होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / SPNI के स्टूडियो नेक्स्ट ने सुवंकर बनर्जी को किया नियुक्त, सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
SPNI के स्टूडियो नेक्स्ट ने सुवंकर बनर्जी को किया नियुक्त, सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
सुवोंकर बनर्जी इससे पहले डिज्नी+ हॉटस्टार में एडिटर के पद पर कार्यरत थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया (SPNI) के स्टूडियो नेक्स्ट ने सुवोंकर बनर्जी को क्रिएटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है। सुवोंकर बनर्जी इससे पहले डिज्नी+ हॉटस्टार में एडिटर के पद पर कार्यरत थे।
बनर्जी अब डेनिश खान को रिपोर्ट करेंगे, जो सोनी लिव और स्टूडियो नेक्स्ट के बिजनेस हेड हैं।
पिछले साल मई में, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने अपने नेतृत्व में बदलाव किए थे। नई संरचना के तहत, डेनिश खान को सोनी लिव और स्टूडियो नेक्स्ट की जिम्मेदारी दी गई थी, जहां वे विशेष रूप से डिजिटल ऑफर्स पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। वहीं, नीरज व्यास को SPNI के हिंदी भाषा के एंटरटेनमेंट चैनल्स- SET, SAB, PAL और हिंदी मूवीज के बिजनेस हेड के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
टैग्स