होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डील रद्द होने के बाद Sony ने टर्मिनेशन फीस के रूप में मांगे 90 मिलियन डॉलर: ZEE

डील रद्द होने के बाद Sony ने टर्मिनेशन फीस के रूप में मांगे 90 मिलियन डॉलर: ZEE

‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (Zeel) की ओर से इस बारे में ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) को सूचित किया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) ने ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) को सूचित किया है कि ‘कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट’ (पूर्व में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) द्वारा Merger Co-Operation Agreement (MCA) की शर्तों के कथित उल्लंघन के रूप में 90 मिलियन डॉलर की टर्मिनेशन फीस की मांग की जा रही है।

‘जी’ की ओर से कहा गया है, ‘कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट और बांग्ला एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 22 जनवरी 2024 को 21 दिसंबर 2021 को एमसीए के तहत विलय सहयोग समझौते को समाप्त करने का दावा किया जा रहा है और ZEEL द्वारा शर्तों के कथित उल्लंघनों के रूप में 90 मिलियन अमेरिकी डॉलर की टर्मिनेशन फीस की मांग की जा रही है।’

ZEEL का कहना है कि वह स्पष्ट रूप से MCA की शर्तों के कथित उल्लंघनों को लेकर कल्वर मैक्स और BEPL द्वारा उठाए गए सभी दावों का खंडन करता है, जिसमें टर्मिनेशन फीस के उनके दावे भी शामिल हैं।

इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने पाया कि ZEEL द्वारा सभी प्रयास और कदम विलय सहयोग समझौते के अनुरूप उठाए गए थे, जिसे उसके शेयरधारकों और सभी नियामक अधिकारियों द्वारा अनुमोदित किया गया था। ZEEL ने शेयरधारकों के हित में उल्लिखित योजना के कार्यान्वयन की दिशा में लगातार काम किया है।

ZEEL ने विलय पूरा होने की समयसीमा बढ़ाने पर विचार करने के उद्देश्य से कल्वर मैक्स और BEPL के साथ कई विचार-विमर्श और वार्ताएं भी कीं, जो सफल नहीं हुईं।


टैग्स सोनी जी एंटरटेनमेंट जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ब्लूमबर्ग बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई जील जी-सोनी मर्जर डील सोनी ग्रुप जी-सोनी विलय सौदा डील रद्द टर्मिनेशन फीस
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

20 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

4 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 hour ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

6 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

2 hours ago