होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'सोनी सब' पर 31 अगस्त से शुरू होगा ये सीरियल

'सोनी सब' पर 31 अगस्त से शुरू होगा ये सीरियल

'सोनी सब' जल्द ही एक नया फैमिली कॉमेडी सीरियल ‘तेरा यार हूं मैं’ लॉन्‍च करने जा रहा है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

'सोनी सब' जल्द ही एक नया फैमिली कॉमेडी सीरियल ‘तेरा यार हूं मैं’ लॉन्‍च करने जा रहा है। इस सीरियल की कहानी पिता और बेटे के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसमें नए युग के पिता और बेटे के सम्बंध और अपने बेटे का दोस्त बनने की एक पिता की कोशिश को दिखाया जाएगा।

यह सीरियल शशि-सुमीत प्रॉडक्शन हाउस द्वारा निर्मित है। इस सीरियल में पिता के किरदार में सुदीप साहिर, मां के किरदार में श्वेता गुलाटी और बेटे के किरदार में अंश सिन्हा नजर आएंगे।

क्या है शो की कहानी?

इस सीरियल में सुदीप साहिर के किरदार का नाम है राजीव भंसल। वो जयपुर में रहता है और एक बैंक का ब्रांच मैनेजर है। दिल के साफ सुदीप बहुत ही सीधा-साधे व्यक्ति हैं और अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। उसकी बस एक ख्वाहिश है कि जैसा उसका अपने पापा से दोस्ती वाला रिश्ता नहीं हो पाया, वो अपने बेटे से वैसे दोस्ती वाला रिश्ता करना चाहता है। जब उसका बेटा छोटा था तो राजीव भी उसके साथ बच्चा बन गया, उसके साथ फुटबॉल खेलने लगा, साइकिल चलाना सिखाया, उसके साथ था हर वक्त लेकिन एक समय के बाद राजीव बाप बन गया और जब वो बाप बन गया तो बेटा जो है वो अपनी मां के करीब ज्यादा हो गया और फिर एक ऐसी सिचुएशन आ गयी कि हर चीज में बेटा मां से ही बात करता था, बाप को भूल गया। तो इससे राजीव को बहुत फरक पड़ा और उसके बाद उसने सोंचा कि वो अपने बेटे को अपना दोस्त बनाकर ही रहेगा।

मां के किरदार किरदार को श्वेता गुलाटी निभा रही हैं। उनके किरदार का नाम है जहान्वी बंसल, जोकि ऋषभ की मां का किरदार निभा रही हैं। कहते हैं ना कि बच्चे मां से ज्यादा क्लोज होते हैं। मां के साथ जो रिश्ता होता है वो बहुत ही मजबूत और बहुत ही कम्फर्टेबले होता है। इस किरदार में जहान्वी एक ऐसी ही मां हैं, जिसके साथ बच्चे सब कुछ शेयर करते हैं। एक ऐसा समय आता है जब मां ही एक बच्चे और उसके पापा के बीच में ब्रिज होती है।

बता दें कि यह सीरियल सोनी सब पर 31 अगस्त से सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे ऑन एयर होगा।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

23 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

18 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

3 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

40 minutes ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

15 hours ago