होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / श्यामजी कृष्ण वर्मा पर नई कॉमिक्स सीरीज : कवर में पीएम मोदी

श्यामजी कृष्ण वर्मा पर नई कॉमिक्स सीरीज : कवर में पीएम मोदी

गुजरात में जन्मे और लंदन में इंडिया हाउस स्थापित करने वाले श्याम जी कृष्ण वर्मा ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कवर में PM मोदी कलश लिए नजर आ रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago

विदेशी धरती पर भारतीय क्रांतिकारियों के सबसे बड़े संरक्षक माने जाने वाले श्यामजी कृष्ण वर्मा पर अब राज कॉमिक्स के सह-संस्थापक संजय गुप्ता का नया बैनर भारत आत्मन स्टूडियोज एक कॉमिक्स श्रृंखला पेश करने जा रहा है। इस कॉमिक्स का कवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर जारी किया गया। कवर पेज पर पीएम मोदी के हाथ में एक कलश नजर आता है, वहीं श्यामजी कृष्ण वर्मा की छवि भी दिखाई देती है।

गुजरात में जन्मे इस महान स्वतंत्रता सेनानी ने आज़ादी के आंदोलन में अहम योगदान देते हुए लंदन में इंडिया हाउस की स्थापना की थी, जो स्वतंत्रता से पहले विदेशों में भारतीय राष्ट्रवाद का एक महत्वपूर्ण केंद्र बना। श्यामजी कृष्ण वर्मा का 1930 में निधन हुआ था।

उनकी अंतिम इच्छा रही कि उनकी अस्थियां स्वतंत्र भारत की मिट्टी पर लौटाई जाएं। यह सपना वर्ष 2003 में साकार हुआ, जब उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी जिनेवा से उनकी अस्थियां भारत लाए। कवर पेज पर पीएम मोदी के हाथ में दिखाया गया कलश उसी ऐतिहासिक घटना का प्रतीक है।

राज कॉमिक्स के संस्थापक संजय गुप्ता का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर कवर जारी करने का उद्देश्य सरकार की ओर से दिए गए सम्मान और नई दिशा को दर्शाना है। भारत आत्मन स्टूडियोज के प्रकाशक वासु गुप्ता ने बताया कि उनका मकसद केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना भी है।

बच्चों और युवाओं तक श्यामजी कृष्ण वर्मा जैसे अनदेखे नायकों की गाथाएं पहुँचाना इस कॉमिक्स का मूल उद्देश्य है। इस कॉमिक्स की रचना विष्णु शर्मा ने की है और कवर पेज का डिज़ाइन सुशांत पांडा ने तैयार किया है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

22 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

7 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

3 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

8 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

5 hours ago