होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'ब्रूट इंडिया' के एग्जिक्यूटिव एडिटर शक्ति चंद्रन ने दिया इस्तीफा

'ब्रूट इंडिया' के एग्जिक्यूटिव एडिटर शक्ति चंद्रन ने दिया इस्तीफा

'ब्रूट इंडिया' से एक अहम बदलाव की खबर सामने आई है। शक्ति चंद्रन ने ब्रुट इंडिया में एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद से इस्तीफा दे दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

'ब्रूट इंडिया' से एक अहम बदलाव की खबर सामने आई है। शक्ति चंद्रन ने 'ब्रूट इंडिया' में एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद से इस्तीफा दे दिया है।

'ब्रूट इंडिया' में अपने कार्यकाल के दौरान शक्ति चंद्रन इंग्लिश और हिंदी, दोनों एडिटोरियल टीमों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कंटेंट की प्लानिंग, एडिटोरियल दिशा, पार्टनरशिप और अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर न्यूज रूम के कामकाज की कमान उनके पास थी।

उनकी अगुवाई में 'ब्रूट इंडिया' और ब्रूट हिंदी की ऑडियंस में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिली और डिजिटल वीडियो न्यूज की दुनिया में प्लेटफॉर्म की मौजूदगी और मजबूत हुई। उन्होंने अलग-अलग टीमों के साथ मिलकर काम किया और तेजी से बदलते डिजिटल मीडिया माहौल में एडिटोरियल विस्तार पर फोकस किया।

लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, शक्ति चंद्रन 2022 में 'ब्रूट इंडिया' से न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े थे। इसके दो साल बाद उन्हें एग्जिक्यूटिव एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्हें एडिटोरियल समझ, टीम लीडरशिप, स्ट्रैटेजिक प्लानिंग, ऑडियंस बढ़ाने की रणनीति, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और कंटेंट को बेहतर बनाने का अच्छा अनुभव है।

फिलहाल उनके अगले कदम को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भोपाल में शुरू हुआ NSS राज्य स्तरीय सम्मेलन, संवाद से समाधान पर जोर

भोपाल में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सम्मेलन 2026 का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में युवाओं की सामाजिक भागीदारी, संवाद आधारित समाधान और स्वयंसेवकों की भूमिका पर चर्चा की गई।

8 hours ago

‘जी मीडिया’ में 2C Lead और नेशनल एडिटर गौरव राज गुप्ता ने दिया इस्तीफा

गौरव राज गुप्ता यहां करीब दो साल से कार्यरत थे। हालांकि, इस इस्तीफे के संबंध में फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

7 hours ago

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार जलेश्वर उपाध्याय का निधन, बनारस में ली अंतिम सांस

करीब 74 वर्षीय जलेश्वर उपाध्याय लंका के पास महामनापुरी कॉलोनी स्थित किराए के मकान में अकेले रहते थे।

2 days ago

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

‘S4M 40 अंडर 40’: प्रतिष्ठित जूरी ने प्रतिभागियों का किया आकलन

एक्सचेंज4मीडिया समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' द्वारा आयोजित ‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’ के चौथे संस्करण के लिए 14 मार्च 2026 को जूरी मीट का आयोजन किया गया।

8 hours ago

कांग्रेस के मानहानि मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने अर्नब गोस्वामी को भेजा समन

दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस पार्टी की ओर से दायर मानहानि मामले में रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी को समन जारी किया है।

4 hours ago

एम्प्लॉयीज को प्रोत्साहित करने के लिए दैनिक भास्कर ग्रुप ने उठाया ये कदम

दैनिक भास्कर के स्वामित्व वाली कंपनी डीबी कॉर्प लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को बड़ा फायदा देते हुए ESOP स्कीम के तहत नए शेयर जारी किए हैं।

8 hours ago

‘जी मीडिया’ में 2C Lead और नेशनल एडिटर गौरव राज गुप्ता ने दिया इस्तीफा

गौरव राज गुप्ता यहां करीब दो साल से कार्यरत थे। हालांकि, इस इस्तीफे के संबंध में फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

7 hours ago

इस मामले को लेकर 'डिश टीवी' पर NSE व BSE ने लगाया 9.2 लाख रुपये का जुर्माना

डिश टीवी इंडिया लिमिटेड को स्टॉक एक्सचेंज के नियमों का पालन न करने के चलते जुर्माना भरना पड़ा है।

8 hours ago