होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘NDTV’ में इस बड़े पद से सेंथिल चेंगलवरायण का इस्तीफा
‘NDTV’ में इस बड़े पद से सेंथिल चेंगलवरायण का इस्तीफा
अपनी नई भूमिका में सेंथिल चेंगलवरायण अब गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत रहेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल सेंथिल चेंगलवरायण ने ‘न्यू दिल्ली टेलीविज़न लिमिटेड’ (NDTV) में पूर्णकालिक निदेशक (Whole-Time Director) पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा एक अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा। ‘एनडीटीवी’ द्वारा इस फैसले की घोषणा नियामक फाइलिंग (Regulatory Filing) के माध्यम से की गई।
हालांकि, चेंगलवरायण इस कंपनी में अपने कार्यकारी दायित्वों से मुक्त हो जाएंगे, लेकिन वह एनडीटीवी बोर्ड में एक गैर-कार्यकारी निदेशक (Non-Executive Director) के रूप में अपनी भूमिका जारी रखेंगे। कार्यकारी पद से गैर-कार्यकारी भूमिका में स्थानांतरित होने का कारण उन्होंने व्यक्तिगत कारणों को बताया है।
सेंथिल चेंगलवरायण भारतीय बिजनेस पत्रकारिता में जाना-माना नाम हैं। उन्होंने वर्षों तक विभिन्न संपादकीय और नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई हैं। एनडीटीवी के बोर्ड में शामिल होने से पहले, वह CNBC-TV18 के संस्थापक संपादक (Founding Editor) थे और भारत में बिजनेस न्यूज़ के परिदृश्य को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
एनडीटीवी में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने चैनल की बिजनेस कंटेंट स्ट्रैटेजी को दर्शकों की बदलती अपेक्षाओं के अनुरूप बनाने में अहम योगदान दिया। उनकी संपादकीय दृष्टि और उद्योग का व्यापक अनुभव, चैनल की व्यावसायिक पत्रकारिता को और सशक्त बनाने में सहायक रहा है।
बता दें कि चेंगलवरायण ने मद्रास यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है। इसके बाद, उन्होंने टाइम्स रिसर्च फाउंडेशन इंस्टीट्यूट के स्कूल ऑफ सोशल जर्नलिज्म से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की।
टैग्स