होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TV9 में होगी अब वरिष्ठ पत्रकार की 'ग्रुप एडिटर' के तौर पर एंट्री
TV9 में होगी अब वरिष्ठ पत्रकार की 'ग्रुप एडिटर' के तौर पर एंट्री
30 साल से ज्यादा के करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में निभा चुके हैं बड़ी जिम्मेदारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
बता दें कि अपने 30 साल से ज्यादा के करियर में राव ‘टाइम्स ग्रुप’,‘एक्सप्रेस ग्रुप’,‘जी न्यूज’ और ‘इंडिया टुडे ग्रुप’ समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
बी.वी राव ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1989 में ‘मिड-डे’ दिल्ली के साथ की थी। यहां उन्होंने वर्ष 1991 तक काम किया और फिर ‘इंडियन एक्सप्रेस’ बेंगलुरु में बतौर न्यूज एडिटर अपनी नई पारी शुरू की। एक्सप्रेस समूह के साथ उन्होंने मुंबई व अहमदाबाद में भी काम किया।
वर्ष 1994 में बी.वी राव ने ‘फ्री प्रेस जर्नल’ का दामन थाम लिया। उन्हें एग्जिक्यूटिव एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई और यहां उन्होंने करीब दो साल तक काम किया। राव करीब एक साल तक ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ में डिप्टी रेजिडेंट एडिटर भी रहे हैं। इसके अलावा करीब तीन साल तक ‘इंडिया टुडे ग्रुप’ में काम करने के अलावा वह ‘डीएनए’ मुंबई में करीब एक साल तक एसोसिएट एडिटर भी रह चुके हैं।
टैग्स नेटवर्क18 टीवी9 फर्स्टपोस्ट बी.वी राव