होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मरने के बाद ये महिला पत्रकार कर गईं ऐसा काम, याद करेगा जमाना
मरने के बाद ये महिला पत्रकार कर गईं ऐसा काम, याद करेगा जमाना
वयोवृद्ध पत्रकार टुलटुल बरुआ का सोमवार को गुवाहटी स्थित अपने आवास पर निधन हो गया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
वयोवृद्ध पत्रकार टुलटुल बरुआ का सोमवार को गुवाहटी स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। वे 88 वर्ष की थीं और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहीं थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पति और दो बेटों की पहले ही मौत हो चुकी थी। उनके परिवार में उनकी दो पुत्र वधु और उनके दो बच्चे हैं। उनकी इच्छा के मुताबिक बरुआ की आंखें शंकरदेवा नेत्रालय को दान कर दी गईं हैं, जबकि उनके शरीर को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल को दे दिया गया है।
कलकत्ता विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान में परास्तनाक बरुआ ने लोकप्रिय साप्ताहिक ‘साप्ताहिक निलाचल’ के अलावा ‘सदिनिया नागरिक’ और ‘किशोर’ में भी काम किया। बरुआ 1956 में अपने विवाह के बाद 16 सालों तक मुंबई में रहीं और फिल्म डिवीजन ऑफ इंडिया के साथ जुड़ी रहीं। वह ऑल इंडिया रेडियो से भी जुड़ी रहीं और यहां रेडियो केंद्र की पहली महिला गायिकाओं में से एक थीं।
टैग्स पत्रकार टुलटुल बरुआ