होम / डिजिटल / Zee मीडिया के ग्रुप एडिटर (डिजिटल) प्रसाद सान्याल ने दिया इस्तीफा, अब यहां संभालेंगे कमान

Zee मीडिया के ग्रुप एडिटर (डिजिटल) प्रसाद सान्याल ने दिया इस्तीफा, अब यहां संभालेंगे कमान

अब तक कई मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं प्रसाद सान्याल

पंकज शर्मा 6 years ago

‘जी मीडिया’ में ग्रुप एडिटर (डिजिटल) प्रसाद सान्याल ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों का कहना है कि प्रसाद सान्याल 'एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स’ (HT Digital Streams) में चीफ कंटेंट ऑफिसर रहीं नीलांजना भादुड़ी झा की जगह ले सकते हैं। वे आईआईएमसी एल्युमनी एसोसिएशन के प्रेजिडेंट भी हैं।

प्रसाद सान्याल ने वर्ष 2000-01 में IIMC से पत्रकारिता का डिप्लोमा करने के दौरान ही प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) में कदम रखा और वे पांच साल तक यहां रहे। 2005 में जब यहां से अलग हुए तब वे प्रड्यूसर कम रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत थे। यहां से निकलने के बाद वे सीएनएन-आईबीएन से जुड़ गए और 2007 तक प्रड्यूसर के पद पर यहां अपनी सेवाएं दीं।

इसके बाद उनका अगला पड़ाव एनडीटीवी रहा, जहां वे सीनियर आउटपुट एडिटर के तौर पर जुलाई  2009 तक रहे। फिर वे न्यूजएक्स आ गए और यहां न्यूज एडिटर के पद काम किया। एक साल काम करने के बाद वे वर्ष 2010 में दोबारा एनडीटीवी पहुंचे और इस बार उन्हें सीनियर न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी दी गई, जिसे उन्होंने 2010 से 2014 तक बखूबी निभाया।

अप्रैल  2014 में उन्हें एनडीटीवी में प्रमोट कर एडिटर (न्यूज) बना दिया गया और यहां उन्होंने अगस्त  2015 तक सफलतापूर्वक काम किया। इसके बाद वे टाइम्स इंटरनेट और फिर जी मीडिया का हिस्सा बने। वे जुलाई  2017 से जी मीडिया के साथ जुड़े थे, जबकि इसके पहले वे टाइम्स इंटरनेट के अंग्रेजी न्यूज पोर्टल timesofindia.com के एडिटर के तौर पर कार्यरत थे।

वे अगस्त 2015 से जुलाई  2017 तक यहां रहे। जी मीडिया में सान्याल समूह के डिजिटल पोर्टल Zeenews.com, ZeeBiz.com, Original Video, Wionews.com, India.com, BollywoodLife.com, BGR.in, TheHealthSite.com, CricketCountry.com, DNA.com का नेतृत्व कर रहे थे।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स प्रसाद सान्याल नीलांजना भादुड़ी झा एचटी मीडिया
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

13 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

14 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

14 hours ago