होम / डिजिटल / फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 20 hours ago

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है। सरकार का कहना है कि अभिव्यक्ति की आजादी संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत हर नागरिक को मिली हुई है लेकिन इसके साथ-साथ फर्जी, गलत और भ्रामक जानकारी के बढ़ते खतरे को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

सरकार ने इस दिशा में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत 2021 में आईटी नियम लागू किए हैं। इन नियमों को Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021 कहा जाता है। इन नियमों के तहत OTT प्लेटफॉर्म्स और डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स के लिए साफ गाइडलाइन तय की गई है।

OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए क्या नियम हैं?

नियमों के मुताबिक ऑनलाइन कंटेंट दिखाने वाले प्लेटफॉर्म यह सुनिश्चित करेंगे कि वे ऐसा कोई कंटेंट प्रसारित न करें जो कानून के खिलाफ हो। उन्हें अपने कंटेंट को उम्र के हिसाब से पांच कैटेगरी में बांटना होगा। साथ ही बच्चों को उम्र के हिसाब से अनुपयुक्त कंटेंट से बचाने के लिए जरूरी सुरक्षा उपाय भी करने होंगे।

डिजिटल न्यूज और करेंट अफेयर्स पब्लिशर्स के लिए भी आचार संहिता तय की गई है। उन्हें केबल टेलीविजन नेटवर्क्स एक्ट 1995 के तहत बने प्रोग्राम कोड और प्रेस काउंसिल एक्ट 1978 के तहत तय पत्रकारिता मानकों का पालन करना होगा। इन नियमों के तहत गलत, भ्रामक, आधी-अधूरी या झूठी जानकारी फैलाने की इजाजत नहीं है।

फेक न्यूज पर नजर रखने के लिए सरकार ने नवंबर 2019 में प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो के तहत एक फैक्ट चेक यूनिट (FCU) भी बनाई है। यह यूनिट केंद्र सरकार से जुड़ी खबरों की सच्चाई जांचती है। संबंधित मंत्रालयों और विभागों से पुष्टि करने के बाद सही जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करती है।

प्राइवेट सैटेलाइट टीवी चैनलों पर दिखाए जाने वाले कार्यक्रम और विज्ञापन भी केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट 1995 और 1994 के नियमों के तहत बनाए गए प्रोग्राम कोड और ऐडवर्टाइजिंग कोड का पालन करने के लिए बाध्य हैं। इन कोड्स में साफ कहा गया है कि अश्लील, मानहानिकारक, जानबूझकर झूठी या भ्रामक सामग्री प्रसारित नहीं की जा सकती। 

यह जानकारी सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने राज्यसभा में सांसद तेजवीर सिंह के प्रश्न के लिखित जवाब में दी।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

6 days ago

2025 में YouTube का सालाना रेवेन्यू 60 अरब डॉलर से ऊपर, Alphabet का खुलासा

गूगल की पैरेंट कंपनी 'एल्फाबेट' (Alphabet) ने खुलासा किया है कि वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube ने साल 2025 में कुल 60 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई की।

1 week ago

Quint Digital ने अमेरिकी मीडिया कंपनी Lee Enterprises में खरीदी हिस्सेदारी, डील पूरी

डिजिटल मीडिया कंपनी Quint Digital Limited ने अमेरिका की जानी-मानी मीडिया और पब्लिशिंग कंपनी Lee Enterprises, Incorporated में अपनी हिस्सेदारी खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

1 week ago

कलाकारों के करियर को नई दिशा देगा बालाजी का नया टैलेंट वर्टिकल- Hoonur

बालाजी टेलीफिल्म्स ने अपने डिजिटल कारोबार को और मजबूत करते हुए ‘हूनुर’ (Hoonur) नाम से एक नया टैलेंट मैनेजमेंट वर्टिकल लॉन्च किया है।

1 week ago

Quint Digital ने इन मुद्दों पर शेयरधारकों से मांगी मंजूरी, वोटिंग प्रक्रिया आज से शुरू

डिजिटल मीडिया कंपनी Quint Digital Limited ने अपने शेयरधारकों के लिए पोस्टल बैलट नोटिस जारी किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'S4M पत्रकारिता 40अंडर40' फिर मचाएगा धूम, जल्द होगी जूरी मीट

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

19 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

16 hours ago

'India AI Summit 2026' आज से: दिल्ली में जुटेंगे दुनिया के बड़े टेक लीडर

दिल्ली के भारत मंडपम में आज से India AI Summit 2026 शुरू होगा। पांच दिन चलने वाले इस आयोजन में वैश्विक टेक कंपनियां, स्टार्टअप और विशेषज्ञ शामिल होंगे, भारत को AI हब बनाने पर जोर रहेगा।

21 hours ago

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत

कंपनी ने कहा है कि वह पूरे मामले की कानूनी समीक्षा कर रही है और अपने वकीलों की सलाह के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगी।

21 hours ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

20 hours ago