होम / डिजिटल / InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 hours ago

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है। InMobi में वह हेड ऑफ ऐडवरटाइजिंग के डायरेक्टर के तौर पर भारत में कंपनी के विज्ञापन कारोबार की कमान संभालेंगे।

अभिषेक झा ने खुद लिंक्डइन पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, “जब एक अध्याय खत्म होता है, तो नया शुरू होता है।” इसी के साथ उन्होंने अपनी नई भूमिका की पुष्टि की।

अभिषेक झा ने हाल ही में Snap Inc. में अपने ढाई साल पूरे किए थे। उन्होंने अपने इस दौर को “इंटेंस” और “एक्शन से भरपूर” बताया। वहां वह स्ट्रीमिंग, गेमिंग और टेक्नोलॉजी के इंडस्ट्री मैनेजर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

डिजिटल ऐड सेल्स में झा को अच्छा अनुभव है। उन्हें मार्केटिंग मैनेजमेंट, डिजिटल स्ट्रैटेजी, डिजिटल सेल्स और मार्केट रिसर्च का मजबूत ज्ञान है।

अपने करियर की शुरुआत के बाद उन्होंने चार साल से ज्यादा समय Meta में भी काम किया है। इसके अलावा वह HT Media Ltd और Snapdeal के साथ भी जुड़े रहे हैं।

अब InMobi में उनकी नई जिम्मेदारी पर इंडस्ट्री की नजर रहेगी, क्योंकि भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे में मजबूत लीडरशिप की अहम भूमिका होती है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

1 day ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago

2025 में YouTube का सालाना रेवेन्यू 60 अरब डॉलर से ऊपर, Alphabet का खुलासा

गूगल की पैरेंट कंपनी 'एल्फाबेट' (Alphabet) ने खुलासा किया है कि वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube ने साल 2025 में कुल 60 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई की।

1 week ago

Quint Digital ने अमेरिकी मीडिया कंपनी Lee Enterprises में खरीदी हिस्सेदारी, डील पूरी

डिजिटल मीडिया कंपनी Quint Digital Limited ने अमेरिका की जानी-मानी मीडिया और पब्लिशिंग कंपनी Lee Enterprises, Incorporated में अपनी हिस्सेदारी खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

1 week ago

कलाकारों के करियर को नई दिशा देगा बालाजी का नया टैलेंट वर्टिकल- Hoonur

बालाजी टेलीफिल्म्स ने अपने डिजिटल कारोबार को और मजबूत करते हुए ‘हूनुर’ (Hoonur) नाम से एक नया टैलेंट मैनेजमेंट वर्टिकल लॉन्च किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

4 hours ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

5 hours ago

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

1 hour ago

जल्द शुरू होगा ‘क्रिएट इन इंडिया’ मिशन, लाखों रोजगार पैदा करने की तैयारी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' (India AI Impact Summit) के पहले दिन केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा ऐलान किया।

5 hours ago

AI और मीडिया पर कली पुरी का बड़ा संदेश, 9 बिंदुओं में रखी जिम्मेदारी की रूपरेखा

इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस-चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक सख्त और साफ संदेश दिया।

4 hours ago