होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र शर्मा ने ‘India News’ को कहा अलविदा
वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र शर्मा ने ‘India News’ को कहा अलविदा
समाचार4मीडिया से बातचीत में जितेंद्र शर्मा ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे और फिर इसके बारे में बताएंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र शर्मा ने हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) को अलविदा कह दिया है। वह यहां करीब छह महीने से कार्यरत थे और बतौर सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया से बातचीत में जितेंद्र शर्मा ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। अपनी नई पारी के बारे में जितेंद्र शर्मा का कहना है कि वह जल्द ही नई शुरुआत करेंगे और फिर इसके बारे में बताएंगे।
मूल रूप से हिसार (हरियाणा) के रहने वाले जितेंद्र शर्मा को मीडिया में काम करने का करीब दो दशक का अनुभव है।
उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत ‘जी न्यूज’ (Zee News) से की थी और करीब 20 साल यहां विभिन्न पदों पर अपनी भूमिका निभाने के बाद यहां से बाय बोलकर ‘इंडिया न्यूज’ जॉइन किया था, जहां से भी अब उन्होंने अपनी पारी को विराम दे दिया है।
टैग्स