होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दीपक चौरसिया के बाद अब हुई दीप्ति चौरसिया की एंट्री की चर्चा
दीपक चौरसिया के बाद अब हुई दीप्ति चौरसिया की एंट्री की चर्चा
‘इंडिया न्यूज’ मध्यप्रदेश/छतीसगढ़ में एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर काम कर रही थीं दीप्ती चौरसिया वर्मा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘इंडिया न्यूज’ के एडिटर-इन-चीफ पद से इस्तीफा देने के बाद वरिष्ठ टीवी पत्रकार दीपक चौरसिया हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ की स्क्रीन पर नजर आने लगे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक वे आज रात से प्राइम टाइम शो में भी दिखेंगे। बताया गया है कि वे बुधवार रात 9 बजे 'अबकी बार-किसकी सरकार' शो होस्ट करते नजर आएंगे।
वहीं. उनकी बहन व ‘इंडिया न्यूज’ मध्यप्रदेश/छतीसगढ़ की एग्जिक्यूटिव एडिटर दीप्ती चौरसिया वर्मा के भी ‘न्यूज नेशन’ समूह जॉइन करने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि वे असोसिएट एडिटर के तौर पर समूह जॉइन कर सकती हैं और मध्यप्रदेश में न्यूजस्टेट की कमान उन्हें दी जा सकती है।
टैग्स इंडिया न्यूज न्यूज नेशन दीपक चौरसिया