होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़ी जिम्मेदारी से मुक्त हुए वरिष्ठ पत्रकार अशोक मलिक
इस बड़ी जिम्मेदारी से मुक्त हुए वरिष्ठ पत्रकार अशोक मलिक
दो साल पहले अशोक मलिक को दी गई थी ये जिम्मेदारी, कार्यकाल पूरा होने पर राष्ट्रपति को दिया धन्यवाद
पंकज शर्मा 6 years ago
राष्ट्रपति के प्रेस सेक्रेटरी के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अशोक मलिक का दो साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। मलिक ने जुलाई 2017 में इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी। अपना कार्यकाल पूरा होने पर अशोक मलिक ने ट्वीट कर राष्ट्रपति को धन्यवाद अदा किया है। बताया जाता है कि इस पद पर नई नियुक्ति शीघ्र की जाएगी।
अपने ट्वीट में अशोक मलिक ने कहा है, ‘देश के प्रेजिडेंट के प्रेस सेक्रेटरी के रूप में मेरा दो साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। इस मौके पर मैं राष्ट्रपति को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने मुझे इस पद पर काम करने का मौका दिया।’ मलिक ने यह भी कहा है कि दो साल का यह कार्यकाल काफी अच्छा रहा और इस दौरान उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।
बता दें कि राष्ट्रपति के प्रेस सेक्रेटरी के पद पर नियुक्ति से पहले वे नीति संबंधी थिंक टैंक ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन में डिस्टिंगग्विश्ड फैलो (Distinguished Fellow) थे। पत्रकारिता में उन्हें दो दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। वे ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’, ‘इंडिया टुडे’, ‘द टेलिग्राफ’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। उनकी विशेषज्ञता देश की राजनीति, घरेलू-विदेशी व्यापार नीति और सामाजिक क्षेत्रों में ज्यादा है।
साल 2012 में मलिक ने India: Spirit of Enterprise नाम से एक किताब भी लिखी है, जिसमें 1991 के बाद से निजी क्षेत्र के प्रमुख उद्योगों के जरिए भारत के विकास की कहानी और देश की अर्थव्यवस्था पर इसका कितना प्रभाव पड़ा है, को दर्शाया गया है। वे ऑस्ट्रेलिया और भारत के रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए गठित की गई टास्क फोर्स के सदस्य भी रह चुके हैं। साहित्या व शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2016 में पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
टैग्स राम नाथ कोविंद अशोक मलिक राष्ट्रपति का प्रेस सचिव