होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / साधना ब्रॉडकास्ट से जुड़े इस मामले में SEBI ने दिखाई सख्ती, लिया ये कड़ा एक्शन

साधना ब्रॉडकास्ट से जुड़े इस मामले में SEBI ने दिखाई सख्ती, लिया ये कड़ा एक्शन

मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी उनकी पत्नी मारिया गोरेटी और साधना ब्रॉडकास्ट के प्रमोटर्स पर सख्त कार्रवाई की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी उनकी पत्नी मारिया गोरेटी और साधना ब्रॉडकास्ट के प्रमोटर्स पर सख्त कार्रवाई की है। सेबी ने इन सभी पर मार्केट में कारोबार करने पर बैन लगा दिया है। सेबी ने अरशद सहित 31 यूट्यूबर्स को शेयर पंप एंड डंप योजना (Share Pump & Dump scheme) में दोषी पाया है। इन लोगों पर निवेशकों को गुमराह करने और शेयर बाजार को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है।

सेबी ने कहा है कि 'रेगुलेटर ने 31 संस्थाओं को अगले आदेश तक प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी तरीके से प्रतिभूतियों को खरीदने, बेचने या व्यवहार करने से रोक दिया है।'

सेबी ने अरशद वारसी समेत इन लोगों पर यह कदम यू-ट्यूब चैनल पर निवेशकों को कंपनी के शेयर खरीदने का सुझाव देने वाले भ्रामक वीडियो डालने के मामले में उठाया है।

कंपनी के जिन प्रमोटर्स को सिक्योरिटीज मार्केट से प्रतिबंधित किया गया है उनमें श्रेया गुप्ता, गौरव गुप्ता, सौरभ गुप्ता, पूजा अग्रवाल और वरुण एम शामिल हैं। इसके अलावा सेबी ने यूट्यूब चैनल पर भ्रामक वीडियो डालने के बाद इन यूनिट्स को हुए गैरकानूनी लाभ के 41.85 करोड़ रुपए भी जब्त करने का आदेश दिया है।

सेबी ने कहा है कि मामले में दोषी पाए गए अरशद वारसी सहित कई यूट्यूबर्स निवेशकों को गुमराह करके अपना वॉल्‍यूम बढ़ा रहे थे और महीने में 75 लाख रुपए तक की कमाई कर रहे थे।

सेबी ने अपने आदेश में कहा है कि अरशद वारसी और उनकी पत्‍नी भी यूट्यूब चैनल के जरिये शेयर पंप एंड डंप का खेल चला रहे थे। मिडकैप और स्‍मॉलकैप स्‍टॉक्‍स के बारे में गलत जानकारी के जरिये निवेशकों को प्रभावित कर रहे थे और ज्‍यादा संख्‍या में लोगों को आकर्षित करने के लिए अपने चैनल पर पैसे देकर एड भी चलवाते थे।

सेबी को इस तरह की शिकायतें मिली थीं कि टीवी चैनल साधना ब्रॉडकॉस्‍ट को लेकर यू-ट्यूबर्स ने निवेशकों को गुमराह किया और उसके शेयरों की कीमत बढ़वाई। नेट प्रॉफिट तक पहुंचने ही इन लोगों ने शेयर बेचकर मुनाफा कमा लिया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि निवेशकों को लुभाने के लिए कंपनी के बारे में झूठी सामग्री के साथ भ्रामक वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड किए गए। जुलाई 2022 की दूसरी छमाही के दौरान, साधना के बारे में झूठे और भ्रामक वीडियो दो यू-ट्यूब चैनलों- ‘द एडवाइजर’ और ‘मनीवाइज’ पर अपलोड किए गए थे।

सेबी का कहना है कि ऐसे यू-ट्यूबर्स पंप एंड डंप के जरिए ही महीने में 75 लाख रुपए तक कमा रहे थे। सेबी ने अरशद की पत्‍नी के साथ इस बारे में हुई बातचीत को भी रिकॉर्ड किया है।

सेबी ने कहा कि साधना ब्रॉडकॉस्‍ट मामले में अरशद वारसी ने 29.43 लाख रुपए का लाभ कमाया, जबकि उनकी पत्नी को 37.56 लाख रुपए का लाभ हुआ है। इस मामले में रेगुलेटरी ने अप्रैल-सितंबर, 2022 के दौरान इस मामले की जांच की। जांच में यह तथ्य सामने आया कि अप्रैल से जुलाई मध्य, 2022 के दौरान साधना के शेयरों के मूल्य और मात्रा में काफी उछाल देखने को मिला।

सभी दोषियों पर कार्रवाई करते हुए सेबी ने बाजार में ट्रेडिंग से तत्‍काल रोक लगा दी है। मामले में अरशद वारसी और उनकी पत्‍नी पर भी पाबंदी लगाई गई है।   

सेबी ने ताजा मामले में कई यू-ट्यूब चैनल पर भी बैन लगा दिया है, जिसमें Moneywise, The Advisor, MidCap Calls और Profit Yatra जैसे यू-ट्यूब चैनल शामिल हैं। सेबी का कहना है कि ये चैनल्‍स अपना काम बनने के बाद डिलीट कर दिए जाते हैं।


टैग्स सेबी साधना ब्रॉडकास्ट अरशद वारसी
सम्बंधित खबरें

भोपाल में शुरू हुआ NSS राज्य स्तरीय सम्मेलन, संवाद से समाधान पर जोर

भोपाल में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सम्मेलन 2026 का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में युवाओं की सामाजिक भागीदारी, संवाद आधारित समाधान और स्वयंसेवकों की भूमिका पर चर्चा की गई।

53 minutes ago

‘जी मीडिया’ में 2C Lead और नेशनल एडिटर गौरव राज गुप्ता ने दिया इस्तीफा

गौरव राज गुप्ता यहां करीब दो साल से कार्यरत थे। हालांकि, इस इस्तीफे के संबंध में फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

8 minutes ago

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार जलेश्वर उपाध्याय का निधन, बनारस में ली अंतिम सांस

करीब 74 वर्षीय जलेश्वर उपाध्याय लंका के पास महामनापुरी कॉलोनी स्थित किराए के मकान में अकेले रहते थे।

1 day ago

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

‘S4M 40 अंडर 40’: प्रतिष्ठित जूरी ने प्रतिभागियों का किया आकलन

एक्सचेंज4मीडिया समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' द्वारा आयोजित ‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’ के चौथे संस्करण के लिए 14 मार्च 2026 को जूरी मीट का आयोजन किया गया।

30 minutes ago

एम्प्लॉयीज को प्रोत्साहित करने के लिए दैनिक भास्कर ग्रुप ने उठाया ये कदम

दैनिक भास्कर के स्वामित्व वाली कंपनी डीबी कॉर्प लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को बड़ा फायदा देते हुए ESOP स्कीम के तहत नए शेयर जारी किए हैं।

50 minutes ago

‘जी मीडिया’ में 2C Lead और नेशनल एडिटर गौरव राज गुप्ता ने दिया इस्तीफा

गौरव राज गुप्ता यहां करीब दो साल से कार्यरत थे। हालांकि, इस इस्तीफे के संबंध में फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

8 minutes ago

इस मामले को लेकर 'डिश टीवी' पर NSE व BSE ने लगाया 9.2 लाख रुपये का जुर्माना

डिश टीवी इंडिया लिमिटेड को स्टॉक एक्सचेंज के नियमों का पालन न करने के चलते जुर्माना भरना पड़ा है।

1 hour ago

मार्केटिंग जगत के दिग्गज उमेश रॉय चौधरी का निधन

मार्केटिंग इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मार्केटिंग जगत के दिग्गज उमेश रॉय चौधरी का निधन हो गया है।

1 hour ago