होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानी-मानी पत्रकार अंजना मेनन ने लॉन्च किया नया वेंचर, यह होगी खासियत
जानी-मानी पत्रकार अंजना मेनन ने लॉन्च किया नया वेंचर, यह होगी खासियत
इस वेंचर की शुरुआत ऐसे समय में की गई है, जब तमाम कॉरपोरेट लीडर्स अपने हितधारकों की बढ़ती अपेक्षाओं के साथ तालमेल बिठाने की चुनौती का सामना कर रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
जानी-मानी पत्रकार अंजना मेनन ने कंपनियों को उनके हितधारकों यानी स्टेकहोल्डर्स की बेहतर समझ और प्रतिक्रियाओं के बारे में जानने के लिए ‘स्टेकहोल्डर परसेप्शन ऑडिट’ (Stakeholder Perception Audit ) नाम से नई सर्विस शुरू की है। यह सर्विस भारत, ब्रिटेन और सिंगापुर की सूचीबद्ध कंपनियों, प्राइवेट इक्विटी फंड्स और वेंचर कैपिटल फर्मों के लिए विशेष रूप से शुरू की गई है।
यह शुरुआत ऐसे समय में की गई है, जब तमाम कॉरपोरेट लीडर्स अपने हितधारकों की बढ़ती अपेक्षाओं के साथ तालमेल बिठाने की चुनौती का सामना कर रहे हैं। मेनन की यह ऑडिट सर्विस कंपनियों को ऐसे महत्वपूर्ण गुणात्मक इनसाइट्स प्रदान करेगी जो उनके स्ट्रैटेजिक निर्णयों को प्रभावित कर सकते हैं।
मेनन के अनुसार, ’यह सर्विस कंपनियों के लीडर्स को उनके हितधारकों की वास्तविक राय बताने के लिए है। इससे उन्हें शेयरधारक मूल्य में वृद्धि और अप्रत्याशित समस्याओं से बचने में मदद मिलेगी।’
इस ऑडिट का मुख्य आकर्षण एक विस्तृत विश्लेषण है, जो कंपनी की स्ट्रैटेजी और प्रबंधन प्रदर्शन के प्रति निवेशकों की सोच को समझने में मदद करता है। यह सेवा प्राइवेट इक्विटी पोर्टफोलियो कंपनियों के लिए छिपे हुए जोखिम और अवसरों को उजागर करने का भी काम करेगी। साथ ही, यह सर्विस विलय और पुनर्गठन जैसी महत्वपूर्ण स्थितियों में 360-डिग्री हितधारक प्रतिक्रिया देने का लक्ष्य रखती है।
यह कदम मेनन के करियर का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2014 में ‘कंटेंट पिक्सीज’ (Content Pixies) की स्थापना की थी। तब से इस कंसल्टेंसी के तहत उन्होंने टीवीएस मोटर्स, टाटा ट्रस्ट्स और नीति आयोग जैसे बड़े क्लाइंट्स के साथ काम किया है। उन्होंने विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर डेटा-आधारित स्टोरी कहने की तकनीक से इन कंपनियों को अपनी बात को और प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद की है।
पत्रकारिता के क्षेत्र में मेनन के अनुभव ने इस नई सेवा को गहराई दी है। एनडीटीवी प्रॉफिट में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर उनके निष्पक्ष और साहसिक बिजनेस कवरेज के लिए उनकी पहचान है। ‘मिंट’ की संस्थापक संपादकीय टीम में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई और भारत के पहले बर्लिनर-फॉर्मेट बिजनेस पेपर को स्थापित किया। इसके अलावा, लंदन और सिंगापुर में ब्लूमबर्ग न्यूज़ में वरिष्ठ लेखक के रूप में उन्होंने वित्तीय संकट और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर किया। वर्तमान में, वह ‘द इकनॉमिक टाइम्स’ के संपादकीय पृष्ठ पर कॉलम के माध्यम से अपने विचार साझा कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि मेनन की यह नई पहल कॉरपोरेट इंटेलिजेंस में एक महत्वपूर्ण कमी को पूरा करने का प्रयास है। उनकी यह स्टेकहोल्डर परसेप्शन ऑडिट सर्विस व्यापारिक लीडर्स को ऐसे सूक्ष्म हितधारक इनसाइट्स प्रदान करेगी, जो आज के तेजी से बदलते कारोबारी माहौल में अमूल्य साबित हो सकते हैं।
टैग्स नया वेंचर अंजना मेनन