होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ से लंबे समय से जुड़े संदीप मेहरोत्रा ने लिया यह फैसला
‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ से लंबे समय से जुड़े संदीप मेहरोत्रा ने लिया यह फैसला
माना जा रहा है कि मेहरोत्रा ने स्वास्थ्य कारणों से यह फैसला लिया है। हालांकि, इस बारे में संदीप मेहरोत्रा और ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ की ओर से किसी तरह का आधिकारिक स्टेटमेंट नहीं आया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ (SPNI) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से मिली इस खबर के मुताबिक ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (सेल्स) संदीप मेहरोत्रा ने इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि उन्होंने यह फैसला स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते लिया है। हालांकि, इस बारे में संदीप मेहरोत्रा और ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ की ओर से किसी तरह का आधिकारिक स्टेटमेंट नहीं आया है।
संदीप मेहरोत्रा मीडिया इंडस्ट्री के एक वरिष्ठ और अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्होंने सोनी पिक्चर्स में 25 साल से अधिक का लंबा और प्रभावशाली कार्यकाल पूरा किया। वर्ष 2000 में इस नेटवर्क से जुड़ने के बाद, उन्होंने विभिन्न चैनल्स और क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। अपनी हालिया भूमिका में वह नेटवर्क के एड सेल्स फंक्शन के तहत रेवेन्यू स्ट्रैटेजी तैयार करने, प्लानिंग और ग्रोथ को बढ़ाने की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ से पहले, संदीप मेहरोत्रा वर्ष 1997 से 2000 तक ‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ (BCCL) में एमडी के एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट रहे। यहां उन्होंने ब्रैंड्स को मुनाफे में लाने में अहम भूमिका निभाई।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (Linkedin) पर अपनी एक पोस्ट में संदीप मेहरोत्रा ने लिखा है, ‘’यह मेरी सेल्स की दुनिया में पहली एंट्री थी और इसी के साथ शुरू हुआ एक ऐसा सफर, जिसमें हर नए डील के साथ एक नई ऊर्जा और उत्साह मिला। ’
टैग्स