होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘न्यूज नेशन’ को बाय बोलकर इस बड़े पद पर ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ पहुंचे विकास गोयत

‘न्यूज नेशन’ को बाय बोलकर इस बड़े पद पर ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ पहुंचे विकास गोयत

‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ (News Nation Network) में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) विकास गोयत ने यहां से इस्तीफा दे दिया है। वह यहां करीब 12 साल से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ (News Nation Network) में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) विकास गोयत ने यहां से इस्तीफा दे दिया है। वह यहां करीब 12 साल से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया से बातचीत में विकास गोयत ने बताया कि उन्होंने अब ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ (Republic Media Network) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। यहां उन्हें वाइस प्रेजिडेंट (टेक्नोलॉजी) के पद पर नियुक्त किया गया है।  

बता दें कि विकास ‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ के सभी चैनल्स को टेक्निकली लीड करते थे। उनकी टेक्निकल लीडरशिप में ही ’न्यूज नेशन नेटवर्क’ के MP-CG और बिहार-झारखंड चैनल शुरू हुए थे। साथ ही ’न्यूज नेशन’ के डिजिटल प्लेटफॉर्म को भी उन्होंने टेक्निकली लीड किया था। विकास न्यूज नेशन के एडमिन और एचआर डिपार्टमेंट को भी संभाल चुके हैं।

’न्यूज नेशन’ के पहले विकास गोयत ’स्टार न्यूज’ (अब एबीपी) में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मूल रूप से ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग स्पेशलिस्ट विकास गोयत ने अपने करियर की शुरुआत ’इंडिया शाइन’ के साथ की थी। समाचार4मीडिया की ओर से विकास गोयत को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स इस्तीफा न्यूज नेशन रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क वाइस प्रेजिडेंट नई पारी नियुक्ति जॉइनिंग विकास गोयत वीपी
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

20 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

4 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 hour ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

6 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

2 hours ago