होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘NDTV Alive’ में राशिद खान की एंट्री, इस बड़ी भूमिका में आएंगे नजर
‘NDTV Alive’ में राशिद खान की एंट्री, इस बड़ी भूमिका में आएंगे नजर
इससे पहले वह ‘Significant Sports’ के सीईओ रहे हैं, जहां उन्होंने कई इनोवेटिव स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्रॉपर्टीज़ को नया आकार दिया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
‘एनडीटीवी’ (NDTV) ने अपने नए वर्टिकल ‘NDTV Alive’ में राशिद खान को डायरेक्टर (ऑपरेशंस) के पद पर नियुक्त किया है।
राशिद खान को मीडिया, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वह ‘Significant Sports’ के सीईओ रहे हैं, जहां उन्होंने कई इनोवेटिव स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्रॉपर्टीज़ को नया आकार दिया।
उनकी अगुवाई में T10 सुपर टेनिस-क्रिकेट लीग जैसे अनोखे स्पोर्ट्स फॉर्मेट को शुरू किया गया। इसके अलावा वे Kumite 1 league (माइक टायसन के साथ), बिहार क्रिकेट लीग और देश के पहले लाइव डांस रिएलिटी शो ‘I AM DANCE’ की लॉन्चिंग में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं।
राशिद खान को रेवेन्यू स्ट्रैटेजी, ब्रैंड पार्टनरशिप्स और लार्ज-स्केल इवेंट एग्जिक्यूशन का गहरा अनुभव है। उनके करियर की खासियतों में मल्टी-करोड़ स्पॉन्सरशिप्स हासिल करना, 150 से अधिक सदस्यों वाली टीमों का संचालन, और भारत व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमर्शियल रूप से सफल फॉर्मैट्स को लीड करना शामिल है।
टैग्स