होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राहुल शॉ ने इंडिया टुडे ग्रुप को कहा अलविदा, जल्द निभा सकते हैं NDTV में अहम भूमिका

राहुल शॉ ने इंडिया टुडे ग्रुप को कहा अलविदा, जल्द निभा सकते हैं NDTV में अहम भूमिका

मीडिया इंडस्ट्री के वरिष्ठ कार्यकारी राहुल शॉ ने 13 साल से अधिक के लंबे और प्रभावशाली कार्यकाल के बाद इंडिया टुडे ग्रुप को छोड़ दिया है। 21 जून 2025 को ग्रुप में उनका आखिरी कार्य दिवस था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

मीडिया इंडस्ट्री के वरिष्ठ कार्यकारी राहुल शॉ ने 13 साल से अधिक के लंबे और प्रभावशाली कार्यकाल के बाद इंडिया टुडे ग्रुप को छोड़ दिया है। 21 जून 2025 को ग्रुप में उनका आखिरी कार्य दिवस था।

'समाचार4मीडिया' को मिली जानकारी के मुताबिक, शॉ जल्द ही NDTV में एक प्रमुख लीडरशिप भूमिका में शामिल हो सकते हैं। उनके इस नई भूमिका की घोषणा अगले एक-दो दिनों में होने की संभावना है।

राहुल शॉ को 15 मई 2025 को ITG में ‘हेड ऑफ स्टेज’ नियुक्त किया गया था। उससे ठीक एक दिन पहले, 14 मई को उन्होंने TV टुडे नेटवर्क लिमिटेड में टेलीविजन व रेडियो के CEO पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे ग्रुप के ब्रॉडकास्ट लीडरशिप के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ।

एक अनुभवी मीडिया पेशेवर के तौर पर शॉ ने टेलीविजन और रेडियो कारोबार में इनोवेशन और ग्रोथ को गति देने में निर्णायक भूमिका निभाई। आजतक, इंडिया टुडे टीवी और इश्क़ FM जैसे प्रतिष्ठित ब्रैंड्स पर उनके नेतृत्व की छाप स्पष्ट रही है।

पिछले 30 दिनों में, शॉ का पूरा फोकस ‘स्टेज आजतक’ पर केंद्रित हो गया था, जो ग्रुप की अनुभवात्मक कंटेंट पेशकश की एक महत्वाकांक्षी पहल है। उनके नेतृत्व में मंच ने यो यो हनी सिंह के साथ 10 शहरों का देशव्यापी टूर जैसे हाई-इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स को शुरू किया, जिसमें म्यूजिक, पॉप-कल्चर और कन्वर्सेशन को लाइव फॉर्मेट में जोड़ा गया।

लंबी अवधि की रणनीति को ध्यान में रखते हुए, शॉ डिजिटल और ऑन-ग्राउंड अनुभवों के एकीकरण को गति दे रहे थे, जिससे ‘स्टेज आज तक’ को मनोरंजन, जुड़ाव और कहानी कहने के संगम के रूप में स्थापित किया जा सके।

एक महीने पहले अपने लिंक्डइन पोस्ट में, शॉ ने डिजिटल युग में टेलीविजन की ताकत पर प्रकाश डालते हुए लिखा था, “आज के बदलते मीडिया परिदृश्य में, जहां डिजिटल को नवाचार के लिए जाना जाता है, वहीं टीवी अब भी पहुंच और प्रभाव के मामले में बेजोड़ है। हर प्लेटफॉर्म का ब्रैंड्स से जुड़ने का तरीका अलग है, और हमें ब्रॉडकास्टर्स के तौर पर अपनी सेल्स स्ट्रैटजीज को उसी के अनुसार ढालना होगा। टीवी में क्लासिक ऐड ब्रेक्स, टिकर बैंड्स और लाइव विजुअल्स में एकीकृत ब्रैंडेड एलिमेंट्स जैसे फॉर्मेट्स के जरिए हाई-इम्पैक्ट और बार-बार दिखने वाला विज्ञापन सबसे अच्छा काम करता है। वहीं डिजिटल में सूक्ष्मता जरूरी है। आज की सबसे प्रभावी ब्रैंड इंटीग्रेशन वो होती है जो लगभग अदृश्य हो—कोई सॉफ्ट वॉइसओवर, टोपी या डायरी पर लोगो, या फिर ऐसा प्रोडक्ट प्लेसमेंट जो कंटेंट में सहज रूप से घुल जाए। दर्शक प्रामाणिकता की अपेक्षा रखते हैं और जो चीजें उन्हें बाधित करती हैं, उसे वे तुरंत स्किप कर देते हैं। असली अवसर इन दोनों दृष्टिकोणों के सम्मिलन में है। टीवी डिजिटल की ऑर्गेनिक इंटीग्रेशन से सीख सकता है और डिजिटल जब जरूरी हो, तो बोल्ड प्लेसमेंट्स अपना सकता है। राजस्व वृद्धि का भविष्य इन्हीं दोनों माध्यमों की श्रेष्ठताओं के सम्मिलन में है- इनोवेशन करते हुए मूल ताकत को न खोना।”

राहुल शॉ का इंडस्ट्री में अनुभव और प्रभाव NDTV या किसी भी उस संस्थान के लिए बड़ा संपत्ति होगा जिसमें वे शामिल होंगे—क्योंकि उन्हें क्लाइंट, एजेंसियों, ब्रैंड इकोसिस्टम और टीवी, डिजिटल और अनुभवात्मक माध्यमों की गहरी समझ है।

इस मामले को लेकर हमारी सहयोगी वेबसाइट 'एक्सचेज4मीडिया' ने शॉ से संपर्क साधा, लेकिन अभी तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।

इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से एक आंतरिक कम्युनिकेशन में कहा गया, “राहुल ने हमारे टेलीविजन व्यवसाय में एक मूल्यवान योगदान दिया है, उन्होंने विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर राजस्व वृद्धि को प्रेरित किया और ब्रॉडकास्ट डोमेन में ग्रुप की सफलता में अहम भूमिका निभाई। हाल ही में, वे 'स्टेज आजतक' की शुरुआत में भी बेहद प्रभावशाली रहे। हम उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हैं और भविष्य की योजनाओं के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।” 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

23 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

18 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

3 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

40 minutes ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

15 hours ago