होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सन टीवी नेटवर्क से जुड़े प्रशांत भट्ट, मिली यह जिम्मेदारी
सन टीवी नेटवर्क से जुड़े प्रशांत भट्ट, मिली यह जिम्मेदारी
इससे पहले हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘दंगल टीवी’ के प्रोग्रामिंग हेड की भूमिका निभा रहे थे प्रशांत भट्ट
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘एंटर10 टेलीविजन' (Enterr10 Television) के फ्री-टू-एयर (FTA) हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘दंगल टीवी’ (Dangal TV) के पूर्व प्रोग्रामिंग हेड प्रशांत भट्ट ने अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने अपना नया सफर ‘सन टीवी नेटवर्क‘ (Sun TV Network) में बतौर कंसल्टेंट शुरू किया है।
प्रशांत भट्ट पिछले साल अक्टूबर में चैनल से जुड़े थे और पिछले सात महीने से चैनल की प्रोग्रामिंग की कमान संभाल रहे थे। उन्होंने इस साल अप्रैल में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले वह ‘जी पंजाबी’ (Zee Punjabi) के साथ जुड़े थे।
वह चैनल के फिक्शन व नॉन-फिक्शन शोज दोनों को हेड कर रहे थे। ‘जी पंजाबी‘ में भी फिक्शन व नॉन-फिक्शन शोज के कंटेंट का कॉन्सेप्ट बनाना और उसे निर्मित करने की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। नेटवर्क के लिए कुछ नए तरीके से मार्केटिंग और प्रमोशन करने की रणनीति तैयार करने की भी जिम्मेदारी उन पर थी, ताकि मार्केट में ‘जी नेटवर्क‘ और मजबूत छाप छोड़ सके।
प्रशांत भट्ट ‘स्टूडियो बी&एम‘ (Studio B&M) के फाउंडर व क्रिएटिव डायरेक्टर भी रहे हैं। यहां उन्होंने ‘चैनल वी’ (Channel V) के लिए ‘मस्तांगी’ (Mastaangi) और ‘एंडटीवी’ (AndTV) के लिए ‘सिद्धि विनायक’ (Siddhi Vinayak) शो को प्रड्यूस किया। उन्होंने ‘कलर्स टीवी’ (Colors TV) के लिए फिक्शन प्रोग्रामिंग का भी नेतृत्व किया।
टैग्स इस्तीफा दंगल टीवी सन टीवी नेटवर्क प्रशांत भट्ट एंटरटेन10 मीडिया