होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘न्यूज नेशन’ छोड़कर एंकर पूजा शर्मा ने तलाशी नई मंजिल
‘न्यूज नेशन’ छोड़कर एंकर पूजा शर्मा ने तलाशी नई मंजिल
हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) के मध्य प्रदेश-छ्त्तीसढ़ चैनल से जुड़ी टीवी पत्रकार पूजा शर्मा ने यहां अपनी पारी को विराम दे दिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) के मध्य प्रदेश-छ्त्तीसढ़ चैनल से जुड़ी टीवी पत्रकार पूजा शर्मा ने यहां अपनी पारी को विराम दे दिया है और अब अपनी नई पारी की शुरुआत ‘इंडिया टीवी’ से बतौर न्यूज एंकर की है।
बता दें कि ‘न्यूज नेशन एमपी-छत्तीसगढ़’ चैनल में भी वे न्यूज एंकर के पद पर कार्यरत थीं। जनवरी, 2022 में उन्होंने यहां अपना सफर शुरू किया था। इसके पहले वे ‘न्यूज इंडिया’ चैनल में कार्यरत थीं।
दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में स्नातक रही पूजा शर्मा ने 21 साल की उम्र में एंकरिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24x7News चैनल के साथ अक्टूबर 2020 में की थी।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश की मथुरा की रहने वाली पूजा शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में अब तक डेढ़ साल का अनुभव है।
समाचार4मीडिया की ओर से पूजा शर्मा को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स इंडिया टीवी न्यूज नेशन पूजा शर्मा