होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष व यूपी CM समेत तमाम नेताओं ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष व यूपी CM समेत तमाम नेताओं ने दी शुभकामनाएं

भारत एक लोकतंत्र देश है और पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) है और पूरा देश आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस मना रहा है। 

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

भारत एक लोकतंत्र देश है और पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) है और पूरा देश आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस मना रहा है। यह भारत में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय दिवसों में से एक है। यह दिन एक स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस की मौजूदगी का प्रतीक है। इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेताओं-मंत्रियों ने सभी पत्रकार बंधुओं को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, 'प्रेस व मीडिया के साथियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर शुभकामनाएं। स्वाधीनता आंदोलन से आजादी के अमृत काल तक की इस यात्रा में अपनी निष्पक्ष सोच और स्वतंत्र विचारधारा से प्रेस ने देश को दिशा देने का काम किया। लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाते हुए भारत निर्माण में प्रेस का योगदान सराहनीय है।'

वहीं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, 'भारत के सभी जागरूक और प्रवीण पत्रकार साथियों को राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं!'

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सभी पत्रकारों को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी (Cm Yogi) ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'लोकतंत्र के सजग प्रहरी, सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं को 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस' की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।'

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'लोकतंत्र का चतुर्थ स्तम्भ कहे जाने वाले समस्त पत्रकार बंधुओं को 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु एक सजग प्रहरी के रूप में आप सभी के द्वारा दिया जा रहा योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।'

वहीं 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस' के अवसर पर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ से जुड़े सभी पत्रकारों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

 

वहीं राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा समेत तमाम अन्य नेताओं ने भी पत्रकारों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

 

 

 


टैग्स नेशनल प्रेस डे
सम्बंधित खबरें

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment Limited) को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार राकेश परमार ने NDTV डिजिटल में अपनी पारी को दिया विराम

समाचार4मीडिया से बातचीत में राकेश परमार ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, अपनी नई भूमिका के बारे में राकेश परमार का कहना था कि वह जल्द ही इस बारे में अपडेट देंगे।

1 day ago

‘न्यूज इंडिया’ विवाद के बीच चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा ने दिया इस्तीफा

चैनल की ओर से जारी पत्र में शैलेंद्र शर्मा ने अपने इस्तीफे के पीछे संस्थान के संचालन से जुड़ी अनियमितताओं और जिम्मेदारियों के निर्वहन को प्रमुख कारण बताया है।

2 days ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

2 days ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

2 days ago


बड़ी खबरें

NDTV से शुभांकर मिश्रा ने अलग होने का लिया फैसला

डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बड़ी पहचान बना चुके शुभांकर मिश्रा ने अब NDTV इंडिया से इस्तीफा दे दिया है। 'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि कर दी है।

14 hours ago

हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय बने सलाहकार संपादक

देश के वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय ने हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में सलाहकार संपादक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है।

15 hours ago

सुप्रीम कोर्ट से वरिष्ठ पत्रकार आशीष दवे के खिलाफ दर्ज FIR रद्द, पुलिस को फटकार

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने आशीष दवे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करते हुए कहा कि जांच अधिकारी को शिकायत दर्ज करने से पहले आरोपों की प्राथमिक जांच करनी चाहिए थी।

12 hours ago

न्यूज24 में रुपाली फर्नांडिस बनीं COO, संभालेंगी ब्रॉडकास्ट व डिजिटल ऑपरेशंस

BAG नेटवर्क ने बड़ी घोषणा करते हुए रुपाली फर्नांडिस को न्यूज24 ब्रॉडकास्ट इंडिया लिमिटेड का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है

1 day ago

e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन, देखें विजेताओं की लिस्ट

ऑटोमोबाइल मार्केटिंग की दुनिया में शानदार काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजित e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स का दूसरा संस्करण शुक्रवार, 27 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

1 day ago