होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह से जुड़े पल्लव कुमार

अब ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह से जुड़े पल्लव कुमार

इससे पहले पल्लव कुमार करीब एक साल से ‘आउटलुक’ (Outlook) समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘आउटलुक’ (Outlook) में अपनी करीब एक साल पुरानी पारी को विराम देने के बाद पल्लव कुमार ने अब ‘इंडियन एक्सप्रेस’ (Indian Express) समूह के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है। यहां वह ’इंडियन एक्सप्रेस’ समूह की ऑनलाइन डिवीजन में ब्रैंड सॉल्यूशंस, और स्पेशल प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

बता दें कि 'आउटलुक' मीडिया समूह में पल्लव कुमार असिस्टेंट वाइस प्रेजिडेंट (ब्रैंड एंड मार्केटिंग) की भूमिका निभा रहे थे। उनके कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय कैंपेन 'आउटलुक पोषण 2.0' और 'आउटलुक स्पीकऑउट' विशेष रूप से सराहनीय रहे।

स्ट्रैटेजिक कैंपेनिंग में महारत रखने वाले पल्लव कुमार अपनी डिटेल्ड एनालिसिस और परफेक्ट प्लानिंग के लिए जाने जाते हैं। पूर्व में वह 'जी न्यूज', 'अमर उजाला', 'आउटलुक' और 'यूनिसेफ' जैसे ब्रैंड्स के लिए 360° कैंपेन और कंटेंट स्ट्रैटेजी पर काम कर चुके हैं।

जी न्यूज में उनके कार्यकाल के दौरान ब्रैंड कैंपेन 'आज आपने जी न्यूज देखा क्या?' सुर्खियों में रहा। अन्य सफल ब्रैंड कैंपेन में से ' जी न्यूज अब देश के कोने-कोने तक' और 'यस टू इंडिया' विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। भारत और पाकिस्तान में एक साथ आयोजित 'एबी अवार्ड' से सम्मानित कैंपेन 'द मिसअंडरस्टुड स्कोरबोर्ड' ने आउटडोर इनोवेशन में नए मानक स्थापित किए। ‘जी न्यूज’ में अपने सफर के दौरान वह ‘जी मीडिया’ समूह के कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चैनल्स की लॉन्चिंग में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले पल्लव कुमार अंतरराष्ट्रीय व्यापार और मार्केटिंग प्रबंधन में परास्नातक हैं। उन्हें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ-साथ प्रिंट मीडिया के ब्रैंड प्रबंधन का भी अनुभव है। मार्केटिंग और ब्रैंड प्रबंधन में लगभग 11 साल का अनुभव रखने वाले पल्लव 'अमर उजाला' में अपने कार्यकाल के दौरान 'एबी अवार्ड' और ढेरों सुर्खियां बटोरने वाली ब्रैंड कैंपेन 'बेटी ही बचाएगी' का भी हिस्सा रहे।

समाचार4मीडिया की ओर से पल्लव कुमार को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स जी न्यूज आउटलुक ग्रुप नई पारी नियुक्ति पल्लव कुमार जॉइनिंग
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

19 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

3 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

25 minutes ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

5 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

1 hour ago