होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ओसामा शाब ने ‘NDTV’ को कहा अलविदा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया वीडियो

ओसामा शाब ने ‘NDTV’ को कहा अलविदा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया वीडियो

समाचार4मीडिया से बातचीत में अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए ओसामा शाब ने कहा कि वह फिलहाल छोटे से ब्रेक पर हैं औऱ जल्द नई पारी की शुरुआत कर उस बारे में बताएंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago

टीवी पत्रकार ओसामा शाब (Osama Shaab) ने ‘एनडीटीवी’ (NDTV) को अलविदा बोल दिया है। वह यहां करीब 11 साल से कार्यरत थे और स्पोर्ट्स एंकर समेत विभिन्न भूमिकाओं में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अपने इस्तीफे की जानकारी ओसामा ने कुछ दिनों पहले खुद एक वीडियो क्लिप के जरिये सोशल मीडिया पर शेयर की है।

अपनी इस वीडियो क्लिप में ओसामा शाब ने कहा है, ‘11 यादगार सालों के बाद अब मैं एनडीटीवी से अलविदा कह रहा हूं। यह मेरे लिए सिर्फ एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक ऐसा स्थान रहा जहां मैंने पेशेवर और व्यक्तिगत रूप से खुद को विकसित किया। यहां मैंने स्टोरीटेलिंग की कला सीखी, ब्रेकिंग न्यूज के लंबे और थकाऊ दौर झेले, कॉफी और अफरा-तफरी के बीच जिया और कुछ ऐसे शानदार लोगों से मिला जो अब परिवार जैसे बन गए हैं।’

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है, ‘वे रातें जो कभी खत्म नहीं होती थीं और न्यूजरूम में गूंजती वह हंसी जिसने सारी थकान मिटा दी, ये सब यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। हर फ्रेम, हर स्टोरी, हर रंडाउन मेरे दिल में बस गया है।

इस यादगार सफर को खास बनाने वाले सभी लोगों, सहयोगियों, मार्गदर्शकों और दोस्तों का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया, मेरी स्क्रिप्ट्स भी बचाईं और कई बार मुझे संभाला। यह एक लंबी पारी का अंत है, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती।’

समाचार4मीडिया से बातचीत में अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए ओसामा शाब ने कहा कि वह फिलहाल छोटे से ब्रेक पर हैं औऱ जल्द नई पारी की शुरुआत कर उस बारे में बताएंगे।

‘एनडीटीवी’ से पहले ओसामा ‘Z&Z Media Productions Private Limited’ में क्रिएटिव डायरेक्टर थे। हालांकि, यहां उनका सफर महज 11 महीने ही रहा। दिल्ली में ‘जामिया मिल्लिया इस्लामिया’ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट ओसामा शाब पूर्व में ‘Hats Off Productions’ और ‘Optimystix Entertainment India Pvt Ltd’ में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

ओसामा शाब द्वारा 'एनडीटीवी' से अपने इस्तीफे के बारे में शेयर वीडियो आप यहां देख सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Osama Shaby (@osamashaby)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

18 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

4 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

58 minutes ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

15 hours ago