होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक जागरण को अलविदा कह पत्रकार सुशील मिश्रा ने शुरू की नई पारी
दैनिक जागरण को अलविदा कह पत्रकार सुशील मिश्रा ने शुरू की नई पारी
देश के नंबर वन अखबार दैनिक जागरण के मेरठ एडिशन से खबर है कि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
देश के नंबर वन अखबार दैनिक जागरण के मेरठ एडिशन से खबर है कि वहां कार्यरत आउटपुट हेड सुशील मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। सुशील ने जागरण के साथ एक दशक से भी अधिक समय तक काम किया है। उन्होंने वहां सिटी डेस्क, इसपुट डेस्क व यूपी डेस्क के इंजार्च के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी है। सुशील मूल तौर पर उत्तर प्रदेश के ही निवासी है।
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले सुशील ने अब अपनी नई पारी अमर उजाला के मेरठ संस्करण के साथ शुरू की है। वहां उनकी नियुक्ति डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर हुई है।
टैग्स दैनिक जागरण अमर उजाला सुशील मिश्रा