होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Network18 ने तूलिका देवी को दिया प्रमोशन का तोहफा, अब सौंपी ये जिम्मेदारी

Network18 ने तूलिका देवी को दिया प्रमोशन का तोहफा, अब सौंपी ये जिम्मेदारी

तूलिका पूर्व में ‘न्यूज18’ (News18) में टीवी और डिजिटल ऑपरेशंस की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। उन्हें टीवी और डिजिटल में काम करने का करीब 16 साल का अनुभव है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह ‘नेटवर्क18’ (Network 18) ने असम की जानी-मानी पत्रकार तूलिका देवी (Tulika Devi) को प्रमोशन का तोहफा देते हुए सोशल मीडिया एडिटर (languages) की जिम्मेदारी सौंपी है।

अपनी इस भूमिका में तूलिका ‘न्यूज18’ में 11 भाषाओं (तमिल, तेलुगू, मलयालम, मराठी, बंगाली, कन्नड़, गुजराती, पंजाबी, उर्दू, उड़िया, असम और पूर्वोत्तर) के लिए सोशल मीडिया ऑपरेशंस की कमान संभालेंगी।

तूलिका पूर्व में ‘न्यूज18’ (News18) में टीवी और डिजिटल ऑपरेशंस की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। उन्हें टीवी और डिजिटल में काम करने का करीब 16 साल का अनुभव है और अपनी मेहनत व प्रतिभा के बल पर वह न्यूज18 असम वेबसाइट को काफी ऊंचाइयों पर पहुंचा चुकी हैं। इसके साथ ही वह न्यूज18 ओड़िया के डिजिटल ऑपरेशंस में कंटेंट हेड की भूमिका भी निभा चुकी हैं और इसे भी उन्होंने स्थानीय मार्केट में एक नई पहचान दिलाई है।

तूलिका देवी ने ‘न्यूज18’ के साथ अपने प्रोफेशनल सफर की शुरुआत वर्ष 2016 में असम/पूर्वोत्तर में नेटवर्क के नए लॉन्च होने वाले टीवी चैनल के आउटपुट हेड के रूप में की थी। इससे पहले वह असम के प्रमुख टीवी चैनल ‘न्यूज लाइव’ (News Live) में बतौर असिस्टेंट एडिटर काम कर चुकी हैं और वह बतौर कोर टीम मेंबर इस चैनल की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा थीं। 

एक द्विभाषी और मल्टीमीडिया पत्रकार के रूप में तूलिका को फील्ड के साथ-साथ न्यूज रूम में काम करने का काफी अनुभव है। वह असम टेलिविजन के प्राइम टाइम डिबेट शो का प्रमुख चेहरा हैं। इसके अलावा उन्होंने फील्ड से कई विश्लेषणात्मक और मानवीय रुचि की स्पेशल रिपोर्ट्स भी की हैं।   

असम की उस लड़की पर की गई उनकी एक्सक्लूसिव स्पेशल रिपोर्ट को, जिसमें पाकिस्तान में रह रही वह लड़की 25 साल बाद अपने पैतृक गांव में परिवार से मिली थी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना मिली थी। इसके अलावा वह नेटवर्क के लिए असम/पूर्वोत्तर से कई विश्लेषणात्मक न्यूज रिपोर्ट्स में अपना योगदान दे रही हैं। 


टैग्स सोशल मीडिया नेटवर्क18 प्रमोशन सोशल मीडिया एडिटर असम तूलिका देवी
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

23 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

18 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

4 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

46 minutes ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

15 hours ago