होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Network18 ने शेयरधारकों के लिए खोली विशेष विंडो, अब आसानी से होंगे फिजिकल शेयर ट्रांसफर
Network18 ने शेयरधारकों के लिए खोली विशेष विंडो, अब आसानी से होंगे फिजिकल शेयर ट्रांसफर
नेटवर्क18 मीडिया (Network18 Media & Investments Limited) ने अपने शेयरधारकों को बताया है कि फिजिकल शेयरों के ट्रांसफर के लिए विशेष विंडो 6 जनवरी, 2026 तक खुली रहेगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago
नेटवर्क18 मीडिया (Network18 Media & Investments Limited) ने अपने शेयरधारकों को बताया है कि फिजिकल शेयरों के ट्रांसफर के लिए विशेष विंडो 6 जनवरी, 2026 तक खुली रहेगी। यह सुविधा उन शेयरों पर लागू है, जिनके ट्रांसफर डीड्स 1 अप्रैल, 2019 से पहले जमा किए गए थे और दस्तावेजों में कमी के कारण रिजेक्ट हो गए थे।
जो शेयरधारक इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, उन्हें कंपनी के रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंट KFin Technologies Limited से संपर्क करना होगा।
KFin Technologies का ऑफिस है: Selenium Tower-B, Plot No.31 & 32, Gachibowli, Financial District, Nanakramguda, Hyderabad – 500032। टोल-फ्री नंबर है 1800-309-4001
ध्यान दें कि जिन शेयरों को इस विशेष विंडो में फिर से ट्रांसफर के लिए जमा किया जाएगा, उन्हें डिमैट मोड में ही जारी किया जाएगा और ट्रांसफर की तारीख से 6 महीने तक लॉक-इन रहेगा।
अधिक जानकारी के लिए इस ईमेल आईडी nwminveslor@kfintech.com पर मेल करने की सलाह दी गई है।
टैग्स