होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कोरोना को लेकर न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन ने न्यूज चैनल्स से की ये अपील

कोरोना को लेकर न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन ने न्यूज चैनल्स से की ये अपील

कोरोना के फैलते संक्रमण की चेन तोड़ने और मीडियाकर्मियों की सुरक्षा को लेकर न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन ने अपने सभी सदस्यीय न्यूज चैनल्स के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

जानलेवा वायरस ‘कोरोना’ से लड़ाई लड़ने में मीडिया अहम भूमिका निभा रहा है, जिसकी सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोमवार की। लेकिन इस बीच कोरोना के फैलते संक्रमण की चेन तोड़ने और मीडियाकर्मियों की सुरक्षा को लेकर न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन ने अपने सभी सदस्यीय न्यूज चैनल्स के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं।  

न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा है कि न्यूज ब्रॉडकास्ट एक जरूरी सेवा है, लिहाजा स्टूडियो और प्रसारण कार्यालयों को बंद नहीं किया जा सकता है। एनबीए के निदेशक मंडल ने सभी न्यूज ब्रॉडकास्टर्स से यह अनुरोध किया है कि वे कोरोनावायरस से निपटने के लिए सोशल डिस्टेसिंग बनाने को लेकर तुरंत ही कोई ऐहतियाती कदम उठाएं।

एनबीए ने ब्रॉडकास्टर्स से कहा कि प्रसारण केंद्रों में कर्मचारियों की संख्या कम से कम की जाए और जो घर से काम कर सकते हैं उन सभी कर्मचारियों से घर से काम करने का अनुरोध किया जाए। इसके अलावा उन सभी रिपोर्टर्स और कैमरापर्सन, जो जनता के बीच मैदान में डटे हुए हैं, उन्हें कार्यालयों में न बुलाया जाए और फील्ड से ही उन्हें रिपोर्ट भेजने को कहा जाए।

एनबीए ने सभी रिपोर्टर्स और कैमरापर्सन से भी यह अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति की साउंडबाइट लेने के लिए आसपास भीड़ एकत्रित न करें। डब्ल्यूएचओ (WHO) की गाइडलाइंस को फॉलो करें और माइक से बाइट लेते समय एक-दूसरे से कम से कम चार फीट की दूरी बनाएं।

इसके अलावा एनबीए ने दिल्ली सरकार से भी अपील की है कि वह ऐसे समय पर DSNG वैन की पार्किंग के लिए एक विशेष पार्किंग स्थल बनाए ताकि इन वाहनों को कार्यालय लौटने की जरूरत न पड़े। वहीं एनबीए ने सभी सदस्यीय न्यूज चैनल्स से यह भी कहा कि वह ऐसे विशेष कार्यक्रमों का प्रसारण करें, जिससे कोरोनोवायरस से सावधानियां बरतने को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा की जा सके।


टैग्स न्यूज चैनल्स न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन TV media houses कोरोना
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

22 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

7 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

4 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

8 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

5 hours ago