होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया पर अच्छी तरह ‘नजर’ रखने के लिए सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने उठाया ये कदम

मीडिया पर अच्छी तरह ‘नजर’ रखने के लिए सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने उठाया ये कदम

अभी तक मंत्रालयों की इन-हाउस टीमें और प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ही उनके मीडिया मैनेजमेंट का काम देख रहे हैं

पंकज शर्मा 6 years ago

मीडिया पर अच्छी तरह से नजर रखने और अपने फीडबैक सिस्टम को मजबूत करने के लिए सूचना-प्रसारण मंत्रालय ऐसी एजेंसी की तलाश कर रहा है, जो अखबारों, टीवी और डिजिटल मीडिया से विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स को देखकर उनकी संक्षिप्त रिपोर्ट तैयार कर सके और इस रिपोर्ट को दिन में तीन बार अपडेट कर सके।

बताया जाता है कि मंत्रालय द्वारा मीडिया फीडबैक को एक व्यवस्थित रूप में तैयार करने के लिए इस तरह की कवायद की जा रही है। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मॉनीटरिंग सेंटर और एमआईबी की न्यू मीडिया विंग इस तरह का काम कर रही हैं।  

अभी तक प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो द्वारा ‘प्रेस मॉनीटर’ (Pressmonitor) का इस्तेमाल किया जाता है जो रोजाना प्रेस क्लिपिंग उपलब्ध कराती है। पूरे दिन टीवी चैनल्स ने क्या दिखाया, इसकी रिपोर्ट रोजाना इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मॉनीटरिंग सेंटर देता है। लेकिन डिजिटल मीडिया के लिए रोजाना ऐसी रिपोर्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था नहीं हैं। कोई मामला उठने पर ही ये रिपोर्ट्स तैयार की जाती हैं।   

इस बारे में ‘ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड’ (BECIL) के माध्यम से सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को एजेंसी की नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि मंत्रालय को ऐसी एजेंसी की तलाश है जो इंटीग्रेटिड सोशल मीडिया टूल और सेटअप उपलब्ध करा सके, जिससे कैटेगरी के अनुसार मीडिया फीडबैक रिपोर्ट्स तैयार की जा सके। इसके अलावा ऐसा इंटीग्रेटिड डैशबोर्ड दे सके, जो प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से एक साथ फीडबैक प्राप्त कर सके।   

यह पहला मौका है, जब सरकार की ओर से इंटीग्रेटिड फीडबैक मैकेनिज्म सिस्टम की कवायद की जा रही है। अभी तक मंत्रालयों की इन-हाउस टीमें और प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ही उनके मीडिया मैनेजमेंट का काम देख रहे हैं।  

अब नए नोटिफिकेशन में ये भी कहा गया है कि हर समय मीडिया रिपोर्ट्स की मॉनीटरिंग के लिए कम से कम 15 लोगों की नियुक्ति की जरूरत होगी। माना जा रहा है कि नए सिस्टम में सबसे ज्यादा फोकस डिजिटल न्यूज पर रखा जाएगा। नोटिफिकेशन में कहा गया है, ‘प्रमुख न्यूज पोर्टल्स पर दिखाई दे रही न्यूज स्टोरी रियल टाइम के आधार पर डैशबोर्ड पर अपडेट होनी चाहिए। इसके अलावा डैशबोर्ड पर यह सुविधा भी होनी चाहिए, जिससे प्रिंट न्यूज आइटम. इलेक्ट्रॉनिक, ऑनलाइन और सोशल मीडिया कवरेज का डोजियर तैयार किया जा सके।’  

नोटिफिकेशन के अनुसार, यह डैशबोर्ड मंत्रायल का होगा, और एजेंसी इस पर मीडिया रिपोर्ट्स को अपडेट करने का काम करेगी। इसके अलावा एजेंसी को मंत्रालयों के बीच मैसेंजर सर्विस भी मुहैया करानी होगी, जिससे आपस में तुरंत संपर्क किया जा सके। नोटिफिकेशन के अनुसार, मीडिया फीडबैक रिपोर्ट अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में सुबह आठ बजे तक डैशबोर्ड पर होनी चाहिए। सभी भाषाओं में यह रिपोर्ट सुबह 11 बजे तक डैशबोर्ड पर होनी चाहिए। इसके अलावा अपराह्न चार बजे और रात 10 बजे रिपोर्ट अपडेट होनी चाहिए।


टैग्स डिजिटल मीडिया सूचना प्रसारण मंत्रालय एमआईबी प्रकाश जावड़ेकर प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

23 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

23 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

17 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

3 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 hour ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

23 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

14 hours ago