होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / MeitY व MIB में वरिष्ठ स्तर पर हुईं ये दो नियुक्तियां
MeitY व MIB में वरिष्ठ स्तर पर हुईं ये दो नियुक्तियां
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और सूचना-प्रसारण मंत्रालय में दो वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) में दो वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
नगालैंड कैडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वे इस पद को भारत सरकार के अपर सचिव (Additional Secretary) के दर्जे और वेतनमान में संभालेंगे। साथ ही, वे इसी मंत्रालय में पहले से जो अतिरिक्त जिम्मेदारी (Additional Charge) अपर सचिव के रूप में निभा रहे हैं, उसे भी जारी रखेंगे।"
अभिषेक सिंह को शासन, नीति निर्माण और तकनीक आधारित सार्वजनिक प्रशासन में 29 वर्षों का विविध अनुभव है। इससे पहले, वे MyGov इंडिया और नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर देशभर में ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट्स को क्रियान्वित करने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने हार्वर्ड कैनेडी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट से 2013 में मेसन फेलो के रूप में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है।
इसी दौरान एक अन्य महत्वपूर्ण नियुक्ति में, 1993 बैच के इंडियन रेलवे पर्सनल सर्विस (IRPS) अधिकारी प्रभात को सूचना-प्रसारण मंत्रालय में अपर सचिव नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे अपने कैडर में कार्यरत हैं।
सरकार द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में प्रशासनिक नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में ये नियुक्तियां की गई हैं।
प्रभात ने भारतीय रेल में विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उन्होंने राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है और रेलवे सेक्टर में पर्सनल मैनेजमेंट के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें सराहा गया है।
टैग्स