होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Enba की जूरी में राज्यसभा सदस्य सुजीत कुमार भी हुए शामिल
enba की जूरी में राज्यसभा सदस्य सुजीत कुमार भी हुए शामिल
‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) समूह एक बार फिर बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) 2022 का आयोजन करने जा रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) 2022 की जूरी में ‘बीजू जनता दल’ (Biju Janata Dal) के वरिष्ठ राजनेता और ओडिशा से राज्यसभा सदस्य सुजीत कुमार भी शामिल हो गए हैं। एक अधिवक्ता के रूप में सुजीत कुमार सुप्रीम कोर्ट समेत कई हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसके अलावा वह कई संसदीय समितियों के सक्रिय सदस्य भी हैं।
पूर्व में सुजीत कुमार जिनेवा में ‘वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम’ (WEF) के साथ काम कर चुके हैं और इसके साथ तमाम प्रमुख प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। बता दें कि देश में टेलिविजन न्यूज इंडस्ट्री को नई दिशा देने और इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) समूह एक बार फिर बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) 2022 का आयोजन करने जा रहा है।
इनबा का यह 15वां एडिशन होगा। इस एडिशन के तहत अवॉर्ड्स पाने वालों के नाम तय किए जाने के लिए जल्द ही जूरी मीट का आयोजन किया जाएगा। इस जूरी में देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा चेयरपर्सन की भूमिका निभाएंगे।
वहीं, जूरी पैनल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी और ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) के पूर्व चेयरमैन और एडवाइजरी व अकाउंटेंसी फर्म ‘रवि रंजन एंड कंपनी’ (Ravi Rajan & Co) के फाउंडर व मैनेजिंग पार्टनर सेतुरत्नम रवि, लोकप्रिय फिल्म अभिनेता, वरिष्ठ कांग्रेसी राजनेता और राज्य सभा के पूर्व सदस्य राज बब्बर, पूर्व पत्रकार व राजनेता शाजिया इल्मी, उत्तर प्रदेश में पीलीभीत लोकसभा सीट से संसद सदस्य वरुण गांधी, ‘सोनी सब’ (Sony Sab) पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में तारक मेहता का किरदार निभा चुके लोकप्रिय अभिनेता शैलेश लोढ़ा और महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य (एमएलए) व वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के मुंबई प्रेजिडेंट आशीष शेलार (Ashish Shelar) समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी जानी-मानी शख्सियतें शामिल होंगी।
आपको यह भी बता दें कि इनबा के 14वें एडिशन में चेयरपर्सन की भूमिका राज्य सभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह के निभाई थी। वहीं, डॉ. किरण कार्णिक- पूर्व प्रेजिडेंट, नैसकॉम; डॉ. नसीम जैदी- भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त; एस.वाई. कुरैशी- भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, एन. राम- चेयरमैन, कस्तूरी एंड संस लिमिटेड, पूर्व एडिटर-इन-चीफ द हिंदू एंड ग्रुप न्यूजपेपर्स; संजय गुप्ता- मैनेजिंग डायरेक्टर, स्टार इंडिया बतौर जूरी मेंबर शामिल रहे थे।
गौरतलब है कि वर्ष 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से ही यह अवॉर्ड मीडिया में कार्यरत उन शख्सियतों को दिया जाता है, जिन्होंने देश में टेलिविजन न्यूय इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है और अपने योगदान से इस इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
टैग्स ओडिशा इनबा इनबा अवॉर्ड्स बीजू जनता दल बीजेडी राज्यसभा सदस्य एक्सचेंज4मीडिया न्यू्ज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स जूरी जूरी पैनल सुनील कुमार अरोड़ा एमपी सुजीत कुमार सुजीत कुमार बीजद