होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पाञ्चजन्य कार्यक्रम में बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया: ‘भारत बना डिजिटल हाईवे’

पाञ्चजन्य कार्यक्रम में बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया: ‘भारत बना डिजिटल हाईवे’

पाञ्चजन्य के 79वें स्थापना वर्ष पर आयोजित “बात भारत की” कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत की डिजिटल क्रांति, 5जी विस्तार और साइबर सुरक्षा पर अहम बातें साझा कीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

राष्ट्रीय विचारधारा से जुड़ी पत्रिका पाञ्चजन्य के 79वें स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित “बात भारत की” कार्यक्रम में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वरिष्ठ पत्रकार अनुराग पुनेठा से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाञ्चजन्य उनके परिवार का अभिन्न हिस्सा रहा है और इससे उनका भावनात्मक जुड़ाव है।

दूरसंचार और डिजिटल कनेक्टिविटी पर बोलते हुए सिंधिया ने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल नेटवर्क बन चुका है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में देश में करीब 25 करोड़ इंटरनेट कनेक्शन थे, जो अब बढ़कर 100 करोड़ से अधिक हो चुके हैं। ब्रॉडबैंड और मोबाइल कनेक्टिविटी में भी पिछले दस वर्षों में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि भारत में इंटरनेट सेवाएं न केवल व्यापक हैं, बल्कि दुनिया में सबसे सस्ती भी हैं। डिजिटल हाईवे के लोकतंत्रीकरण का श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। वर्तमान में देश में करीब 30 करोड़ लोग 5जी सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं और 2030 तक यह संख्या 100 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।

साइबर सुरक्षा और उपभोक्ता हितों पर बात करते हुए मंत्री ने ‘संचार साथी’ प्लेटफॉर्म का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम के जरिए अब तक 1.92 करोड़ फर्जी कनेक्शन ब्लॉक किए जा चुके हैं और करीब 1000 करोड़ रुपये के मोबाइल फोन उपभोक्ताओं को वापस दिलाए गए हैं।

इसके अलावा उन्होंने ‘फाइनेंशियल फ्रॉड रिस्क इंडिकेटर’ सिस्टम की भी जानकारी दी, जिसकी मदद से अब तक लगभग 500 करोड़ रुपये के वित्तीय फ्रॉड रोके गए हैं। आरबीआई ने सभी बैंकों को इस सॉफ्टवेयर के उपयोग के निर्देश दिए हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भोपाल में शुरू हुआ NSS राज्य स्तरीय सम्मेलन, संवाद से समाधान पर जोर

भोपाल में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सम्मेलन 2026 का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में युवाओं की सामाजिक भागीदारी, संवाद आधारित समाधान और स्वयंसेवकों की भूमिका पर चर्चा की गई।

8 hours ago

‘जी मीडिया’ में 2C Lead और नेशनल एडिटर गौरव राज गुप्ता ने दिया इस्तीफा

गौरव राज गुप्ता यहां करीब दो साल से कार्यरत थे। हालांकि, इस इस्तीफे के संबंध में फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

7 hours ago

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार जलेश्वर उपाध्याय का निधन, बनारस में ली अंतिम सांस

करीब 74 वर्षीय जलेश्वर उपाध्याय लंका के पास महामनापुरी कॉलोनी स्थित किराए के मकान में अकेले रहते थे।

2 days ago

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

‘S4M 40 अंडर 40’: प्रतिष्ठित जूरी ने प्रतिभागियों का किया आकलन

एक्सचेंज4मीडिया समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' द्वारा आयोजित ‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’ के चौथे संस्करण के लिए 14 मार्च 2026 को जूरी मीट का आयोजन किया गया।

7 hours ago

कांग्रेस के मानहानि मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने अर्नब गोस्वामी को भेजा समन

दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस पार्टी की ओर से दायर मानहानि मामले में रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी को समन जारी किया है।

3 hours ago

एम्प्लॉयीज को प्रोत्साहित करने के लिए दैनिक भास्कर ग्रुप ने उठाया ये कदम

दैनिक भास्कर के स्वामित्व वाली कंपनी डीबी कॉर्प लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को बड़ा फायदा देते हुए ESOP स्कीम के तहत नए शेयर जारी किए हैं।

8 hours ago

‘जी मीडिया’ में 2C Lead और नेशनल एडिटर गौरव राज गुप्ता ने दिया इस्तीफा

गौरव राज गुप्ता यहां करीब दो साल से कार्यरत थे। हालांकि, इस इस्तीफे के संबंध में फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

7 hours ago

इस मामले को लेकर 'डिश टीवी' पर NSE व BSE ने लगाया 9.2 लाख रुपये का जुर्माना

डिश टीवी इंडिया लिमिटेड को स्टॉक एक्सचेंज के नियमों का पालन न करने के चलते जुर्माना भरना पड़ा है।

8 hours ago