होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Enba 2019: जूरी ने तय किए विजेताओं के नाम, 22 को उठेगा पर्दा

enba 2019: जूरी ने तय किए विजेताओं के नाम, 22 को उठेगा पर्दा

‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ के विजेताओं के नामों पर मुहर लगाने के लिए दिल्ली के ताज पैलेस होटल में 15 फरवरी को जूरी मीट का आयोजन किया गया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

बहुप्रतिष्ठित ‘एक्‍सचेंज4मीडिया न्‍यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) के विजेताओं के नाम पर मुहर लगाने के लिए दिल्ली के ताज पैलेस होटल में 15 फरवरी को जूरी मीट का आयोजन किया गया। जूरी द्वारा चुने गए विजेताओं को 22 फरवरी को नोएडा के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित एक समारोह में इन अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि होंगे। बता दें कि वर्ष 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से ही यह अवॉर्ड मीडिया में कार्यरत उन शख्सियतों को दिया जाता है, जिन्‍होंने देश में टेलिविजन न्‍यूज इंडस्‍ट्री को एक नई दिशा दी है और इस इंडस्‍ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

विजेताओं के नामों का चयन करने के लिए दिल्ली में 15 फरवरी को हुई जूरी मीट में राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह ने चेयरपर्सन की भूमिका निभाई। जूरी के अन्य सम्मानित सदस्यों में ‘बिजनेस वर्ल्ड’ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा, असम की कलियाबोर सीट से चुने गए सांसद गौरव गोगोई, पूर्व सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव महेश गिरी, राज्यसभा सदस्य डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, राज्यसभा सदस्य जीवीएल नरसिम्हा राव, पंजाब राज्य मानव अधिकार आयोग के चेयरपर्सन जस्टिस इकबाल अहमद अंसारी, ‘इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड’ (IHCL) के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर पुनीत छटवाल, ‘ब्लू स्टार’ के मैनेजिंग डायरेक्टर बी. थियागराजन, ‘डब्‍ल्‍यूपीपी’ (WPP) इंडिया के कंट्री मैनेजर सीवीएल श्रीनिवास शामिल रहे।

इनके अलावा जूरी के अन्य सम्मानित सदस्यों में डालमिया ग्रुप के चेयरमैन गौरव डालमिया,  ‘पब्लिसिस ग्रुप साउथ एशिया’ (Publicis Groupe South Asia) की सीईओ अनुप्रिया आचार्य, ‘एडफैक्टर्स पीआर’ (Adfactors PR) के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर मदन बहल, बीजेपी के प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, कांग्रेस प्रवक्ता और ‘Dale Carnegie Training India’ के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर संजय झा, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया, आम आदमी पार्टी के कोषाध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा, एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के पूर्व प्रेजिडेंट पद्मश्री आलोक मेहता भी शामिल थे।

वहीं, ‘स्कोप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (Scope India Pvt Ltd) के एमडी राकेश कुमार शुक्ला,  ‘राधा टीएमटी’ (Radha TMT) के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमन सराफ, ‘मेडिकाबाजार’ (Medikabazaar) के फाउंडर और सीईओ विवेक तिवारी,  ‘RightFOLIO’ के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. परकला प्रभाकर, ‘वोल्टास’ के पूर्व सीओओ और ‘सिंपा नेटवर्क्स’ के डायरेक्टर सलिल कपूर, ‘EMMAY Entertainment’ की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर मोनिषा अड्वानी (MONISHA ADVANI), ‘इंडियन डॉक्यूमेंट्री फाउंडेशन’ की फाउंडर और सीईओ सोफी विश्वरमन (SOPHY VSIVARAMAN) और ‘GoZoop’ के सीईओ और को-फाउंडर अहमद आफताब नकवी,‘नेट वैल्यू मीडिया’ (Net Value Media) के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर जनार्दन पांडे और भाजपा नेता शाजिया इल्मी को भी जूरी मेंबर्स में शामिल किया गया था।

इस मौके पर जूरी और नामांकन प्रक्रिया के बारे में जूरी के चेयरपर्सन और राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह ने कहा, ‘इतना बड़ा प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिए मैं एक्सचेंज4मीडिया को धन्यवाद अदा करना चाहूंगा। इस बार नॉमिनेशंस के बीच काफी कड़ा मुकाबला था और काफी विचार विमर्श के बाद जूरी ने सबसे योग्य विजेता का चुनाव किया है।’

वहीं, बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया का कहना था, ‘नॉमिनी और एंट्रीज के बारे में सबसे खास बात यह दिखी कि प्रत्येक में कुछ न कुछ खास क्वालिटी थी और ऐसे में विजेता का चयन करना बहुत ही मुश्किल काम था। मुझे लगता है कि प्रत्येक चैनल और प्रत्येक नॉमिनी अपनी जगह विजेता है और जूरी ने निष्पक्ष तरीके से विजेताओं का चयन किया है।’


टैग्स इनबा अवॉर्ड्स जूरी मीट आरिफ मोहम्मद खान हरिवंश नारायण सिंह
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 hour ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

3 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

14 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

17 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

17 hours ago


बड़ी खबरें

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू रणनीति, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की रणनीति में बड़ा बदलाव किया है।

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

1 hour ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

35 minutes ago

सुंदर पिचई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

4 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 hour ago