होम / डिजिटल / अब इन वरिष्ठ पत्रकार को सौंपी गई Zee News डिजिटल की कमान
अब इन वरिष्ठ पत्रकार को सौंपी गई Zee News डिजिटल की कमान
राकेश तनेजा करीब 14 साल से Zee News के साथ काम कर रहे हैं
पंकज शर्मा 6 years ago
2005 में जी समूह से जुड़ने से पहले राकेश वर्ष 2003 में ‘अमर उजाला’ के साथ अपनी नई पारी खेल चुके हैं। वे अमर उजाला के दिल्ली संस्करण के साथ जुड़े थे और बतौर डिप्टी ब्यूरो चीफ फरीदाबाद की कमान संभालते थे। उससे पहले वे करीब साढ़े तीन साल तक ‘दैनिक भास्कर’ में 200-2003 तक हिसार व गुंडगांव संपादकीय विभाम में भी काम कर चुके हैं। 1999 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि 'अखबार' से की थी।
वर्ष 2005 में उन्होंने ‘अमर उजाला’ को अलविदा कहकर ‘जी न्यूज’ का दामन थाम लिया था और तब से यहां वे विभिन्न जिम्मेदारियों को संभाल रहे हैं। वे असाइनमेंट डेस्क से लेकर गेस्ट कोर्डिनेटर हेड तक भी भूमिका सफलतापूर्वक संभाल चुके हैं। हरियाणा में हिसार के रहने वाले राकेश तनेजा ने गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स जी न्यूज एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर राकेश तनेजा