होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब ‘IANS’ की टीम में अपनी भूमिका निभाएंगे युवा पत्रकार राजेश कुमार
अब ‘IANS’ की टीम में अपनी भूमिका निभाएंगे युवा पत्रकार राजेश कुमार
उन्होंने पिछले दिनों ही यहां सब एडिटर के तौर पर जॉइन किया है। राजेश कुमार इससे पहले ‘इंडिया न्यूज’ (India News) की डिजिटल टीम में कार्यरत थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
युवा पत्रकार राजेश कुमार ने हिंदी न्यूज एजेंसी ‘आईएएनएस’ (IANS) के साथ मीडिया में अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने पिछले दिनों ही यहां सब एडिटर के तौर पर जॉइन किया है।
राजेश कुमार इससे पहले ‘इंडिया न्यूज’ (India News) की डिजिटल टीम में कार्यरत थे। उन्होंने यहां नेशनल डेस्क के रियल टाइम टीम में कंटेंट राइटर के रूप में करीब 10 महीने तक काम किया। पूर्व में वह ‘The India Top’ और ‘The Village Connection’ में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
मूल रूप से लखीसराय (बिहार) के रहने वाले राजेश कुमार के पास मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब डेढ़ साल का अनुभव है। उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा बिहार से ही ली है। इसके बाद उन्होंने 'लखनऊ विश्वविद्यालय' से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है।
समाचार4मीडिया की ओर से राजेश कुमार को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स इंडिया न्यूज आईएएनएस इंडो एशियन न्यूज सर्विस नई पारी अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग राजेश कुमार