होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार अम्बुज पांडेय की सक्रिय पत्रकारिता में वापसी, इस न्यूज एजेंसी से जुड़े
पत्रकार अम्बुज पांडेय की सक्रिय पत्रकारिता में वापसी, इस न्यूज एजेंसी से जुड़े
पिछले करीब एक साल से अम्बुज ‘राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय’ (National Gallery of modern Art) में पब्लिक रिलेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
करीब 11 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय अम्बुज पांडेय ने अब समाचार एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (PTI) के साथ अपनी नई पारी का आगाज किया है। अम्बुज पांडेय ‘पीटीआई’ के साथ बतौर वरिष्ठ संवाददाता जुड़े हैं। यहां वह ‘पीटीआई’ की वीडियो सर्विस के साथ काम करेंगे। बता दें कि ‘पीटीआई’ बहुत जल्द अपनी वीडियो सर्विस शुरू करने जा रही है।
मध्यप्रदेश के कटनी के रहने वाले अम्बुज वर्ष 2012 से दिल्ली में पत्रकारिता में सक्रिय हैं और उन्हें कई बीट पर ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। इससे पहले वह समाचार एजेंसी ‘एएनआई’ (ANI) के साथ ही ‘एपीएन न्यूज’ (APN News), ’NNIS’ न्यूज एजेंसी और ‘न्यूज पॉइंट’ जैसे कई मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
पिछले करीब एक साल से अम्बुज ‘राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय’ (National Gallery of modern Art) में पब्लिक रिलेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। हालांकि, अब अम्बुज ने फिर से मीडिया जगत में वापसी की है।
अम्बुज ने दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से अम्बुज पांडेय को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स पीटीआई प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया न्यूज एजेंसी नई पारी अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग अम्बुज पांडेय