होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / क्या आपने सुना है देशप्रेम से भरा पत्रकार आलोक श्रीवास्तव व जावेद अली का ये गीत
क्या आपने सुना है देशप्रेम से भरा पत्रकार आलोक श्रीवास्तव व जावेद अली का ये गीत
स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले से किए जाने वाले ध्वजारोहण के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है यह गीत
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
टीवी पत्रकार व गीतकार आलोक श्रीवास्तव और बॉलिवुड के मशहूर सिंगर जावेद अली का नया गीत 'वतन' इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। गीत का संगीत दुष्यंत ने दिया है। दूरदर्शन और प्रसार भारती की ओर से तैयार किए गए इस गीत को सूचना-प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रिलीज किया है।
स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले से किए जाने वाले ध्वजारोहण के लिए विशेष रूप से तैयार इस गीत में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद नए कश्मीर से लेकर चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण तक को बयां किया गया है।
‘माथे पे तेरे चांद का टिका लगाएंगे/आंखों में तेरी ख्वाब के तारे सजाएंगे/तू देखना वतन तुझे कैसा सजाएंगे’ गीत में सर्जिकल-स्ट्राइक, सेना के शौर्य और पराक्रम की कहानी कुछ इस तरह है-‘कदमों पे तेरे सात गगन हम झुकाएंगे/कांधे पे तेरे जीत का परचम सजाएंगे/गालों पे तेरे शौर्य की लाली रचाएंगे/तू देखना वतन तुझे कैसा सजाएंगे।’
गीत के एक हिस्से में सरकार के संकल्प, विकास, विजन और चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण को भी पेश किया गया है-‘अब तक जो न हुआ है, वो अब कर दिखाएंगे/आंखों पे तेरी दूर का चश्मा लगाएंगे/सारी हदों के पार तुझे हम दिखाएंगे/तू देखना वतन तुझे कैसा सजाएंगे।’
गीत के अंतिम हिस्से में देश के लिए शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई है- ‘मिट्टी का तेरी मिट के भी कर्जा चुकाएंगे/मस्तक ये तेरा गर्व से ऊंचा उठाएंगे/आगे ही आगे हम तुझे ऐसा बढ़ाएंगे/तू देखना वतन तुझे कैसा सजाएंगे।’ पिछले साल भी आलोक श्रीवास्तव ने 15 अगस्त पर गीत लिखा था, जिसे शंकर महादेवन न गाया था।
दूरदर्शन की महानिदेशक सुप्रिया साहू ने इस गीत के बारे में अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी है, जिसे आप यहां देख सकते हैं।
“तू देखना वतन तुझे कैसा सजाएँगे..”
— Supriya Sahu IAS (@supriyasahuias) August 13, 2019
देश को सजाने के संकल्प के साथ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दूरदर्शन द्वारा प्रस्तुत "नए इंडिया" का नया गीत माननीय मंत्री श्री @PrakashJavdekar जी ने आज देश को समर्पित किया।आपका आभार।https://t.co/g3rfhbPyAT@narendramodi @PMOIndia @DDNational pic.twitter.com/phWuYK4jap
इस पूरे गीत को आप यहां सुन सकते हैं
टैग्स आलोक श्रीवास्तव सुप्रिया साहू प्रकाश जावड़ेकर अनुच्छेद 370 जावेद अली चंद्रयान