होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रिंट मीडिया के लिए वाकई राहत देने वाली है ये रिपोर्ट
प्रिंट मीडिया के लिए वाकई राहत देने वाली है ये रिपोर्ट
प्रिंट इंडस्ट्री के लिए यह रिपोर्ट वाकई में काफी राहत देने वाली है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
इस बार डाटा इकट्ठे करने की प्रक्रिया को बेहतर करने के लिए काफी कदम उठाए गए थे। इस बार डाटा के डिजिटलीकरण पर ज्यादा जोर दिया गया, ताकि डाटा मैनेजमेंट और रिपोर्टिंग सिस्टम को और आसान बनाया जा सके। इसके अलावा डाटा कलेक्शन में सिक्योरिटी लेवल भी बढ़ाए गए और ऑनग्राउंड एक्टिविटी के आधार पर इसमें अपडेट भी किए गए हैं। वहीं, हाउसहोल्ड और इंडिविजुअल डाटाबेस के अलावा एक और तीसरा डाटाबेस जारी किया जाएगा। इस तीसरे डाटाबेस के द्वारा यूजर्स मार्केट लेवल पर पब्लिकेशन के लिए डाटा को देख सकेंगे।
आईआरएस 2019 की पहली तिमाही के डाटा जारी करने के बारे में 'मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल' के चेयरमैन आशीष भसीन ने कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पहली तिमाही के डाटी जारी होने के साथ ही आईआरएस ट्रैक पर वापस आ गया है। इंडस्ट्री के लोग काफी समय से इसका इंतजार कर रहे थे। तिमाही रूप से डाटा जारी होने के कारण अब समय से मीडिया और मार्केटिंग के क्षेत्र में हो रहे बदलावों की सही और समग्र तस्वीर मिल सकेगी।’
डेंट्सू एजिस नेटवर्क के सीईओ (ग्रेटर साउथ) और चेयरमैन व सीईओ (इंडिया) आशीष भसीन का यह भी कहना है, ‘सर्वे के अनुसार प्रिंट का आगे बढ़ना लगातार जारी है और पाठकों की संख्या 40.7 करोड़ से बढ़कर 42.5 करोड़ हो गई है। इसके अलावा देश में इंटरनेट का इस्तेमाल भी बढ़ा है और अब 384 मिलियन एक्टिव इंटरनेट यूजर्स हो गए हैं।’
इसके अलावा ‘Madison Media & OOH, Madison World’ के ग्रुप सीईओ और आईआरएस की टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन विक्रम सखूजा का कहना है, ‘आईआरएस के इस राउंड के डाटा जारी करने को लेकर मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं। ये डाटा विविधताओं भरे पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन डाटा से पता चलता है कि मीडिया खासकर प्रिंट का उपभोग बढ़ रहा है।’
टैग्स इंडियन रीडरशिप सर्वे मीडिया रिसर्च यूजर्स कांउंसिल आशीष भसीन विक्रम सखूजा