होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस बड़े पद पर India Ahead से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अनिल सिंह
अब इस बड़े पद पर India Ahead से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अनिल सिंह
डॉ. सिंह को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने देश के सामाजिक, राजनीतिक और रक्षा संबंधी मुद्दों पर कई किताबें लिखी हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
न्यूज चैनल ‘इंडिया अहेड’ (India Ahead) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार डॉ. अनिल सिंह ने यहां पर एग्जिक्यूटिव एडिटर के रूप में जॉइन किया है। इस बारे में चैनल की ओर से कहा गया है कि अपनी इस भूमिका में डॉ. सिंह सीधे चैनल के एडिटर-इन-चीफ को रिपोर्ट करेंगे और संपादकीय कार्यों को और मजबूत बनाने के लिए जिम्मेदार होंगे। वह एक मजबूत कंटेंट स्ट्रैटेजी के माध्यम चैनल के लक्षित दर्शकों के लिए प्रासंगिकता लाने और इसकी ब्रैंड वैल्यू बढ़ाने में भी मदद करेंगे।
बता दें डॉ. सिंह को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने वर्ष 1999 में ‘जी न्यूज’ (Zee News) से पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत की थी। पूर्व में डॉ. अनिल सिंह ‘स्टार न्यूज’ (अब एबीपी न्यूज), ‘आजतक’ और ‘न्यूज24’ में बड़े पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। डॉ. सिंह देश के कई उच्च शिक्षण संस्थानों के बोर्ड ऑफ गवर्नर के रूप में भी जुड़े रहे हैं। भारतीय राजनीतिक पारिस्थितिकी तंत्र खासकर उत्तर भारतीय राज्यों के बारे में उन्हें गहरी समझ है।
मीडिया इंडस्ट्री के साथ-साथ तमाम राजनीतिक दलों के शीर्ष नेतृत्व में डॉ. अनिल सिंह जाना-माना नाम हैं। उन्होंने कई लाइव राजनीतिक डिबेट्स और कार्यक्रमों को तैयार और उनका क्रियान्वयन किया है, जिन्होंने भारतीय न्यूज ब्रॉडकास्टिंग क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित किए हैं।
उन्होंने देश के सामाजिक, राजनीतिक और रक्षा संबंधी मुद्दों पर कई किताबें लिखी हैं। इनमें 'India’s Security Concerns in the Indian Ocean Region', 'Insurgency in India: Internal Dimensions and External Linkages', 'Military and Media', 'Bihar: Chaos to Chaos' और 'The Prime Minister: Discourses in Indian Polity' शामिल हैं।
टैग्स भूपेंद्र चौबे एग्जिक्यूटिव एडिटर इंडिया अहेड डॉ. अनिल सिंह