होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार की मौत के मामले में IAS अधिकारी गिरफ्तार

पत्रकार की मौत के मामले में IAS अधिकारी गिरफ्तार

अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय में परास्नातक की डिग्री लेने के बाद हाल ही में भारत लौटे हैं आईएएस अधिकारी

पंकज शर्मा 6 years ago

आएएएस अधिकारी की कार से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार पत्रकार की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप है। मामला केरल के तिरुवनंतपुरम का है। हादसा उस समय हुआ जब मलयालम अखबार 'सिराज' के ब्यूरो प्रमुख के.मोहम्मद बशीर (35 वर्ष) मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान आईएएस अधिकारी श्रीराम वेंकटरमन ने नशे में अपनी गाड़ी से पत्रकार की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बशीर की मौके पर ही मौत हो गई और वेंकटरमन घायल हो गए। बशीर के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

आईएएस अधिकारी अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय में परास्नातक की डिग्री लेने के बाद हाल ही में राज्य लौटे हैं। वेंकटरमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 33 साल के अधिकारी को बृहस्पतिवार को राज्य मंत्रिमंडल ने सर्वेक्षण निदेशक नियुक्त किया था। बताया जाता है कि हादसे के दौरान वेंकटरमन हैदराबाद के एक क्लब में पार्टी के बाद लौट रहे थे। उनकी महिला मित्र दुबई स्थित कारोबारी की पत्नी और मॉडल वफा फिरोज भी घटना के समय कार में बैठी हुईं थीं। कार उन्हीं की थीं। वेंकटरमन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (केयूडब्ल्यूजे) ने मामले में दोषी के खिलाफ कार्रवाई के लिये उचित और निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिवहन मंत्री एके शशिंद्रन ने कहा कि आईएएस अधिकारी को नियमों का सख्ती से पालन कर अन्य के लिये उदाहरण पेश करना चाहिए था। मोटर वाहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अधिकारी का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

आईजीपी और तिरुवनंतपुरम शहर के पुलिस आयुक्त धीनेन्द्र कश्यप ने बताया कि अधिकारी पर गैरजमानती अपराध का मामला दर्ज किया है और इसमें उन्हें 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है। वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने कहा कि उनकी सरकार बशीर की मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। साल 2013 की लोक सेवा परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल करने वाले वेंकटरमन उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने इडुक्की जिले के पर्वतीय स्थल मुन्नार में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी।


टैग्स पत्रकार की मौत श्रीराम वेंकटरमण मोहम्मद बशीर आईएएस गिरफ्तार
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

20 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

5 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

6 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

3 hours ago