होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘एचटी मीडिया लिमिटेड’ में अब ये बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे समीर सिंह
‘एचटी मीडिया लिमिटेड’ में अब ये बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे समीर सिंह
‘हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड’ (HMVL) के बोर्ड ने इस पद पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दी। यह नियुक्ति एक मार्च 2026 से प्रभावी होगी और पांच साल के कार्यकाल के लिए होगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
सीनियर मीडिया प्रोफेशनल समीर सिंह को ‘एचटी मीडिया लिमिटेड’ में एडिशनल डायरेक्टर और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है। ‘हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड’ (HMVL) ने ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) को दी गई जानकारी में बताया है कि कंपनी के बोर्ड ने समीर सिंह की इस पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति एक मार्च 2026 से प्रभावी होगी और पांच साल के कार्यकाल के लिए होगी।
कंपनी के अनुसार, समीर सिंह की यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगी। इसके साथ ही उन्हें कंपनी का प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक (Key Managerial Personnel) भी नामित किया जाएगा।
बता दें कि समीर सिंह को एक मार्च 2025 से हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और एचटी मीडिया लिमिटेड का ग्रुप सीईओ नियुक्त किया गया था। अब वह एक मार्च 2026 से पांच साल की अवधि के लिए एचटी मीडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे।
समीर सिंह इससे पहले शॉर्ट वीडियो ऐप ‘टिकटॉक’ (TikTok) में नॉर्थ अमेरिका के ऐड सेल्स हेड के पद पर कार्यरत थे। समीर सिंह वर्ष 2019 में ‘टिकटॉक’की पैरेंट कंपनी ‘बाइटडांस’ (ByteDance) से जुड़े और एशिया-प्रशांत (APAC) में ग्लोबल बिजनेस सॉल्यूशंस के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला। ‘टिकटॉक’में अपनी भूमिका से पहले वह ‘ग्रुपएम’(GroupM) के दक्षिण एशिया के सीईओ के रूप में कार्यरत थे।
आईआईएम कलकत्ता (अब कोलकाता) से पढ़े समीर सिंह को इंडस्ट्री में काम करने का तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। पूर्व में वह ‘Google’, ‘MullenLowe Lintas Group’ और ‘Procter & Gamble’ जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं।
टैग्स