होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब HBO Max में बड़ी भूमिका में नजर आएंगे सौगाता मुखर्जी

अब HBO Max में बड़ी भूमिका में नजर आएंगे सौगाता मुखर्जी

‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ में नियुक्ति से पहले वह ‘हॉट स्टार’ में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘वार्नर मीडिया’ (WarnerMedia) की वीडियो ऑन डिमांड स्ट्रीमिंग सर्विस ‘एचबीओ मैक्स‘ (HBO Max) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खबर यह है कि ‘एचबीओ मैक्स‘ ने ‘सोनी लिव‘ (SonyLIV) से जुड़े सौगाता मुखर्जी (Sugata Mukherjee) को अपने यहां कंटेंट हेड (इंडिया) के पद पर नियुक्त किया है। बताया जाता है कि मुखर्जी इस महीने के अंत में यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

बता दें कि फरवरी 2020 में ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ (Sony Pictures Networks India) ने सौगाता मुखर्जी को डिजिटल बिजनेस का हेड (ऑरिजिनल कंटेंट) बनाया था। ‘सोनी’ से पहले मुखर्जी ‘हॉटस्टार’ (Hotstar) से जुड़े हुए थे। यहां वह हेड ऑफ डेवलपमेंट और क्रिएटिव के साथ-साथ ‘हॉटस्टार स्पेशल्स’ (Hotstar Specials) के एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

अपने 15 साल से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं। मुखर्जी ‘स्टार टीवी’ से वर्ष 2013 से बतौर वाइस प्रेजिडेंट (Head of Commissioning) जुड़े हुए थे। वहां उन्होंने नेटवर्क के नए शोज को लेकर बहुत काम किया। बाद में उन्हें एडिटर (कंटेंट स्टूडियो) के पद पर प्रमोट कर दिया गया था। वर्ष 2018 में वह ‘हॉटस्टार’ में आ गए थे, जहां उन्हें कंटेंट स्ट्रैटेजी और प्रॉडक्शन की कमान सौंपी गई थी।

मुखर्जी को पब्लिशिंग का भी अनुभव है। करियर के शुरुआती दौर में ‘मैकमिलन इंडिया’ (Macmillan India) कंपनी के अलावा वह ‘HarperCollins’, ‘NIIT’, ‘A. M. Health Company’ और ‘Rupa & Company’ में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।


टैग्स एचबीओ हॉटस्टार सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ऑरिजिनल कंटेंट सोनी लिव सौगाता मुखर्जी हिंदी कंटेंट नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट एचबीओ मैक्स इंटरनेशनल
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

19 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

3 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

42 minutes ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

5 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

2 hours ago