TRAI के नए सचिव नियुक्त हुए हरिंदर कुमार

भारतीय दूरसंचार क्षेत्र के अनुभवी अधिकारी हरिंदर कुमार को भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) का नया सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति दो वर्ष की अवधि के लिए की गई है।

Last Modified:
Friday, 12 June, 2026
Harinder Kumar


भारतीय दूरसंचार क्षेत्र के अनुभवी अधिकारी हरिंदर कुमार को भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) का नया सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति दो वर्ष की अवधि के लिए की गई है।

हरिंदर कुमार इससे पहले भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) में वरिष्ठ पद पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में वह BSNL के महाराष्ट्र सर्किल में मुख्य महाप्रबंधक (Chief General Manager) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

10 जून को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, भारतीय दूरसंचार सेवा (Indian Telecom Service-ITS) के अधिकारी हरिंदर कुमार प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर विदेशी सेवा शर्तों (Foreign Service Terms) के तहत TRAI में शामिल होंगे।

दूरसंचार, ब्रॉडबैंड सेवाओं, डिजिटल समावेशन (Digital Inclusion) और उभरती प्रौद्योगिकी आधारित इकोसिस्टम से जुड़े नीतिगत मामलों में TRAI की महत्वपूर्ण भूमिका के बीच हरिंदर कुमार की यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

हैप्पी बर्थडे प्रमथ राज: भारतीय शिक्षा को वैश्विक पहचान देने वाले प्रेरक व्यक्तित्व हैं आप

प्रमथ राज सिन्हा के जन्मदिन के अवसर पर उनकी उपलब्धियों को याद करना केवल उनके शानदार करियर का जश्न मनाना नहीं है, बल्कि उन संस्थानों की सफलता का भी सम्मान है जिन्हें उन्होंने बनाया और विकसित किया

Last Modified:
Friday, 12 June, 2026
PramathRaj7854

प्रमथ राज सिन्हा के जन्मदिन के अवसर पर उनकी उपलब्धियों को याद करना केवल उनके शानदार करियर का जश्न मनाना नहीं है, बल्कि उन संस्थानों की सफलता का भी सम्मान है जिन्हें उन्होंने बनाया और विकसित किया। पिछले तीन दशकों में प्रमथ राज सिन्हा भारत के सबसे प्रभावशाली शिक्षा उद्यमियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने अकादमिक उत्कृष्टता, उद्यमशील सोच और संस्थान निर्माण की क्षमता का ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसे बहुत कम लोग हासिल कर पाए हैं।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई और अमेरिका की पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने वाले प्रमथ राज सिन्हा ने अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत McKinsey & Company में की। यहां उन्होंने एक दशक से अधिक समय तक काम किया, भारत में कंपनी की मौजूदगी को मजबूत बनाने में योगदान दिया और कई संस्थानों को बदलाव एवं विकास की रणनीतियों पर सलाह दी।

हालांकि, उनकी सबसे बड़ी पहचान शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान से बनी। उस समय जब भारत विश्वस्तरीय शैक्षणिक संस्थानों के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा था, प्रमथ राज सिन्हा ने Indian School of Business की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इसके संस्थापक डीन बने। एक महत्वाकांक्षी विचार के रूप में शुरू हुई यह पहल आज दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों में गिनी जाती है और भारत में मैनेजमेंट शिक्षा का एक महत्वपूर्ण मानक बन चुकी है।

एक बड़ी सफलता के बाद भी उन्होंने अपनी यात्रा नहीं रोकी। उन्होंने भारत में लिबरल आर्ट्स और बहु-विषयक शिक्षा को मुख्यधारा में लाने की चुनौती को स्वीकार किया। इसी सोच से अशोका यूनिवर्सिटी का जन्म हुआ, जिसकी परिकल्पना और निर्माण में उनकी केंद्रीय भूमिका रही। आज अशोका यूनिवर्सिटी देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में शामिल है और आलोचनात्मक सोच, शोध और समग्र शिक्षा के लिए जानी जाती है। बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के संस्थापक और चेयरपर्सन के रूप में प्रमथ राज सिन्हा इसके विकास और विस्तार से लगातार जुड़े रहे हैं।

उनका योगदान केवल इन दो प्रमुख संस्थानों तक सीमित नहीं है। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, नेतृत्व विकास, रोजगार कौशल और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण पहल की है। Vedica Scholars Programme for Women, Harappa Education, Naropa Fellowship और कई अन्य शैक्षणिक पहलों के माध्यम से उन्होंने भारत के शिक्षा तंत्र में मौजूद कमियों को दूर करने का लगातार प्रयास किया है।

प्रमथ राज सिन्हा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे केवल विचारों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि उन्हें ऐसे संस्थानों में बदल देते हैं जो लंबे समय तक समाज को दिशा देते हैं। ऐसे दौर में जब शिक्षा को अक्सर केवल रैंकिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर के नजरिए से देखा जाता है, उन्होंने शिक्षा के व्यापक उद्देश्य पर जोर दिया है। उनकी सोच में जिज्ञासा, नेतृत्व क्षमता और आजीवन सीखने की भावना शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।

आज जब प्रमथ राज सिन्हा अपने जीवन का एक और वर्ष पूरा कर रहे हैं, तब उनकी विरासत केवल उनके द्वारा स्थापित संस्थानों से नहीं मापी जाती, बल्कि उन लाखों छात्रों, उद्यमियों और नेताओं से भी मापी जाती है जिनके जीवन पर इन संस्थानों का गहरा प्रभाव पड़ा है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता रहेगा।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

अपूर्वा पांडे को ‘इंटरनेशनल फ्लेवर्स एंड फ्रेग्रेंसेज़’ में मिला प्रमोशन

अपूर्वा पांडे (Apurvaa Pandey) को ‘इंटरनेशनल फ्लेवर्स एंड फ्रेग्रेंसेज़’ (International Flavors & Fragrances) में Global Marketing Communications Manager के पद पर पदोन्नत किया गया है।

Last Modified:
Friday, 12 June, 2026
Apurvaa Pandey

अपूर्वा पांडे (Apurvaa Pandey) को ‘इंटरनेशनल फ्लेवर्स एंड फ्रेग्रेंसेज़’ (International Flavors & Fragrances) में Global Marketing Communications Manager के पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्होंने LinkedIn पोस्ट के जरिए अपनी नई जिम्मेदारी की जानकारी साझा की।

इस पदोन्नति से पहले अपूर्वा पांडे कंपनी में Global Marketing Communications Associate Manager के रूप में कार्यरत थीं। नई भूमिका में वह वैश्विक स्तर पर मार्केटिंग कम्युनिकेशंस (Marketing Communications) गतिविधियों को मजबूत करने और ब्रांड की रणनीतिक पहलों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालेंगी।

उनकी प्रोफाइल के अनुसार, अपूर्वा का कार्यक्षेत्र स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशंस (Strategic Communications), फूड सिस्टम्स (Food Systems), सस्टेनेबिलिटी (Sustainability) और स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट (Stakeholder Engagement) जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों तक फैला हुआ है। उन्हें वैश्विक कम्युनिकेशंस, पब्लिक अफेयर्स (Public Affairs), मीडिया रिलेशंस (Media Relations) और स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट का अच्छा अनुभव हासिल है।

‘इंटरनेशनल फ्लेवर्स एंड फ्रेग्रेंसेज़’ (International Flavors & Fragrances) से जुड़ने से पहले वह ‘ड्यूपॉन्ट न्यूट्रिशन एंड बायोसाइंसेज़’ (DuPont Nutrition & Biosciences), ‘फ्लेशमैनहिलार्ड’ (FleishmanHillard) और ‘मुलनलो लिंटास ग्रुप’ (MullenLowe Lintas Group) जैसी संस्थाओं में काम कर चुकी हैं।

कम्युनिकेशंस और ब्रांड रणनीति के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए यह पदोन्नति कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नई भूमिका में उनसे वैश्विक स्तर पर ब्रांड संवाद और हितधारकों के साथ जुड़ाव को और मजबूत बनाने की उम्मीद की जा रही है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

नेपाल ने भारतीय आमों पर नहीं लगाया प्रतिबंध, सरकार ने मीडिया रिपोर्ट्स को बताया भ्रामक

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि नेपाल ने भारत से आम के आयात पर प्रतिबंध या रोक लगा दी है।

Last Modified:
Friday, 12 June, 2026
Nepal8745

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि नेपाल ने भारत से आम के आयात पर प्रतिबंध या रोक लगा दी है। मंत्रालय ने कहा कि ऐसी खबरें तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक हैं।

मंत्रालय के अनुसार, नेपाल ने हाल ही में आम के आयात से जुड़ी कुछ शर्तों में बदलाव किया है। इनमें ‘हॉट वॉटर ट्रीटमेंट’ (Hot Water Treatment) की अनिवार्यता भी शामिल है। हालांकि, भारत निर्धारित मानकों और आवश्यकताओं का पालन करते हुए नेपाल को आम का निर्यात जारी रखे हुए है।

इस बीच, नेपाल सरकार के प्लांट क्वारंटीन एंड पेस्टिसाइड मैनेजमेंट सेंटर ने भी स्पष्ट किया है कि भारतीय आमों के आयात पर किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

केंद्र सरकार ने कहा कि भारतीय आमों के नेपाल निर्यात को लेकर फैल रही भ्रामक जानकारी पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि दोनों देशों के बीच निर्धारित नियमों के तहत निर्यात प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

मुनीर अजमल ने 'जी मीडिया' से दिया इस्तीफा

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क 'जी मीडिया' में मल्टीमीडिया प्रड्यूसर और सोशल मीडिया प्रोफेशनल के तौर पर कार्यरत मुनीर अजमल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है

Last Modified:
Friday, 12 June, 2026
Munir7854

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क 'जी मीडिया' में मल्टीमीडिया प्रड्यूसर और सोशल मीडिया प्रोफेशनल के तौर पर कार्यरत मुनीर मुनीर अजमल (मोनिरुल) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

जानकारी के मुताबिक, मुनीर अब अपने करियर के एक नए चरण की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि उनकी अगली भूमिका को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मीडिया इंडस्ट्री से जुड़े विश्वसनीय सूत्र यह संकेत दे रहे हैं कि वे जल्द ही किसी अन्य बड़े न्यूज नेटवर्क में नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

मुनीर अजमल मूल रूप से बिहार के अररिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा 'अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU)' से पूरी की और इसके बाद 'Indian Institute of Mass Communication (IIMC)' से जनसंचार और पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा हासिल किया।

उनका पत्रकारिता सफर फैक्ट-चेकिंग और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से शुरू हुआ। शुरुआती दौर में उन्होंने 'Digital Forensic Research and Analytics Center' में मल्टीमीडिया पत्रकार के रूप में काम किया, जहां उन्होंने रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग और डिजिटल एनालिसिस पर खास अनुभव हासिल किया। इसी दौरान उन्होंने 'लल्लनपोस्ट' के लिए भी कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक लेख तैयार किए।

इसके बाद उन्होंने देश के प्रमुख न्यूज नेटवर्क 'Network18 (News18)' में दो वर्षों से अधिक समय तक मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, चुनावी राजनीति, रूस-यूक्रेन युद्ध, इजराइल-हमास संघर्ष और वैश्विक कूटनीति जैसे गंभीर विषयों पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया। बिहार और उत्तर भारत की राजनीति पर उनकी मजबूत पकड़ ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई।

बाद में मुनीर अजमल ने 'Zee News Zee Salaam Zee J&K Ladakh / Zee Media' में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर और सोशल मीडिया एग्जिक्यूटिव के रूप में जिम्मेदारी निभाई। यहां उन्होंने सोशल मीडिया रणनीति,सोशल मीडिया मैनेजमेंट, ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, डिजिटल स्टोरीटेलिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस-फोकस्ड न्यूज प्रेजेंटेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में अहम भूमिका निभाई।

हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू, तीनों भाषाओं पर मजबूत पकड़ रखने वाले मुनीर अजमल को उनकी डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और स्पष्ट लेखन शैली के लिए जाना जाता है। मीडिया इंडस्ट्री में लगभग 6 वर्षों के अनुभव के बाद उनका यह इस्तीफा उनके करियर के एक नए और संभावनाओं से भरे अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

AngelOne ने कृति शर्मा को किया नियुक्त, डेटा प्राइवेसी की सौंपी कमान

फिनटेक कंपनी एंजेलवन (AngelOne) ने कृति शर्मा को डायरेक्टर, हेड ऑफ डेटा प्राइवेसी और डेटा प्रोटेक्शन ऑफिसर नियुक्त किया है।

Last Modified:
Thursday, 11 June, 2026
Kriti Sharma

फिनटेक कंपनी एंजेलवन (AngelOne) ने कृति शर्मा को डायरेक्टर, हेड ऑफ डेटा प्राइवेसी और डेटा प्रोटेक्शन ऑफिसर नियुक्त किया है। कंपनी ने यह जिम्मेदारी ऐसे समय में सौंपी है जब डेटा सुरक्षा और नियामकीय अनुपालन का महत्व लगातार बढ़ रहा है।

कृति शर्मा के पास भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में कानूनी सलाह एवं नियामकीय अनुपालन के क्षेत्र में 17 वर्षों का अनुभव है। अपने करियर के दौरान उन्होंने खैतान एंड कंपनी (Khaitan and Co.), बेकर मैकेंजी (लंदन), कॉइनस्विच (CoinSwitch) और डन एंड ब्रैडस्ट्रीट (Dun & Bradstreet) जैसी जानी-मानी संस्थाओं में कानूनी भूमिकाएं निभाई हैं।

नई जिम्मेदारी में कृति शर्मा कानूनी और नियामकीय अनुपालन, बैकएंड सुरक्षा तथा डेवऑप्स इंजीनियरिंग के क्षेत्र में काम करेंगी। इस दौरान वह एंजेलवन के चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर (CISO) और डेवऑप्स टीमों के साथ सीधे समन्वय करेंगी।

उनकी भूमिका का दायरा डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट (DPDPA) फ्रेमवर्क के एंड-टू-एंड कार्यान्वयन तक फैला होगा। इसके तहत उद्देश्य-आधारित, टाइमस्टैम्प युक्त और वापस लिए जा सकने वाले सहमति रिकॉर्ड (Consent Records) का प्रबंधन किया जाएगा। साथ ही डेटा सब्जेक्ट एक्सेस रिक्वेस्ट (DSAR) से जुड़ी प्रक्रियाओं को स्वचालित बनाने और निर्धारित समयसीमा के भीतर उनके निस्तारण की व्यवस्था पर भी काम होगा।

इसके अलावा डेटा प्रिंसिपल्स के अधिकारों से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा, जिसे कंपनी के बैकएंड यूजर डेटा स्टोर्स के साथ एकीकृत किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य डेटा सुरक्षा और गोपनीयता से जुड़े मानकों को और मजबूत बनाना है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

s4m की खबर पर लगी मुहर, ‘टाइम्स नेटवर्क’ की टीम में शामिल हुईं रुबिका लियाकत

समाचार4मीडिया ने कुछ दिनों पूर्व ही विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि रुबिका लियाकत जल्द ही टाइम्स नाउ नवभारत की स्क्रीन पर नजर आएंगी, इस नियुक्ति के साथ ही अब उस खबर पर मुहर लग गई है।

Last Modified:
Thursday, 11 June, 2026
Rubika Liyaquat Times

‘नेटवर्क18’ (Network18) से इस्तीफा देने के बाद लोकप्रिय न्यूज एंकर रुबिका लियाकत अब ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) की टीम में शामिल हो गई हैं। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, वह यहां चैनल के फ्लैगशिप शो ‘न्यूज की पाठशाला’ (News Ki Pathshala) को होस्ट करेंगी। इसके अलावा भी उन्हें यहां प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

बता दें कि समाचार4मीडिया ने कुछ दिनों पूर्व ही विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि रुबिका लियाकत जल्द ही टाइम्स नाउ नवभारत की स्क्रीन पर नजर आएंगी, अब इस नियुक्ति के साथ ही समाचार4मीडिया की उस खबर पर मुहर लग गई है। 

यह भी पढ़ें: जल्द ‘Times Now Navbharat’ की स्क्रीन पर नजर आएंगी रुबिका लियाकत

रुबिका लियाकत ने हाल ही में ‘नेटवर्क18’ के हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18 India) में कंसल्टिंग एडिटर के पद से इस्तीफा दे दिया था। इस चैनल पर उनका शाम पांच बजे प्रसारित होने वाला शो ‘गूंज’ दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा।

मीडिया इंडस्ट्री में रुबिका लियाकत को एक मजबूत और प्रभावशाली महिला एंकर के तौर पर देखा जाता है। अपनी तेज-तर्रार एंकरिंग, धारदार सवालों और बेबाक प्रस्तुति शैली की वजह से उन्होंने हिंदी टीवी पत्रकारिता में अलग पहचान बनाई है। राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़, तथ्यों के साथ तैयारी और स्पष्ट सवाल पूछने की शैली उन्हें अन्य एंकर्स से अलग बनाती है। यही कारण है कि टीवी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।

रुबिका लियाकत का पत्रकारिता सफर भी काफी शानदार रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में ‘लाइव इंडिया’ चैनल से की थी। इसके बाद वह ‘न्यूज24’ से जुड़ीं और फिर ‘जी न्यूज’ में रिपोर्टिंग और एंकरिंग के जरिए खास पहचान बनाई। ‘जी न्यूज’ के चर्चित शो ‘ताल ठोक के’ ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।

इसके बाद उन्होंने ‘एबीपी न्यूज’ में प्राइम टाइम शो ‘मास्टर स्ट्रोक’ के जरिए दर्शकों के बीच मजबूत पहचान बनाई। साल 2022 में वह ‘भारत24’ से वाइस प्रेसिडेंट और एंकर के तौर पर जुड़ीं। जनवरी 2024 में उन्होंने ‘न्यूज18 इंडिया’ जॉइन किया था, जहां वह कंसल्टिंग एडिटर की भूमिका निभा रही थीं।

मूल रूप से राजस्थान के उदयपुर से ताल्लुक रखने वाली रुबिका हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी भाषा पर शानदार पकड़ रखती हैं। उनकी दमदार भाषा शैली, आत्मविश्वास और बेबाक राय उन्हें हिंदी न्यूज इंडस्ट्री के प्रमुख चेहरों में शामिल करती है।

अब टाइम्स नाउ नवभारत के साथ उनकी नई पारी को हिंदी न्यूज इंडस्ट्री में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। समाचार4मीडिया की ओर से रुबिका लियाकत को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

‘जी मीडिया’ में पत्रकार श्याम सुंदर गोयल की वापसी

यह इस समूह के साथ श्याम सुंदर गोयल की दूसरी पारी है। इससे पहले वह न्यूज नेशन में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

Last Modified:
Thursday, 11 June, 2026
SS Goyal

पत्रकार श्याम सुंदर गोयल एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) की टीम का हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने पिछले दिनों ही इस समूह में जॉइन किया है। यह इस समूह के साथ श्याम सुंदर गोयल की दूसरी पारी है। इससे पहले वह न्यूज नेशन में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। अपनी इस भूमिका में वह जी मीड‍िया ड‍िज‍िटल और जी के टीवी असाइनमेंट के बीच को-ऑर्ड‍िनेशन का काम संभालेंगे।

ग्‍वाल‍ियर के मूल न‍िवासी श्‍याम सुंदर गोयल को प्र‍िंट और ड‍िज‍िटल दोनों में काम करने का करीब 15 साल का अनुभव है। श्याम सुंदर गोयल ने भोपाल में दैन‍िक भास्‍कर के डीबी स्‍टार से र‍िपोर्टर के रूप में वर्ष 2010 में अपना कर‍ियर शुरू क‍िया। उसके बाद वह भोपाल में ही प्रदेश टुडे और बाद में फ‍िर एक बार दैन‍िक भास्‍कर ड‍िज‍िटल से जुड़े।

उसके बाद 2018 में वह भोपाल से द‍िल्‍ली आए और आजतक ड‍िज‍िटल में चीफ सब एड‍िटर के रूप में लोकल खबरों के सेक्‍शन को मजबूती दी। बाद में वह जी न्‍यूज के एमपीसीजी ड‍िज‍िटल और फिर र‍िपब्‍ल‍िक भारत की ड‍िज‍िटल टीम में रहे। यहां से वह न्‍यूज नेशन आ गए और ड‍िप्‍टी न्‍यूज एड‍िटर के रूप में श‍िफ्ट इंचार्ज, सोशल मीड‍िया और खबरों पर भी काम क‍िया। इसके बाद अब फिर उन्होंने जी मीडिया में वापसी की है।

इसके साथ ही श्याम सुंदर गोयल ने 2013 से 2022 के बीच अपनी 100 CC बाइक से पूरे देश का भ्रमण किया है। इस यात्रा के दौरान हुए अनुभवों को लेकर उन्होंने एक किताब ‘100 CC’ भी लिखी है। इस किताब में एक ओर हड़प्पा काल के राखीगढ़ी और मीतात्थल, महाभारतकाल के हस्त‍िनापुर के बारे में अनकही और अनसुनी बातें बताई गईं हैं, वहीं चंडीगढ़ और जयपुर जैसे आधुनिक शहरों के जीवन को भी बताया गया है।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो साइंस ग्रेजुएट श्याम सुंदर गोयल ने हिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने मीडिया की भी पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से श्याम सुंदर गोयल को मीडिया में उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

दिल्ली हाईकोर्ट ने न्यूजक्लिक व प्रबीर पुरकायस्थ के खिलाफ FIR व ED केस किया खारिज

अदालत ने कहा कि यह कार्रवाई न केवल दुर्भावनापूर्ण (Mala Fide) थी, बल्कि याचिकाकर्ताओं की स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता पर मनमाना हमला तथा शक्तियों का दुरुपयोग भी थी।

Last Modified:
Thursday, 11 June, 2026
Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने कथित विदेशी फंडिंग से जुड़े मामले में न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक (NewsClick) और इसके एडिटर-इन-चीफ प्रबीर पुरकायस्थ के खिलाफ दर्ज एफआईआर तथा प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को रद्द कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अदालत ने अपने फैसले में कहा कि मामले में जिन अपराधों का आरोप लगाया गया था, उनके लिए आवश्यक तत्व ही स्थापित नहीं होते हैं। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि इस एफआईआर को जारी रखना कानून की प्रक्रिया का गंभीर दुरुपयोग (Gross Abuse of the Process of Law) है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने ED की कार्रवाई पर भी कड़ी टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि यह कार्रवाई न केवल दुर्भावनापूर्ण (Mala Fide) थी, बल्कि याचिकाकर्ताओं की स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता पर मनमाना हमला तथा शक्तियों का दुरुपयोग भी थी।

गौरतलब है कि न्यूजक्लिक और इसके एडिटर-इन-चीफ प्रबीर पुरकायस्थ पर विदेशी फंडिंग से जुड़े आरोप लगाए गए थे। हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद एफआईआर और ED केस को रद्द करते हुए उन्हें बड़ी राहत प्रदान की है। 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

जी एंटरटेनमेंट ने जीते भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के ब्रॉडकास्ट राइट्स

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने खेल जगत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए भारत के जिम्बाब्वे दौरे के एक्सक्लूसिव ब्रॉडकास्ट अधिकार हासिल कर लिए हैं।

Last Modified:
Thursday, 11 June, 2026
Z451

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने खेल जगत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए भारत के जिम्बाब्वे दौरे के एक्सक्लूसिव ब्रॉडकास्ट अधिकार हासिल कर लिए हैं।

जिम्बाब्वे क्रिकेट के साथ हुई इस साझेदारी से कंपनी की क्रिकेट और फुटबॉल जैसे प्रमुख खेलों में पकड़ और मजबूत होगी। कंपनी के पास पहले से ILT20 जैसी बड़ी क्रिकेट प्रॉपर्टी मौजूद है, वहीं आने वाले FIFA World Cup 2026™ जैसे बड़े खेल आयोजन भी उसके स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले मुकाबलों का सीधा प्रसारण हिंदी में Unite8 Sports 1 और Unite8 Sports 1 HD पर किया जाएगा। वहीं अंग्रेजी दर्शकों के लिए मैचों का LIVE टेलीकास्ट Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD पर उपलब्ध होगा।

इस मामले पर टिप्पणी करते हुए जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड में Unite8 Sports के चीफ बिजनेस ऑफिसर बवेश जनावलेकर (Bavesh Janavlekar) ने कहा, “हम भारत के जिम्बाब्वे दौरे को दर्शकों तक पहुंचाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हम Unite8 Sports को प्रीमियम वैश्विक खेलों के लिए एक मजबूत और आकर्षक मंच बनाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। यह अधिग्रहण हमारे विविधतापूर्ण स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो बनाने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। हम अपने प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों को रोमांचक और बेहतरीन खेल अनुभव उपलब्ध कराते रहेंगे और जिम्बाब्वे क्रिकेट के साथ लंबे समय तक साझेदारी की उम्मीद करते हैं।”

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Rusk Media में आलोक शाह की एंट्री, संभालेंगे जनरल काउंसिल की जिम्मेदारी

आलोक शाह इससे पहले वैल्यूएज कंसल्टेंसी (ValueEdge Consultancy) का नेतृत्व कर रहे थे।

Last Modified:
Thursday, 11 June, 2026
Alok Shah

डिजिटल मीडिया और कंटेंट कंपनी रस्क मीडिया (Rusk Media) ने मीडिया एवं एंटरटेनमेंट क्षेत्र के अनुभवी विधि विशेषज्ञ आलोक शाह को अपना नया जनरल काउंसिल नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में आलोक शाह कंपनी के कानूनी और व्यावसायिक मामलों को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

आलोक शाह इससे पहले वैल्यूएज कंसल्टेंसी (ValueEdge Consultancy) का नेतृत्व कर रहे थे। यह सलाहकार फर्म उन्होंने स्वयं स्थापित की थी, जिसके माध्यम से वे मीडिया, एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और ई-गेमिंग सेक्टर से जुड़े क्लाइंट्स को कानूनी और व्यावसायिक परामर्श प्रदान करते थे।

Rusk Media के अनुसार, आलोक शाह के पास मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कानूनी, व्यावसायिक और बिजनेस मामलों का 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

वैल्यूएज कंसल्टेंसी की स्थापना से पहले शाह गेमिंग और लाइव-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म लोको (Loco) में हेड- बिजनेस अफेयर्स के पद पर कार्यरत थे। इस भूमिका में उन्होंने कंटेंट सप्लाई, कमर्शियल नेगोशिएशन, बजटिंग और ऑपरेशनल मामलों का नेतृत्व किया।

लोको से पहले वह ओनली मच लाउडर (Only Much Louder- OML) में वाइस प्रेजिडेंट एवं हेड- लीगल एंड बिजनेस अफेयर्स के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए