'Rusk Media' ने जलज कुकरेजा को दी यह बड़ी जिम्मेदारी

रस्क मीडिया (Rusk Media) ने जलज कुकरेजा (Jalaj Kukreja) को General Manager- Brand Partnerships and IP Integrations नियुक्त किया है।उन्हें 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

Last Modified:
Saturday, 16 May, 2026
jalaj kukreja


रस्क मीडिया (Rusk Media) ने जलज कुकरेजा (Jalaj Kukreja) को General Manager – Brand Partnerships and IP Integrations नियुक्त किया है। मीडिया सेल्स, ब्रांड पार्टनरशिप और एडवरटाइजिंग स्ट्रेटेजी में एक दशक से अधिक अनुभव रखने वाले जलज अब कंपनी की नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।

रस्क मीडिया (Rusk Media) से पहले जलज कुकरेजा (Jalaj Kukreja) Mygate में कार्यरत थे, जहां वह Deputy General Manager के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। इससे पहले उन्होंने सात वर्षों से अधिक समय तक टाइम्स ग्रुप (The Times Group) के साथ काम किया। इस दौरान उन्होंने प्रिंट, डिजिटल, टेलीविजन, रेडियो और आउट-ऑफ-होम प्लेटफॉर्म्स पर कई बड़े ब्रांड्स के लिए इंटीग्रेटेड मीडिया कैंपेन और रणनीतियों को संभाला।

जलज कुकरेजा (Jalaj Kukreja) अपने करियर के शुरुआती दौर में इंफो एज इंडिया लिमिटेड (Info Edge India Ltd.) और अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड (Earth Infrastructures Ltd.) जैसी कंपनियों के साथ भी काम कर चुके हैं।

मीडिया इंडस्ट्री में ब्रांड पार्टनरशिप और बिजनेस ग्रोथ रणनीतियों में उनके अनुभव को देखते हुए माना जा रहा है कि वह रस्क मीडिया (Rusk Media) के ब्रांड इंटीग्रेशन और स्ट्रैटेजिक कोलैबोरेशन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

सुधीर चौधरी के शो ‘Decode’ ने पूरा किया एक साल

वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी के प्राइम टाइम शो ‘Decode With Sudhir Chaudhary’ ने एक साल पूरा कर लिया है। शो को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अब तक 1.4 बिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Last Modified:
Friday, 15 May, 2026
ddnewsdecode

वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी (Sudhir Chaudhary) के प्राइम टाइम शो ‘Decode With Sudhir Chaudhary’ ने अपना एक साल पूरा कर लिया है। इस मौके पर सुधीर चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट साझा करते हुए दर्शकों का आभार जताया।

उन्होंने बताया कि 15 मई 2025 को शुरू हुआ यह न्यूज शो अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर 1.4 बिलियन व्यूज हासिल कर चुका है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि यह संख्या दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की आबादी के बराबर है।

सुधीर चौधरी ने दर्शकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि लोगों ने ‘Decode’ को सिर्फ एक न्यूज शो नहीं, बल्कि रोज की आदत, चर्चा और एक आंदोलन बना दिया है। उन्होंने लिखा, “एक साल पहले खबरों में एक नया प्रयोग शुरू हुआ था। अब यह केवल शो नहीं, बल्कि लोगों की बातचीत और सोच का हिस्सा बन चुका है।”

शो की पहली वर्षगांठ को खास बनाने के लिए उन्होंने दर्शकों से भी भागीदारी की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि वे ‘Decode’ से जुड़े अपने अनुभव का छोटा वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा करें। सुधीर चौधरी ने संकेत दिया कि चुनिंदा संदेशों को शो के एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में शामिल किया जा सकता है।

‘Decode With Sudhir Chaudhary’ डिजिटल और टीवी न्यूज दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ है। शो अपनी विश्लेषणात्मक शैली और समसामयिक मुद्दों की विस्तृत व्याख्या के लिए जाना जाता है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

ShareChat अगले 12-18 महीनों में ला सकता है IPO

भारतीय सोशल मीडिया कंपनी ShareChat अगले 12 से 18 महीनों में IPO ला सकती है। कंपनी ने कैश फ्लो पॉजिटिव और EBITDA ब्रेकईवन जैसे अहम वित्तीय लक्ष्य हासिल करने का दावा किया है।

Last Modified:
Thursday, 14 May, 2026
sharechat

भारतीय सोशल मीडिया कंपनी शेयरचैट (ShareChat) अगले 12 से 18 महीनों में शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी के सह-संस्थापक और CEO अंकुश सचदेवा (Ankush Sachdeva) ने एक बिजनेस न्यूज प्लेटफॉर्म को दिए इंटरव्यू में IPO की योजना की जानकारी दी।

अंकुश सचदेवा के मुताबिक कंपनी अब पूंजी बाजार में जाने के लिए पहले से बेहतर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि शेयरचैट ने कैश फ्लो पॉजिटिव और EBITDA ब्रेकईवन जैसे महत्वपूर्ण वित्तीय लक्ष्य हासिल किए हैं, जिससे बिजनेस में स्थिरता और बेहतर अनुमान क्षमता आई है।

उन्होंने कहा, “हमने कई अहम लक्ष्य हासिल किए हैं, जिनमें कैश फ्लो पॉजिटिविटी और EBITDA ब्रेकईवन शामिल हैं। अगले 12-18 महीने हमारे लिए लक्ष्य अवधि है।” रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2022 में फंडिंग राउंड के दौरान कंपनी का वैल्यूएशन करीब 5 बिलियन डॉलर आंका गया था। हालांकि सचदेवा ने कहा कि IPO के समय कंपनी का बाजार मूल्य निवेशकों की धारणा पर निर्भर करेगा।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अप्रैल 2026 कंपनी के लिए ऐतिहासिक महीना साबित हो सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि पहली बार कंपनी EBITDA प्रॉफिटेबिलिटी, नेट प्रॉफिट (PAT) और पॉजिटिव कैश फ्लो एक साथ दर्ज कर सकती है। 2015 में शुरू हुई ShareChat ने क्षेत्रीय भाषाओं के कंटेंट पर फोकस करके तेजी से लोकप्रियता हासिल की। कंपनी के ShareChat और Moj प्लेटफॉर्म्स पर हर महीने करीब 20 करोड़ सक्रिय यूजर्स आते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

ट्रंप मीडिया को 406 मिलियन डॉलर का नुकसान: बिटकॉइन बना वजह

डोनाल्ड ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी 'Trump Media & Technology Group' को 2026 की पहली तिमाही में 406 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। इसका बड़ा कारण बिटकॉइन निवेश में गिरावट है।

Last Modified:
Tuesday, 12 May, 2026
truthsocial

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल (Truth Social) की पैरेंट कंपनी 'ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप (Trump Media & Technology Group)' को साल 2026 की पहली तिमाही में भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। कंपनी ने जनवरी से मार्च 2026 के बीच करीब 406 मिलियन डॉलर यानी लगभग ₹3,300 करोड़ के घाटे की जानकारी दी है।

कंपनी की फाइनेंशियल फाइलिंग के मुताबिक, इस दौरान उसकी नेट सेल्स में सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और कुल रेवेन्यू 8.7 लाख डॉलर से ज्यादा रहा। हालांकि डिजिटल संपत्तियों में हुए भारी नुकसान ने कंपनी की वित्तीय स्थिति को प्रभावित किया।

कंपनी ने बताया कि कुल घाटे में 368 मिलियन डॉलर का “नॉन-कैश” नुकसान शामिल है, जो मुख्य रूप से डिजिटल एसेट्स यानी क्रिप्टोकरेंसी निवेश से जुड़ा है। इसके अलावा 11.5 मिलियन डॉलर का ब्याज खर्च और 11.8 मिलियन डॉलर का स्टॉक-आधारित मुआवजा भी घाटे का हिस्सा रहा।

दरअसल, ट्रंप मीडिया ने 2025 में करीब 3.5 बिलियन डॉलर मूल्य के बिटकॉइन खरीदे थे। उस समय क्रिप्टोकरेंसी बाजार तेजी पर था और कंपनी “बिटकॉइन ट्रेजरी” तैयार करना चाहती थी। लेकिन बाद में बिटकॉइन की कीमतों में भारी गिरावट आई, जिससे कंपनी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

पटना में मनोज भावुक हुए सम्मानित : मिली ‘भोजपुरी आइकॉन’ की उपाधि

टीवी पत्रकार मनोज भावुक को पटना में ‘भोजपुरी भाषा शिखर सम्मान’ से सम्मानित किया गया। उन्हें “ग्लोबल भोजपुरी एम्बेसडर” और “भोजपुरी आइकॉन” की उपाधियां भी प्रदान की गईं।

Last Modified:
Saturday, 09 May, 2026
manojbhavuk

भोजपुरी भाषा, साहित्य, सिनेमा और मीडिया जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ साहित्यकार, फिल्म गीतकार और टीवी पत्रकार मनोज भावुक को ‘भोजपुरी भाषा शिखर सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पटना के ऐतिहासिक बापू सभागार में जी मीडिया (Zee Media) द्वारा आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

इस मौके पर मनोज भावुक को “ग्लोबल भोजपुरी एम्बेसडर” और “भोजपुरी आइकॉन” जैसी प्रतिष्ठित उपाधियों से भी सम्मानित किया गया। सम्मान उन्हें ज़ी बिहार-झारखंड (Zee Bihar-Jharkhand) के संपादक राजकमल चौधरी, ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-Uttarakhand) के संपादक रमेश चंद्रा और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल निरहुआ ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

सम्मान ग्रहण करते हुए मनोज भावुक ने कहा कि जब साहित्य सिनेमा के साथ चलता है तो सिनेमा और अधिक प्रभावशाली बनता है। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा को साहित्य से जोड़ने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि भोजपुरी एक अंतरराष्ट्रीय भाषा है और इसे संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाना चाहिए।

मनोज भावुक लंबे समय से भोजपुरी साहित्य, सिनेमा और पत्रकारिता में सक्रिय हैं। ‘भोजपुरी जंक्शन’ के संपादक के रूप में उन्होंने दुनिया भर के भोजपुरी रचनाकारों को एक मंच पर जोड़ने का काम किया है। भोजपुरी सिनेमा के इतिहास को भोजपुरी भाषा में लिखने का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है। इससे पहले भी उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। समारोह में राजनीति, मीडिया, साहित्य और संस्कृति जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Outlook से इस्तीफे के बाद चिंकी सिन्हा ने शेयर की इमोशनल पोस्ट, कही ये बात

अपनी पोस्ट में चिंकी सिन्हा का यह भी कहना है, ‘एडिटर आते-जाते रहते हैं, लेकिन शब्द, तस्वीरें, यादें, दोस्ती और साथ खड़े रहने की भावना हमेशा बाकी रहती है।’

Last Modified:
Friday, 08 May, 2026
Chinki Sinha..

जानी-मानी मैगजीन आउटलुक (Outlook) में एडिटर पद से कुछ दिनों पूर्व ही इस्तीफा देने के बाद  चिंकी सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लेखकों, कवियों, कलाकारों और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि अब वह आउटलुक मैगजीन के साथ नहीं हैं, इसलिए फिलहाल लोग उन्हें अपनी रचनाएं या लेख न भेजें।

चिंकी सिन्हा ने लिखा कि वह अब आउटलुक में एडिटर नहीं हैं और इस वजह से वह किसी भी लेख, कहानी, कविता या रिपोर्ट को स्वीकार या उस पर प्रतिक्रिया नहीं दे पाएंगी। उन्होंने उन तमाम लेखकों और सहयोगियों का विशेष रूप से जिक्र किया, जिन्होंने इस सफर में उनके साथ काम किया। उन्होंने कहा कि हर सुबह लॉग-इन करके नई कहानियां, तस्वीरें और कविताएं देखना उनके लिए बेहद खास अनुभव होता था और उनके भीतर दुनिया के प्रति भरोसा फिर से जगा देता था।

उन्होंने यह भी माना कि कई बार वह सभी लोगों को जवाब नहीं दे पाईं या सभी रचनाओं को प्रकाशित नहीं कर सकीं, लेकिन उनकी टीम ने पूरी कोशिश की। चिंकी सिन्हा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जब उन्होंने वर्ष 2021 में आउटलुक मैगजीन को जॉइन किया था, तब यह जिम्मेदारी काफी चुनौतीपूर्ण लग रही थी। हालांकि समय के साथ उन्हें कई सहयोगी और दोस्त मिले, जिनकी मदद से कठिन दौर में भी टीम ने अपना काम जारी रखा।

उन्होंने अपनी संपादकीय टीम की तारीफ करते हुए कहा कि उनके सहयोगियों में ईमानदारी और संवेदनशीलता थी। उनके मुताबिक, आउटलुक ऐसा मंच बना जहां तय पैटर्न पर चलने के बजाय अपनी अलग राह बनाई गई, खासकर ऐसे समय में जब पत्रकारिता में लगातार समझौते बढ़ते जा रहे हैं।

अपनी पोस्ट में चिंकी सिन्हा ने लिखा, ‘एडिटर आते-जाते रहते हैं, लेकिन शब्द, तस्वीरें, यादें, दोस्ती और साथ खड़े रहने की भावना हमेशा बाकी रहती है।’ चिंकी सिन्हा ने यह भी बताया कि आउटलुक की पिछली टीम के कई सदस्य अब संस्थान छोड़ चुके हैं। इनमें मैनेजिंग एडिटर, फॉरेन अफेयर्स एडिटर, एंटरटेनमेंट और कल्चर एडिटर, सोशल मीडिया लीड समेत कई अन्य लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी पुरानी टीम आउटलुक के लिए कोई पिच या लेख स्वीकार नहीं कर पाएगी, हालांकि लोग अपनी सामग्री या लेख नई टीम को भेज सकते हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में चिंकी सिन्हा ने आउटलुक मैगजीन में एडिटर पद से इस्तीफा दे दिया था। वह इस मैगजीन के 26 साल के इतिहास में इस पद तक पहुंचने वाली पहली महिला एडिटर थीं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे अनुभव के साथ चिंकी सिन्हा ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। आउटलुक से पहले चिंकी सिन्हा कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ जुड़ी रही हैं।

उन्होंने द इंडियन एक्सप्रेस (The Indian Express) और ओपन मैगजीन (Open magazine) जैसे प्रतिष्ठित पब्लिकेशंस में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों जैसे बीबीसी न्यूज (BBC News) और अल जजीरा (Al Jazeera) के लिए भी योगदान दिया है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

राज्यसभा उपसभापति हरिवंश ने की ‘अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप’ पहल की सराहना

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने ‘अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप’ कार्यक्रम में छात्रों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विषयों को लेकर गंभीर रुचि रखते हैं।

Last Modified:
Friday, 08 May, 2026
harivanshnarayansingh

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह नई दिल्ली में आयोजित ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के ‘अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप’ कार्यक्रम में शामिल हुए। यह आयोजन उनके सरकारी आवासीय परिसर में आयोजित किया गया, जहां विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के साथ उन्होंने संवाद किया।

हरिवंश ने कहा कि छात्रों से देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा करना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। उन्होंने खुशी जताई कि आज की युवा पीढ़ी गंभीर मुद्दों को समझने और उन पर विचार रखने में गहरी रुचि दिखा रही है। कार्यक्रम में ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक विनोद अग्निहोत्री और राष्ट्रीय संपादक इंदु शेखर पंचोली भी मौजूद रहे।

इस स्कॉलरशिप कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड से कुल 46 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें दो दिव्यांग विद्यार्थी भी शामिल थे। हरिवंश जी ने कहा कि इन विद्यार्थियों का चयन कठिन परीक्षा और इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद किया गया है। उन्होंने बताया कि पत्रकारिता के दिनों से उनका अतुल माहेश्वरी से व्यक्तिगत संबंध रहा और वे हमेशा नई पीढ़ी में ज्ञान के प्रसार को लेकर गंभीर रहते थे।

उन्होंने ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की इस पहल को सामाजिक रूप से कमजोर और आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों के लिए बेहद सार्थक कदम बताया, जो उन्हें आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद कर रहा है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Netflix India में आदित्य हूरिया की एंट्री : संभालेंगे 'Films & Series Marketing'

आदित्य हूरिया Netflix India में Marketing Manager के रूप में जुड़ने जा रहे हैं। वह Films और Series के लिए culture-first कैंपेन पर काम करेंगे और ऑडियंस एंगेजमेंट को मजबूत करेंगे।

Last Modified:
Wednesday, 29 April, 2026
adityahuriya

सूत्रों के मुताबिक, आदित्य हूरिया Netflix India में Marketing Manager के रूप में जुड़ने जा रहे हैं। वह Films और Series Marketing टीम का हिस्सा होंगे और culture-first कैंपेन के जरिए कंटेंट को दर्शकों से जोड़ने पर फोकस करेंगे।

इससे पहले आदित्य हूरिया YouTube में Digital Marketing Lead – YouTube Creators India के रूप में कार्यरत थे। उनके पास मीडिया और टेक इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। अपने करियर में उन्होंने YouTube, Bumble, MTV, Times Network और Foxymoron जैसी कंपनियों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने डिजिटल कैंपेन और ब्रांड एंगेजमेंट को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

डिजिटल विज्ञापन पर BJP और TMC का बड़ा दांव: खर्च किये 31.57 करोड़ रुपये

BJP और TMC ने मार्च-अप्रैल 2026 के बीच Google और Meta पर 31.57 करोड़ रुपये डिजिटल विज्ञापनों पर खर्च किए। इसमें BJP का खर्च ज्यादा रहा, जबकि TMC भी बड़े स्तर पर सक्रिय रही।

Last Modified:
Wednesday, 29 April, 2026
bjptmcmetaexpence

मार्च से अप्रैल 2026 के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने डिजिटल विज्ञापनों पर बड़ा खर्च किया है। दोनों दलों और उनके सहयोगी नेटवर्क ने मिलकर Google और Meta प्लेटफॉर्म्स पर करीब 31.57 करोड़ रुपये खर्च किए।

इस दौरान BJP ने Google पर लगभग 12.53 करोड़ रुपये खर्च किए और पश्चिम बंगाल से जुड़े 8,000 से अधिक विज्ञापन चलाए। वहीं Meta प्लेटफॉर्म्स जैसे Facebook और Instagram पर पार्टी ने करीब 4.45 करोड़ रुपये खर्च किए। दूसरी ओर, TMC और उससे जुड़े नेटवर्क, जिनमें Indian Political Action Committee भी शामिल है, ने Google पर करीब 10.55 करोड़ रुपये खर्च किए और 1,100 से अधिक विज्ञापन चलाए।

कुल मिलाकर BJP का डिजिटल विज्ञापन खर्च करीब 16.98 करोड़ रुपये रहा, जबकि TMC का खर्च लगभग 14.59 करोड़ रुपये रहा। Meta प्लेटफॉर्म्स पर TMC का खर्च विभिन्न आधिकारिक और सहयोगी पेजों के जरिए करीब 4.04 करोड़ रुपये रहा। यह आंकड़े Meta की Ad Library और Google की राजनीतिक विज्ञापन पारदर्शिता रिपोर्ट के आधार पर सामने आए हैं, जो चुनावी डिजिटल कैंपेन में बढ़ते निवेश को दर्शाते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

शशि शेखर वेम्पति ने BARC बोर्ड से दिया इस्तीफा

पूर्व प्रसार भारती CEO शशि शेखर वेम्पति ने BARC बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया। उनका कार्यकाल मीडिया मापन प्रणाली में सुधार के प्रयासों से जुड़ा रहा।

Last Modified:
Thursday, 23 April, 2026
Shashi Shekhar Vempati

पूर्व प्रसार भारती CEO और पद्मश्री सम्मानित शशि शेखर वेम्पति ने Broadcast Audience Research Council (BARC) के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। वे 2024 में प्रोफेशनल डायरेक्टर के रूप में बोर्ड से जुड़े थे और अब व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने यह पद छोड़ दिया है।

वेम्पति का यह कदम ऐसे समय में आया है जब BARC भारत के टेलीविजन ऑडियंस मेजरमेंट सिस्टम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह संस्था टीवी इंडस्ट्री के लिए व्यूअरशिप डेटा उपलब्ध कराती है, जो विज्ञापन खर्च और प्रोग्रामिंग रणनीतियों के लिए आधार बनता है।

वर्तमान में वेम्पति DeepTech for Bharat Foundation के सह-संस्थापक हैं और साथ ही शिक्षा एवं नीति क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वह Indian Institute of Mass Communication की सोसाइटी के सदस्य हैं और Science & Technology Communication Apex Advisory Committee के चेयरमैन के रूप में भी कार्य कर रहे हैं।

आईआईटी बॉम्बे से पढ़े वेम्पति का करियर टेक्नोलॉजी, मीडिया और पब्लिक पॉलिसी के संगम पर रहा है। उन्होंने Infosys में 16 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां वह प्रोडक्ट स्ट्रेटेजी और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े रहे। इसके बाद 2013 में उन्होंने मीडिया सेक्टर में कदम रखा और NitiCentral के CEO बने।

वेम्पति 2020 के TRP विवाद के दौरान भी अहम भूमिका में रहे। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा गठित समिति के प्रमुख के रूप में उन्होंने टीवी रेटिंग सिस्टम की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को मजबूत करने के लिए सुझाव दिए थे।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

'Think Studios' छोड़कर 'Sony Pictures Network India' पहुंचे बारथ सुंदरम

Sony Pictures Network India ने बारथ सुंदरम को तमिल बाजार के लिए नॉन-फिक्शन हेड नियुक्त किया है। वह कंटेंट स्ट्रेटेजी और क्रिएटिव दिशा को आगे बढ़ाते हुए नए शो विकसित करने पर काम करेंगे।

Last Modified:
Wednesday, 22 April, 2026
barathsundaram

Sony Pictures Network India (SPNI) ने बारथ सुंदरम को तमिल बाजार के लिए हेड – नॉन फिक्शन नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की जानकारी उन्होंने LinkedIn पोस्ट के जरिए साझा की। अपने पोस्ट में बारथ सुंदरम ने कहा कि वह Sony के साथ नई पारी शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं और तमिल नॉन-फिक्शन कंटेंट में नई दिशा देने के लिए काम करेंगे।

बारथ सुंदरम इससे पहले Think Studios में Director – Business & Creatives के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने तीन साल से अधिक समय तक काम किया। इसके अलावा, वह Viacom18 के साथ भी फ्रीलांसर के रूप में जुड़े रहे हैं और कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में अनुभव रखते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए