जन्मदिन विशेष : दमदार एंकरिंग और बेबाक रिपोर्टिंग की पहचान हैं अंजना ओम कश्यप

अंजना ओम कश्यप वर्तमान में 'आजतक' (Aaj Tak) में सीनियर मैनेजिंग एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Last Modified:
Friday, 12 June, 2026
anjanaomkashyap


हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अंजना ओम कश्यप एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी तेजतर्रार एंकरिंग और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर अलग पहचान बनाई है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर मीडिया जगत और उनके प्रशंसक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अंजना ओम कश्यप वर्तमान में 'आजतक' (Aaj Tak) में सीनियर मैनेजिंग एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। समसामयिक मुद्दों पर उनकी पैनी नजर और सवाल पूछने का बेबाक अंदाज उन्हें देश के प्रमुख टीवी पत्रकारों में शामिल करता है।

पत्रकारिता में उनका सफर 'दूरदर्शन' (Doordarshan) के क्राइम शो ‘आंखों देखी’ से शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने 'जी न्यूज' (Zee News), 'न्यूज24' (News24), 'स्टार न्यूज' (Star News, अब ABP News) और फिर 'आजतक' (Aaj Tak) जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में काम किया।

अपने करियर के दौरान अंजना ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों सहित कई बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग की है। उन्होंने देश के अनेक प्रमुख नेताओं के साक्षात्कार भी किए हैं। उनकी चर्चित रिपोर्टिंग में दिल्ली गैंगरेप मामले से जुड़ी कवरेज विशेष रूप से याद की जाती है, जिसने देशभर में व्यापक चर्चा को जन्म दिया था।

अंजना ओम कश्यप की पहचान केवल एक एंकर के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसी पत्रकार के रूप में भी है, जिन्होंने टीवी पत्रकारिता में मेहनत, अनुशासन और पेशेवर प्रतिबद्धता का उदाहरण पेश किया। जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त करने वाली अंजना आज भी युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

समाचार4मीडिया की ओर से अंजना ओम कश्यप को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

एक दशक बाद 'Adobe India' से अलग हुए रोहन मित्रा

रोहन मित्रा (Rohan Mitra) ने एक दशक से अधिक समय तक सरकारी संबंधों की जिम्मेदारी संभालने के बाद ‘एडोबी इंडिया’ (Adobe India) छोड़ने की घोषणा की है।

Last Modified:
Friday, 12 June, 2026
adobeindia

रोहन मित्रा (Rohan Mitra) ने ‘एडोबी इंडिया’ (Adobe India) से अपने इस्तीफे की घोषणा की है। उन्होंने एक दशक से अधिक समय तक कंपनी में सरकारी संबंधों (Government Relations) की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह फैसला लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने LinkedIn पोस्ट के जरिए साझा की।

‘एडोबी इंडिया’ (Adobe India) में अपने कार्यकाल के दौरान रोहन मित्रा केंद्र और राज्य सरकारों के साथ कंपनी के संबंधों का नेतृत्व कर रहे थे। उनकी भूमिका में कंपनी से जुड़े नीतिगत मुद्दों (Policy Issues) पर एडवोकेसी (Advocacy) करना और सार्वजनिक क्षेत्र (Public Sector) में कारोबारी विकास को समर्थन देना शामिल था।

इसके अलावा उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence), कंटेंट क्रेडेंशियल्स (Content Credentials), डेटा प्राइवेसी (Data Privacy) और साइबर सिक्योरिटी (Cyber Security) जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नीतिगत हस्तक्षेप और विकास से जुड़े मामलों को भी संभाला।

अपने LinkedIn पोस्ट में रोहन मित्रा ने लिखा, “भारत में ‘एडोबी’ (Adobe) के लिए Government Relations का नेतृत्व करते हुए एक दशक से अधिक समय बिताने के बाद मैं अपने करियर के एक शानदार अध्याय को समाप्त कर रहा हूं। मुझे कई प्रतिभाशाली सहयोगियों के साथ काम करने और उनसे सीखने का अवसर मिला।”

उन्होंने आगे कहा कि वह अपने साथ कई यादगार अनुभव लेकर जा रहे हैं और आने वाले अवसरों को लेकर उत्साहित हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने अगले पेशेवर कदम की कोई जानकारी साझा नहीं की है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

'FIFA World Cup 2026' से पहले 'Zee5' ने मजबूत किया टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर

'ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज' (ZEE Entertainment Enterprises) ने FIFA World Cup 2026 से पहले 'Zee5' के टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया है।

Last Modified:
Wednesday, 10 June, 2026
zee5fifaworldcup2026

'ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज' (ZEE Entertainment Enterprises) ने FIFA World Cup 2026 से पहले अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म 'Zee5' के टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर (Technology Infrastructure) को अपग्रेड करने की घोषणा की है। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब भारत में लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग (Live Sports Streaming) प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ बड़ी संख्या में दर्शकों को संभालने का दबाव बढ़ रहा है।

कंपनी के अनुसार, 'Zee5' को टूर्नामेंट के दौरान लाखों समवर्ती यूजर्स (Concurrent Users) को सपोर्ट करने के लिए तैयार किया गया है। इसके लिए प्लेटफॉर्म में कई अतिरिक्त सुरक्षा परतें, फॉलबैक मैकेनिज्म (Fallback Mechanisms) और बेहतर ऑब्जर्वेबिलिटी (Observability) सिस्टम जोड़े गए हैं, ताकि भारी ट्रैफिक (Traffic) के दौरान भी सेवा बाधित न हो।

'ज़ी एंटरटेनमेंट' (ZEE Entertainment) भारत में FIFA World Cup 2026 का प्रसारण और स्ट्रीमिंग 'Zee5' तथा 'यूनाइट8 स्पोर्ट्स' (Unite8 Sports) के जरिए करेगा। कंपनी का कहना है कि यह तकनीकी तैयारी खासतौर पर उन परिस्थितियों को ध्यान में रखकर की गई है, जब बड़े खेल आयोजनों के दौरान दर्शकों की संख्या अचानक बढ़ जाती है।

इसके अलावा कंपनी को हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट से ऑनलाइन पायरेसी (Online Piracy) के खिलाफ डायनेमिक इंजंक्शन (Dynamic Injunction) भी मिला है, जिससे टूर्नामेंट के दौरान अवैध प्रसारण पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

'Instagram Plus' हुआ लॉन्च: ₹299 महीने में मिलेंगे कई खास फीचर्स

'मेटा' (Meta) ने भारत में 'Instagram Plus' सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिया है। ₹299 प्रति माह वाले इस प्लान में Secret Story Preview, Story Rewatch Count और कई एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे।

Last Modified:
Monday, 08 June, 2026
instagram

'मेटा' (Meta) ने भारत में Instagram Plus सब्सक्रिप्शन प्लान (Subscription Plan) लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत ₹299 प्रति माह रखी है। इस प्लान के तहत यूजर्स को कई अतिरिक्त और प्रीमियम फीचर्स (Premium Features) मिलेंगे, जो सामान्य यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

Instagram Plus का सबसे चर्चित फीचर सीक्रेट स्टोरी प्रीव्यू (Secret Story Preview) है। इसके जरिए यूजर्स किसी अन्य व्यक्ति की स्टोरी (Story) देख सकेंगे, लेकिन उनका नाम व्यूअर लिस्ट (Viewer List) में दिखाई नहीं देगा।

इसके अलावा स्टोरी रिवॉच काउंट (Story Rewatch Count) फीचर की मदद से यूजर्स यह जान सकेंगे कि उनकी स्टोरी को कितनी बार दोबारा देखा गया है। वहीं स्टोरी ड्यूरेशन (Story Duration) को 24 घंटे से बढ़ाकर 48 घंटे तक कर दिया गया है।

सब्सक्राइबर्स (Subscribers) को अनलिमिटेड स्टोरी ऑडियंस लिस्ट्स (Unlimited Story Audience Lists) बनाने की सुविधा भी मिलेगी। यह फीचर क्लोज फ्रेंड्स (Close Friends) की तरह अलग-अलग कस्टम ऑडियंस ग्रुप्स (Custom Audience Groups) तैयार करने की अनुमति देगा।

Instagram Plus में वीकली स्टोरी स्पॉटलाइट (Weekly Story Spotlight) फीचर भी दिया गया है, जिसके जरिए यूजर्स हर सप्ताह एक स्टोरी को अतिरिक्त विजिबिलिटी (Visibility) के लिए प्रमोट कर सकेंगे। साथ ही स्टोरी व्यूअर सर्च (Story Viewer Search) की मदद से स्टोरी देखने वालों की सूची में किसी भी व्यक्ति को आसानी से खोजा जा सकेगा।

कंपनी ने एनिमेटेड सुपर हार्ट रिएक्शंस (Animated Super Heart Reactions), कस्टम ऐप आइकॉन्स (Custom App Icons) और बायो (Bio) के लिए स्पेशल फॉन्ट्स (Special Fonts) जैसे फीचर्स भी शामिल किए हैं। इसके अलावा प्रोफाइल पिन्स (Profile Pins) फीचर के जरिए यूजर्स अपनी प्रोफाइल (Profile) पर अधिकतम छह पोस्ट (Post) पिन कर सकेंगे।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

अमेरिकी राष्ट्रपति की भारतीय पत्रकार के सवाल पर मजाकिया टिप्पणी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक भारतीय पत्रकार के सवाल पर मजाकिया टिप्पणी की। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणी को लेकर बहस और आलोचना शुरू हो गई।

Last Modified:
Saturday, 06 June, 2026
trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने व्हाइट हाउस में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान एक भारतीय पत्रकार के साथ मजाकिया टिप्पणी की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है। दरअसल, भारतीय पत्रकार ने भारत और अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते को लेकर ट्रंप से सवाल पूछा था। सवाल सुनने के बाद ट्रंप ने पत्रकार के बोलने के लहजे और आवाज को लेकर टिप्पणी करते हुए पूछा, “क्या आप भारत से हैं? मुझे लगा आप जर्मनी से हैं।”

हालांकि, इसके तुरंत बाद ट्रंप ने कहा कि वह केवल मजाक कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “आप भारत से हैं, यह बहुत अच्छी बात है।” इसके बाद ट्रंप ने पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए भारत-अमेरिका संबंधों पर सकारात्मक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) उनके अच्छे मित्र हैं और दोनों देशों के बीच जल्द ही व्यापार समझौता होने की उम्मीद है।

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका को भारत के साथ आर्थिक संबंधों से लाभ मिल रहा है और दोनों पक्ष जल्द किसी समझौते पर पहुंच सकते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने ट्रंप की टिप्पणी की आलोचना की, जबकि कुछ लोगों ने इसे सामान्य मजाक बताया।

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने टिप्पणी को अनुचित करार दिया, वहीं अन्य लोगों ने इसे ट्रंप की सामान्य शैली का हिस्सा बताया। हालांकि, इस मामले पर भारत या अमेरिका की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

'हिंदी पत्रकारिता दिवस' पर मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों व राजनेताओं ने सराहा मीडिया का योगदान

हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को देशभर में हिंदी मीडिया के योगदान, उसके इतिहास और लोकतंत्र में उसकी भूमिका को याद किया जा रहा है।

Last Modified:
Saturday, 30 May, 2026
HindiPatrakaritaDiwas895

हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को देशभर में हिंदी मीडिया के योगदान, उसके इतिहास और लोकतंत्र में उसकी भूमिका को याद किया जा रहा है। इस मौके पर कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्री और विपक्षी नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हिंदी पत्रकारिता से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दीं। मंत्रियों व राजनेताओं ने अपने संदेशों में हिंदी पत्रकारिता को लोकतंत्र की मजबूत आवाज बताते हुए निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनहित की पत्रकारिता की जरूरत पर जोर दिया।

इन राजनेताओं ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास को याद करते हुए ‘उदन्त मार्तण्ड’ से शुरू हुई इस यात्रा को देश की सामाजिक और लोकतांत्रिक चेतना का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

वरिष्ठ पत्रकार और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने संदेश में हरिवंश नारायण सिंह ने लिखा, 'हिंदी पत्रकारिता के लिए ऐतिहासिक दिन.आज,हिंदी पत्रकारिता का 200 सालों का सफर पूरा हुआ. 30 मई, 1826 को हिंदी का पहला अखबार ‘उदंत मार्तंड’ निकला था. यशस्वी संपादक थे, पंडित युगल किशोर शुक्ल.आदरणीय शुक्ल जी की स्मृतियों को नमन. पत्रकार साथियों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं.'

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकारों, लेखकों और हिंदी भाषा के प्रति समर्पित लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारत में हिंदी पत्रकारिता समाज को जागरूक करने, लोकतंत्र को मजबूत बनाने और जनता की भावनाओं को अभिव्यक्ति देने का एक सशक्त माध्यम रही है। समय-समय पर हिंदी पत्रकारिता ने जनजागरण, सामाजिक बदलाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ओम बिड़ला ने कहा कि बदलते दौर और तकनीकी क्रांति के बीच हिंदी की प्रासंगिकता लगातार बढ़ रही है। अब हिंदी केवल अखबारों और टेलीविजन तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया, कंप्यूटर, इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी नई तकनीकों के माध्यम से करोड़ों लोगों तक पहुंच रही है।

उन्होंने कहा कि हिंदी में समाचार, विचार और विश्लेषण की बढ़ती स्वीकार्यता इस भाषा की ताकत और व्यापक पहुंच को दर्शाती है। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उन्होंने हिंदी भाषा के संवर्धन और लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करने के संकल्प को दोहराया।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकार साथियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने अपने गौरवशाली सफर में समाज को जागरूक करने, लोकतंत्र को मजबूत बनाने और जनसरोकारों को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पत्रकारिता जनकल्याण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ती रहे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पत्रकार राष्ट्र और समाज की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान इसी तरह देते रहेंगे। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मीडिया जगत से जुड़े सभी लोगों के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना भी की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकारों, संपादकों और मीडिया जगत से जुड़े साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में हिंदी पत्रकारिता ने राष्ट्र निर्माण, जनजागरण तथा हमारी भाषा और संस्कृति के संरक्षण में अतुलनीय योगदान दिया है। यह यात्रा समाज को जागरूक करने और सत्य को सामने लाने के प्रति एक अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

रेखा गुप्ता ने जनहित में निष्पक्ष, निर्भीक और समर्पित पत्रकारिता करने वाले सभी पत्रकारों और लेखकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे पत्रकार अपने लेखन और कार्यों के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सत्य, निष्पक्षता और जनहित के प्रति पत्रकारों की प्रतिबद्धता लोकतंत्र को मजबूत बनाने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समाज को जागरूक, शिक्षित और सही दिशा दिखाने के लिए पत्रकारों द्वारा किए जा रहे अथक प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने इस समर्पण और मेहनत को नमन करते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज और देश के विकास की एक महत्वपूर्ण ताकत है।

कांग्रेस पार्टी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकार साथियों को शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से संदेश जारी करते हुए कहा, "हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकार साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं।"

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

विज्ञापन जगत के दिग्गज पियूष पांडे को मरणोपरांत पद्म भूषण

भारतीय विज्ञापन जगत के दिग्गज पियूष पांडे (Piyush Pandey) को कला क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया।

Last Modified:
Tuesday, 26 May, 2026
piyushpandey

भारतीय विज्ञापन जगत के सबसे चर्चित और सम्मानित नामों में शामिल पियूष पांडे (Piyush Pandey) को कला क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने पद्म पुरस्कार समारोह के दौरान यह सम्मान प्रदान किया। उनकी ओर से यह सम्मान उनकी पत्नी नीता जोशी (Nita Joshi) ने ग्रहण किया। पियूष पांडे इससे पहले वर्ष 2016 में पद्म श्री से भी सम्मानित हो चुके थे।

उन्हें भारतीय संस्कृति, भावनाओं और आम जिंदगी से जुड़ी कहानियों को विज्ञापन के जरिए नई पहचान देने के लिए जाना जाता है। चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने भारतीय विज्ञापन जगत को वैश्विक स्तर पर अलग पहचान दिलाई। वे अक्टूबर 2025 में 70 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए थे। पियूष पांडे ने 1982 में ओगिल्वी (Ogilvy) में क्लाइंट सर्विसिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर शुरुआत की थी।

बाद में वे कंपनी के वर्ल्डवाइड चीफ क्रिएटिव ऑफिसर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन इंडिया जैसे बड़े पदों तक पहुंचे। उन्हें आधुनिक भारतीय विज्ञापन का प्रमुख वास्तुकार माना जाता है।

वे कान्स लायंस इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ क्रिएटिविटी (Cannes Lions International Festival of Creativity) की जूरी की अध्यक्षता करने वाले पहले एशियाई भी थे। अपने करियर में उन्हें क्लियो लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और एलआईए लीजेंड अवॉर्ड जैसे कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी मिले।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सख्ती: मलेशिया ने लागू किए नए सुरक्षा नियम

मलेशिया ने बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए नए नियम लागू किए हैं। अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए हानिकारक कंटेंट रोकने की व्यवस्था करनी होगी।

Last Modified:
Saturday, 23 May, 2026
socialmediaban

बच्चों की डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मलेशिया ने बड़ा कदम उठाया है। देश में एक जून से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया कंपनियों के लिए नए और सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं। इन नियमों का उद्देश्य बच्चों तक हानिकारक कंटेंट की पहुंच रोकना और इंटरनेट को उनके लिए सुरक्षित बनाना है।

मलेशियन कम्युनिकेशंस एंड मल्टीमीडिया कमीशन (Malaysian Communications and Multimedia Commission - MCMC) ने घोषणा की है कि अब ऑनलाइन सेवा प्रदाताओं को अपनी सेवाओं में कई बड़े बदलाव करने होंगे। नए नियमों के तहत कंपनियों को ऐसे सुरक्षा फीचर्स लागू करने होंगे, जो 16 साल से कम उम्र के बच्चों के अकाउंट रजिस्ट्रेशन और उपयोग को सीमित कर सकें।

सरकार ने प्लेटफॉर्म्स को हाई-रिस्क फीचर्स पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके तहत बच्चों के लिए हानिकारक कंटेंट को तेजी से हटाने या उस पर रोक लगाने की जिम्मेदारी कंपनियों की होगी। नए नियमों में प्रभावी रिपोर्टिंग सिस्टम, तेज प्रतिक्रिया तंत्र और विज्ञापनदाताओं की वेरिफिकेशन प्रक्रिया को भी अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा एआई या एडिटेड मैनिपुलेटेड कंटेंट को लेबल करना भी जरूरी होगा।

मलेशिया सरकार जल्द ही एज वेरिफिकेशन सिस्टम लागू करने की तैयारी में है, जिससे प्लेटफॉर्म्स यूजर्स की वास्तविक उम्र की पहचान कर सकेंगे। इससे नाबालिग यूजर्स तक हानिकारक सामग्री पहुंचने से रोकने में मदद मिलेगी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

हवास मीडिया नेटवर्क इंडिया में अविनाश तिवारी का प्रमोशन

हवास मीडिया नेटवर्क इंडिया ने अविनाश तिवारी को 'Managing Partner' पद पर प्रमोट किया है। इससे पहले वह कंपनी में 'Head of Digital Services, North' की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Last Modified:
Monday, 18 May, 2026
havasmedia

हवास मीडिया नेटवर्क इंडिया ने अविनाश तिवारी को प्रमोट करते हुए मैनेजिंग पार्टनर नियुक्त किया है। अविनाश ने इस नई जिम्मेदारी की जानकारी लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए साझा की। प्रमोशन से पहले अविनाश तिवारी कंपनी में Head of Digital Services, North के पद पर कार्यरत थे। इस भूमिका में वह उत्तरी क्षेत्र के लिए डिजिटल स्ट्रेटेजी और सर्विसेज की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग इंडस्ट्री में अविनाश तिवारी को लंबा अनुभव हासिल है। उन्हें डिजिटल स्ट्रेटेजी, मीडिया प्लानिंग एंड बाइंग, कैंपेन एग्जीक्यूशन, SEO और एड टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म्स में विशेषज्ञता हासिल है। उन्होंने DoubleClick जैसे एड टेक प्लेटफॉर्म्स के साथ भी व्यापक स्तर पर काम किया है। इसके अलावा वह टीम मेंटरिंग और डिजिटल ग्रोथ स्ट्रेटेजी के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

हवास मीडिया नेटवर्क इंडिया से पहले अविनाश तिवारी डेंट्सू (Dentsu), ओम्निकॉम मीडिया ग्रुप (Omnicom Media Group) और क्रिसेंट ग्रुप (Crescent Group) जैसी कंपनियों के साथ भी काम कर चुके हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

'Rusk Media' ने जलज कुकरेजा को दी यह बड़ी जिम्मेदारी

रस्क मीडिया (Rusk Media) ने जलज कुकरेजा (Jalaj Kukreja) को General Manager- Brand Partnerships and IP Integrations नियुक्त किया है।उन्हें 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

Last Modified:
Saturday, 16 May, 2026
jalaj kukreja

रस्क मीडिया (Rusk Media) ने जलज कुकरेजा (Jalaj Kukreja) को General Manager – Brand Partnerships and IP Integrations नियुक्त किया है। मीडिया सेल्स, ब्रांड पार्टनरशिप और एडवरटाइजिंग स्ट्रेटेजी में एक दशक से अधिक अनुभव रखने वाले जलज अब कंपनी की नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।

रस्क मीडिया (Rusk Media) से पहले जलज कुकरेजा (Jalaj Kukreja) Mygate में कार्यरत थे, जहां वह Deputy General Manager के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। इससे पहले उन्होंने सात वर्षों से अधिक समय तक टाइम्स ग्रुप (The Times Group) के साथ काम किया। इस दौरान उन्होंने प्रिंट, डिजिटल, टेलीविजन, रेडियो और आउट-ऑफ-होम प्लेटफॉर्म्स पर कई बड़े ब्रांड्स के लिए इंटीग्रेटेड मीडिया कैंपेन और रणनीतियों को संभाला।

जलज कुकरेजा (Jalaj Kukreja) अपने करियर के शुरुआती दौर में इंफो एज इंडिया लिमिटेड (Info Edge India Ltd.) और अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड (Earth Infrastructures Ltd.) जैसी कंपनियों के साथ भी काम कर चुके हैं।

मीडिया इंडस्ट्री में ब्रांड पार्टनरशिप और बिजनेस ग्रोथ रणनीतियों में उनके अनुभव को देखते हुए माना जा रहा है कि वह रस्क मीडिया (Rusk Media) के ब्रांड इंटीग्रेशन और स्ट्रैटेजिक कोलैबोरेशन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

सुधीर चौधरी के शो ‘Decode’ ने पूरा किया एक साल

वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी के प्राइम टाइम शो ‘Decode With Sudhir Chaudhary’ ने एक साल पूरा कर लिया है। शो को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अब तक 1.4 बिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Last Modified:
Friday, 15 May, 2026
ddnewsdecode

वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी (Sudhir Chaudhary) के प्राइम टाइम शो ‘Decode With Sudhir Chaudhary’ ने अपना एक साल पूरा कर लिया है। इस मौके पर सुधीर चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट साझा करते हुए दर्शकों का आभार जताया।

उन्होंने बताया कि 15 मई 2025 को शुरू हुआ यह न्यूज शो अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर 1.4 बिलियन व्यूज हासिल कर चुका है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि यह संख्या दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की आबादी के बराबर है।

सुधीर चौधरी ने दर्शकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि लोगों ने ‘Decode’ को सिर्फ एक न्यूज शो नहीं, बल्कि रोज की आदत, चर्चा और एक आंदोलन बना दिया है। उन्होंने लिखा, “एक साल पहले खबरों में एक नया प्रयोग शुरू हुआ था। अब यह केवल शो नहीं, बल्कि लोगों की बातचीत और सोच का हिस्सा बन चुका है।”

शो की पहली वर्षगांठ को खास बनाने के लिए उन्होंने दर्शकों से भी भागीदारी की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि वे ‘Decode’ से जुड़े अपने अनुभव का छोटा वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा करें। सुधीर चौधरी ने संकेत दिया कि चुनिंदा संदेशों को शो के एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में शामिल किया जा सकता है।

‘Decode With Sudhir Chaudhary’ डिजिटल और टीवी न्यूज दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ है। शो अपनी विश्लेषणात्मक शैली और समसामयिक मुद्दों की विस्तृत व्याख्या के लिए जाना जाता है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए