होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हैप्पी बर्थडे नाविका कुमार: इन्हीं खूबियों से जीता है आपने दर्शकों का विश्वास

हैप्पी बर्थडे नाविका कुमार: इन्हीं खूबियों से जीता है आपने दर्शकों का विश्वास

‘टाइम्स नाउ’ व ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार की अद्वितीय शैली, तीखे सवाल और प्रभावशाली विश्लेषण उन्हें अपने क्षेत्र में अलग खड़ा करते हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) व ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के लिए आज का दिन बेहद ही खास है, क्योंकि आज उनका जन्मदिन है। नाविका कुमार भारतीय मीडिया जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। उन्होंने अपनी बेबाक और निर्भीक पत्रकारिता व कुशल नेतृत्व के माध्यम से खुद को सशक्त महिला पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। नाविका की विशेषता उनकी पत्रकारिता में निष्पक्षता और सटीकता है, जिसके चलते उन्होंने लाखों दर्शकों का विश्वास जीता है। उनकी अद्वितीय शैली, तीखे सवाल और प्रभावशाली विश्लेषण उन्हें अपने क्षेत्र में अलग खड़ा करते हैं।

नाविका कुमार ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दों को उठाया है, जिससे देश के राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य को प्रभावित करने में अहम भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में, टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत ने नए आयाम छुए हैं और पत्रकारिता के मानकों को ऊंचा उठाया है। उनके समर्पण और प्रोफेशनलिज्म ने उन्हें न केवल एक सफल पत्रकार बल्कि एक प्रेरणादायक लीडर के रूप में भी स्थापित किया है।

नाविका कुमार का मानना है कि न्यूज में इंफॉर्मेशन शामिल करना और वैल्यू एडिशन करना न्यूज की कवरेज का एक महत्वपूर्ण पहलू बन गया है। नाविका के अनुसार, समय के साथ काफी चीजें बदली हैं लेकिन लोगों को यह समझने की जरूरत है कि ऐसा क्यों हुआ है। अब वैल्यू ऐड, ओपिनियन, विभिन्न लोगों के विचारों को समझने के लिए उस परिप्रेक्ष्य में उन्हें प्लेटफॉर्म प्रदान करने पर बहुत ध्यान दिया जा रहा है। क्योंकि सामान्य समाचार भले ही उनके पास हों, लेकिन गहराई और परिप्रेक्ष्य को समझना महत्वपूर्ण है और टेलीविजन उन्हें यही प्रदान करता है।

इसके साथ ही उनका यह भी मानना रहा है कि किसी भी न्यूज ऑर्गनाइजेशन अथवा इंस्टीट्यूशन में विश्वसनीयता वाले पत्रकार काफी महत्वपूर्ण होते हैं। होता क्या है कि समाचार आपके चारों ओर तैर रहे हैं, लेकिन यह देखना महत्वपूर्ण है कि आप समाचार और अफवाह के बीच अंतर कैसे करते हैं? यह केवल तभी हो सकता है जब आपका पत्रकार प्रकाश की गति से काम करे, विश्वसनीय प्रत्यक्ष स्रोतों के साथ क्रॉस-चेक करे और निर्णय ले सके कि वे जो सामने रख रहा है, वह तथ्य है या कल्पना है। यही काम हम करते हैं।

नाविका कुमार को रात में ओटीटी देखना, क्राइम थ्रिलर, ड्रामा ये सब पसंद है। वह बॉलीवुड की शौकीन हैं और शाहरुख, सलमान, अक्षय व रणबीर की प्रशंसक हैं, लेकिन अमिताभ बच्चन उनके फेवरेट हैं और उन्होंने अमिताभ की सभी फिल्में देखी हैं। उन्हें मुजफ्फर अली, इम्तियाज अली और करण जौहर की फिल्में देखना भी पसंद है और एक सच्चे पंजाबी की तरह उन्हें भव्य सेट, फिल्मों में भव्यता, अच्छे आभूषण और लहंगे पसंद हैं। इसके अलावा नाविका को संगीत में बहुत रुचि है। उन्होंने शास्त्रीय संगीत में कुछ प्रशिक्षण भी लिया है। इसके अलावा उन्हें परिवार के साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगता है।

आपको बता दें कि नाविका कुमार ने पत्रकारिता में अपने तीन दशक पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अपना करियर प्रिंट मीडिया से शुरू किया था और वर्ष 2005 में टीवी न्यूज की दुनिया में आ गईं और तब से वह लगातार यहां अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं।

प्रोफेशनल करियर की बात करें तो नाविका ने मुंबई में इकोनॉमिक टाइम्स में एक बिजनेस जर्नलिस्ट के रूप में शुरुआत की। वह इकनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इसके बाद उन्होंने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की ओर रुख किया और खोजी पत्रकारिता ज्यादातर वहीं से सीखी। वह रोजाना अखबार पढ़ती हैं और हमेशा सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करती रहती हैं, ताकि यह पता लगा सकें कि कौन सी चीजें ट्रेंड में हैं और लोग किस बारे में बात कर रहे हैं। वह रोजाना नौकरशाहों, राजनेताओं और न्यूज की दुनिया से जुड़े लोगों से मिलती हैं, जिससे उन्हें अपडेट रहने में भी मदद मिलती है।


टैग्स टाइम्स नाउ जन्मदिन जन्मदिन मुबारक टाइम्स नाउ नवभारत ग्रुप एडिटर-इन-चीफ
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

8 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

5 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

10 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

6 hours ago