होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विनोद कापड़ी की विदाई पार्टी, बोले- समझौते जीवन में कौन नहीं करता, लेकिन एक सीमा होती है 

विनोद कापड़ी की विदाई पार्टी, बोले- समझौते जीवन में कौन नहीं करता, लेकिन एक सीमा होती है 

आखिरकार चैनल के मैनेजिंग एडिटर के बारे में लग रहे कयास सही साबित हुए

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

टीवी9 भारतवर्ष के मैनेजिंग एडिटर विनोद कापड़ी के बारे में हमने जो खबर आपको कई दिनों पहले बताई थी, वो अंतत: सही साबित हुई। टीवी पत्रकार विनोद कापड़ी और कंपनी मैनेजमेंट के बीच बात नहीं बन पाई। आखिरकार दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए हैं। जिस उम्मीद से मीडिया इंडस्ट्री को लगा था कि टीवी मीडिया के वरिष्ठ पत्रकारों की तिकड़ी शायद कोई बड़ा चमत्कार करेगी, पर टीआरपी के चार्ट पर चैनल जिस तरह से फ्लॉप साबित हुआ, उसका खामियाजा किसी को तो उठाना था। टीवी9 भारतवर्ष में आज विनोद कापड़ी की फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया इस मौके पर विनोद कापड़ी ने अपने सहयोगियों के साथ एक मेसेज भी शेयर किया जो हम ज्यों का त्यों नीचे शेयर कर रहे हैं। इस संदेश से ये पता चल रहा है कि कई मौके पर विनोद ने समझौते तो किए, पर उसके बाद भी स्थितियों में अनुकूल सुधार नहीं हो पा रहा था।

दोस्तों... कुछ मीठा हो जाए... 
शाम 6.15 बजे आइए कैफ़ेटेरिया में .. 
जलेबी और समोसे के साथ...कुछ जश्न हो जाए...शानदार जानदार काम करने का और आप से जुदा होने का ?? .. 
कई दोस्तों ने पिछले कुछ दिनों में कई बार कहा कि सर launch party कब है? तो मैं उनसे कहता था farewell party की तैयारी करो...तो इसे वो पार्टी भी समझ लिया जाए ?? 
बात बस इतनी कहनी है कि जीवन भर अपने कुछ उसूलों पर अमल किया.. ये छोटे मोटे उसूल ही आपको उर्जा देते हैं…पिछले कुछ दिनों में कई बार लगा कि चलिए कुछ सुलह सफ़ाई समझौते कर लेते हैं... लेकिन वो जो आपका अंतर्मन होता है ना... वो आपसे जब सवाल करने लगता है तो फिर आप अपने मन की सुनते है... क्योंकि वही अंतर्मन आपको खुद अपने लिए सम्मान दिलाता है। और

दूसरी बात.. आप सब जानते हैं कि फ़िल्म मेरा पहला प्यार है... ये फ़िल्मे ही हैं... जिस की वजह से पाँच साल पहले मैंने जमे जमाए टीवी करियर को छोड़ दिया था... मैंने वापसी की थी अपने 23 साल पुराने दोस्त रवि प्रकाश के लिए... जिसने हाड़ माँस से TV9 को पैदा किया…बनाया... और यहाँ तक पहुँचाया... मेरे सारे दोस्त जानते हैं कि रवि नहीं होता तो मैं टीवी में नहीं आता... 

हाँ .. इस मौक़े पर मैं उन सबसे माफ़ी माँगना चाहूँगा जो मुझ पर भरोसा करके यहाँ आए.. इस तरह इस क़दम के लिए मैं आपका गुनहगार हूँ पर आप अगर मुझे जानते हैं तो आप मेरी मजबूरी समझेंगे... फिर भी आपका विश्वास तोड़ने के लिए आपसे बार बार माफ़ी माँगता हूँ.. सच कहूँ तो ये वो आप ही लोग थे कि जिनकी वजह से मैंने सोचा कि चलो थोड़े बहुत समझौते जीवन में कौन नहीं करता.. मुझे भी कर लेने चाहिए.. लेकिन फिर उसकी भी एक सीमा होती है...  

साथ ही मैं आप सब को आश्वस्त करना चाहता हूँ TV9 एक शानदार ग्रुप है... 16 साल में इस ग्रुप ने जानदार काम किया है...आगे भी इस ग्रुप की बड़ी योजनाएँ हैं...नए मैनेजमेंट के भारतवर्ष को लेकर बड़े प्लान हैं... इसलिए 

आप सब लोग बिलकुल भी चिंता ना करें... सब कुछ यथावत चलता रहेगा... शायद और बेहतर होगा... कम से कम अब न्यूज़रूम में कोई चिल्लाने वाला नहीं होगा...News में कुछ प्रयोग किए थ...जिन पर मुझे गर्व ह ... आप लोग उसे चलाते रहेंगे तो बेहद ख़ुशी होगी... 

आख़िरी बात .. 
आप सब जानते है .. 
टीवी पत्रकारिता के लिए ये एक बेहद मुश्किल वक्त है... मुझे बस इतना ही कहना है कि आप सिर्फ निष्पक्ष भी रहेंगे तो पत्रकारिता की बहुत बड़ी सेवा हो जाएगी... 
आप सबको बहुत सारा प्यार... आप सब को और भारतवर्ष के सपने को हमेशा मिस करूँगा.... 
BIG THANKS to all of you. 
All my love and best wishes friends 

विनोद कापड़ी  


टैग्स विनोद कापड़ी टीवी9 भारतवर्ष
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

23 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

7 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

4 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

9 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

5 hours ago