होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कंगना रनौत के विरोध में उतरे पत्रकार, किया ये ऐलान

कंगना रनौत के विरोध में उतरे पत्रकार, किया ये ऐलान

फिल्म की प्रड्यूसर एकता कपूर ने घटना के लिए लिखित में जताया खेद

पंकज शर्मा 6 years ago

फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के गानों की रिलीज के अवसर पर एक प्रेस कांफ्रेंस में बॉलिवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और पत्रकार के बीच हुई बहस का मामला और बढ़ता जा रहा है। बताया जाता है कि पत्रकार के समर्थन में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट्स गिल्ड भी आ गया है। गिल्ड ने कंगना रनौत की मीडिया कवरेज न करने और बायकॉट का ऐलान करते हुए एक्ट्रेस से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस बहिष्कार का फिल्म और उसकी बाकी टीम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

इस बारे में गिल्ड से जुड़े पत्रकारों ने मंगलवार को फिल्म प्रड्यूसर एकता कपूर के सामने भी यह मुद्दा उठाया। पत्रकारों ने एकता से कहा कि जब तक कंगना इस घटना के लिए माफी नहीं मांग लेतीं, वह उनके कार्यक्रमों का बहिष्कार करते रहेंगे। खबर है कि एकता ने माफीनामा जारी करने पर अपनी सहमति जताते हुए रविवार की घटना को लेकर खेद भी प्रकट किया।

वहीं कंगना की बहन रंगोली ने एक ट्वीट में मीडियाकर्मियों को भला बुरा कहते हुए कहा कि कंगना इस मामले में कभी माफी नहीं मांगेंगी।

गौरतलब है कि कंगना मुंबई में अपनी नई फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के गानों की रिलीज के अवसर पर एक प्रेस कांफ्रेंस में पहुंची थीं। उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव और फिल्म की निर्माता एकता कपूर भी थीं। प्रेस कांफ्रेंस शुरू होते ही सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू हुआ। कुछ देर तक सब कुछ ठीक चला, लेकिन जैसे ही एक पत्रकार ने अपना परिचय देते हुए कंगना से सवाल पूछना चाहा, वह भड़क उठीं। अभिनेत्री ने उक्त पत्रकार पर अपनी फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी की रानी’ को लेकर गलतबयानी करने का आरोप लगाया, जिससे पत्रकार ने इनकार किया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई थी।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स एकता कपूर बॉलिवुड एक्ट्रेस पत्रकार की बेइज्जती कंगना रनौत एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट्स गिल्ड जजमेंटल है क्या रंगोली
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

23 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

23 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

17 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

3 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

17 minutes ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

14 hours ago