होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे The Hindu ग्रुप के चेयरमैन एन.राम

इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे The Hindu ग्रुप के चेयरमैन एन.राम

पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिलेगा यह अवॉर्ड। इसके तहत एक लाख रुपए, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिह्न प्रदान किया जाता है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

दिग्गज पत्रकार और ‘द हिन्दू ग्रुप’ (THG) ऑफ पब्लिकेशंस के चेयरमैन एन.राम को ‘केरल मीडिया अकादमी’ (Kerala Media Academy) के नेशनल मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। केरल मीडिया अकादमी के चेयरमैन आरएस बाबू के अनुसार, मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एन. राम को इस अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

इस अवॉर्ड के तहत एक लाख रुपए नकद, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न दिया जाता है। उन्होंने बताया कि अकादमी के 40वें वार्षिक समारोह में निडर और सराहनीय पत्रकारिता के लिए इस अवॉर्ड को स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन मार्च में होने वाले मीडिया कॉन्क्लेव में यह अवॉर्ड प्रदान करेंगे।      

इस अवॉर्ड लिए एन. राम का चयन एक जूरी ने किया है, जिसमें पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री एमए बेबी, वरिष्ठ पत्रकार थॉमस जैकब, जनरल एजुकेशन डिपार्टमेंट के सचिव ए. शाहजहां, मीडिया विश्लेषक सेबस्टियन पॉल, एशियानेट के एडिटर एमजी राधाकृष्णन और प्लानिंग बोर्ड की मेंबर मृदुल इयापेन (Mridul Eapen) शामिल थे।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स द हिन्दू ग्रुप एन.राम केरल मीडिया एकेडमी नेशनल मीडिया अवॉर्ड
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

23 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

23 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

17 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

3 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

13 minutes ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

14 hours ago